फिटकरी: रंगहीन क्रिस्टलीय पदार्थ

फिटकरी (Alum), एक रंगहीन, क्रिस्टलीय पदार्थ हैं। साधारण फिटकरी का रासायनिक नाम पोटाश एलम(KAl(SO4)2.24H2O) होता हैं। (AB(SO4)2.12H2O) इम्पीरिकल सूत्र वाले सामान्य यौगिकों को 'एलम' (Alums) नाम से जाना जाता है।

फिटकरी: रंगहीन क्रिस्टलीय पदार्थ
फिटकरी का टुकड़ा

परिचय

फिटकारी को अंग्रेजी में पोटैश ऐलम या केवल ऐलम भी कहते हैं। यह पोटैशियम सल्फेट और ऐलुमिनियम सल्फेट का द्विलवण है, इसके चतुर्फलकीय क्रिस्टल में क्रिस्टलीय जल के २४ अणु रहते हैं। इसके क्रिस्टल अत्यंत सरलता से बनते हैं।

पहले पहल फिटकरी ऐलम शेल (shale) से बनाई गई थी। यह बड़ी मात्रा में ऐलूनाइट या फिटकरी पत्थर (K2SO4 Al2(SO4)3.4 Al(OH)3) के वायु में भंजन, निक्षालन (lixiviation) और क्रिस्टलीकरण से प्राप्त होती है। ऐलूनाइट से प्राप्त ऐलम को 'रोमन ऐलम' भी कहते हैं। ऐलूमिनों फेरिक के विलयन पर पोटैशियम सल्फेट की क्रिया से भी फिटकारी प्राप्त हो सकती है। फेरिक ऑक्साइड के कारण इसका रंग गुलाबी होता है, यद्यपि विलेय लोहा इसमें बिल्कुल नहीं होता, या केवल लेश मात्र होता है।

पोटैश ऐलम ९२° सें. पर पिघलता है। २००° सें. पर इसका जल निकल जाता है जिसस यह सरंध्र पुंज में परिणत हो जाता है। इसे 'जली हुई फिटकरी' कहते हैं। वायु में इसके क्रिस्टल प्रस्फुटित होते हैं, जो वायु से अमोनिया का अवशोषण कर क्षारक लवण में परिवर्तित हो जाते हैं।

फिटकरी का उपयोग कागज उद्योग, रंगसाजी, छींट की छपाई, पेय जल के शोधन और चमड़ा कमाने में होता है।

ऐलम शब्द जब बहुवचन में प्रयुक्त होता है, तब उससे उन सभी यौगिकों का बोध होता है, जो पोटैश ऐलम से संगठन में समानता रखते हैं। ऐसे यौगिकों में पोटैश का स्थान, लिथियम, सोडियम, अमोनियम, रूबीडीयम, सीज़ियम, टेल्यूरियम धातुएँ तथा हाइड्रॉक्सीलैमिन (NH4O) एवं चतुर्थक नाइट्रोजन क्षारक (N(C H3)4) मूलक ले सकते हैं। ऐलुमिनियम का स्थान क्रोमियम (क्रोम ऐलम), लोहा (लौह ऐलम), मैंगनीज, इरीडियम, गैलियम, वैनेडियम, कोबल्ट इत्यादि ले सकते हैं। विरल मृद धातुएँ ऐलम नहीं बनती। कुछ यौगिकों में (SO4) मूलक में सल्फर का स्थान सिलीनियम ले सकता है।

ऐलम संकर (Complex) यौगिक नहीं है। पानी में घुलने पर विलयन में इसके समसत आयन अलग अलग रहते हैं : यह समरूपीय क्रिस्टल बनाता है। एक लवण के क्रिस्टल पर दूसरे लवण के क्रिस्टल बड़ी सरलता से बनते हैं। इसके मिश्रित क्रिस्टल भी बनते हैं और विभिन्न लवणों के स्तरों के क्रिस्टल भी बनते हैं। बहुत अधिक विलेय होने के कारण सोडिय ऐलम के क्रिस्टल बड़ी कठिनाई से प्राप्त होते हैं।

स्वास्थ्य एवं सौन्दर्य

चिकित्सा में, "फिटकरी" एक वैक्सीन सहायक के रूप में उपयोग किए जाने वाले एल्यूमीनियम हाइड्रॉक्साइड जेल का भी उल्लेख कर सकता है।

  • पोटाश एलम का उपयोग रक्त को थक्का बनाने के लिये किया जाता है। दाढ़ी बनाने के बाद प्रायः इसे चेहरे पर रगड़ा जाता है।
  • सोलहवीं शताब्दी में फिटकरी मिलाकर त्वचा को श्वेत बनाने वाला पदार्थ बनाया जाता था।
  • गर्म बर्तन पर उपस्थित अशुद्धियों को साफ करने के लिए उपयोग किया जाता है जिससे लोहे के धातु पर तुरंत चमक उत्पन्न हो जाती है

सन्दर्भ

Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

प्रतिचयनदलितअलंकारमानचित्रशिव की आरतीसिंधु घाटी सभ्यतामहाराष्ट्रदेवी चित्रलेखाजी१८५७ का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्रामआत्महत्या के तरीकेनेपोलियन बोनापार्टमहामन्दीनीति आयोगदूधहिन्दू धर्मअकबरसमुद्रगुप्तमैंने प्यार कियाप्रतिदर्शअशोकराष्ट्रवादअश्वत्थामायोनिआरण्यकफिरोज़ गांधीआदिकालरामायणसुकन्या समृद्धिईस्ट इण्डिया कम्पनीकेन्द्र-शासित प्रदेशपॅट कमिंसवन्दे मातरम्ये रिश्ता क्या कहलाता हैआदिवासी (भारतीय)गुरुदत्त विद्यार्थीभारतीय आम चुनाव, 2024विधान सभालिंग (व्याकरण)कोई मिल गयाभारतीय दण्ड संहिताभारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधनओम नमो भगवते वासुदेवायबालकाण्डउज्जैन का महाकालेश्वर मंदिररीति कालसुन्दरकाण्डकुँवर सिंहपृथ्वीराज चौहाननई शिक्षा नीति 2020उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022सम्भोगगुर्जरशोभा कारनदलाजेअटल बिहारी वाजपेयीअधिगमबीएसई सेंसेक्सभारत की संस्कृतिआत्महत्याभारत में पुलिस पद और प्रतीक चिन्हअभिषेक शर्माइंस्टाग्रामवैज्ञानिक विधियुगदिनेश कार्तिकभारतीय संविधान की उद्देशिकाकल्किजीवन कौशलभारत छोड़ो आन्दोलनभक्ति कालधर्मो रक्षति रक्षितःसनातन धर्म के संस्कारबिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीकेंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलजैव विविधतानमस्ते सदा वत्सलेउत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीसंस्कृत भाषालता मंगेशकरआतंकवाद🡆 More