तंग घाटी: दो चट्टानों के बीच का गहरा नाला

तंग घाटी पहाड़ों या चट्टानों के बीच में स्थित ऐसी घाटी होती है जिसकी चौड़ाई आम घाटी की तुलना में कम हो और जिसकी दीवारों की ढलान भी साधारण घाटियों के मुक़ाबले में अधिक सीधी लगे (यानि धीमी ढलान की बजाए जल्दी ही गहरी होती जाए)। तंग घाटियाँ अक्सर तब बन जाती हैं जब कोई नदी सदियों तक चलती हुई किसी जगह पर धरती में एक घाटी काट दे। भारत में चम्बल नदी की घाटियाँ ऐसी ही तंग घाटियों की मिसालें हैं।

तंग घाटी: अन्य भाषाओँ में, सब से बड़ी तंग घाटियाँ, अन्य ग्रहों और उपग्रहों पर तंग घाटियाँ
अमेरिका के यूटाह राज्य में स्थित ग्लेन कैन्यन एक तंग घाटी है जिसे कॉलोरैडो नदी ने लाखों साल लगाकर तराशा है
तंग घाटी: अन्य भाषाओँ में, सब से बड़ी तंग घाटियाँ, अन्य ग्रहों और उपग्रहों पर तंग घाटियाँ
मोरक्को की तोद्रा वादी, जो तोद्रा नदी द्वारा काटी गयी तंग घाटी है

अन्य भाषाओँ में

"तंग घाटियों" को अंग्रेज़ी में "कैन्यन" (canyon) या "गौर्ज" (gorge) बोलते हैं।

सब से बड़ी तंग घाटियाँ

तिब्बत में स्थित ब्रह्मपुत्र नदी की तंग घाटी १८,००० फ़ुट गहरी है और कुछ स्रोतों के अनुसार यह सब से गहरी तंग घाटी है। ब्रह्मपुत्र को तिब्बत में यरलुंग त्सान्ग्पो (तिब्बती: ཡར་ཀླུངས་གཙང་པོ) कहते हैं इसलिए इस घाटी का नाम भी "यरलुंग त्सान्ग्पो घाटी" है। अन्य स्रोतों के अनुसार नेपाल में स्थित काली गण्डकी नदी की तंग घाटी २१,००० फ़ुट गहरी है और वास्तव में पृथ्वी पर सबसे गहरी तंग घाटी यही है।

संयुक्त राज्य अमेरिका के ऐरिज़ोना राज्य में मशहूर ग्रैन्ड कैन्यन नाम की तंग घाटी स्थित है, जो कॉलोरैडो नदी के अनुमानित १। ७ करोड़ वर्षों के लगातार पहाड़ी चट्टानों को तराशने पर बनी है। इसकी औसत गहराई एक मील है। मेक्सिको के चिहुआहुआ राज्य में स्थित बर्रानका देल कोबरे (स्पैनिश: Barranca del Cobre, अर्थ: "ताम्बे की तंग घाटी") की तंग घाटियाँ छह नदियों द्वारा बनाई गयी हैं और यह भी विश्व-प्रसिद्ध हैं।

अन्य ग्रहों और उपग्रहों पर तंग घाटियाँ

हमारे सौर मंडल के कुछ अन्य ग्रहों और उपग्रहों पर भी तंग घाटियाँ देखी गयी हैं, मसलन -

इन्हें भी देखें

Tags:

तंग घाटी अन्य भाषाओँ मेंतंग घाटी सब से बड़ी तंग घाटियाँतंग घाटी अन्य ग्रहों और उपग्रहों पर तंग घाटियाँतंग घाटी इन्हें भी देखेंतंग घाटीचम्बल नदी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

अमेठी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रजय श्री कृष्णास्मृति ईरानीआत्महत्या के तरीकेउधम सिंहमहात्मा गांधीकैटरीना कैफ़मुद्रास्फीतिअजंता गुफाएँयौन आसनों की सूचीसमाजशास्त्रपाठ्यचर्याउपनिषद्अक्षय तृतीयाभूकम्पसाइमन कमीशनभारत के घोटालों की सूची (वर्ष के अनुसार)कंगना राणावतसरस्वती वंदना मंत्रकिसी का भाई किसी की जानभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलजॉनी सिन्सहरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूचीराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (भारत)जैविक खेतीबुर्ज ख़लीफ़ागौतम बुद्धजन गण मनकामसूत्रविष्णु सहस्रनामअभिषेक शर्माकेन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्डराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनहैदराबादवस्तु एवं सेवा कर (भारत)कलानिधि मारनकहो ना प्यार हैगुरु नानकधूमावतीभारत के मुख्य न्यायाधीशबोइंग 747विद्यापतिपरिकल्पनापुस्तकालयशिवउत्तर प्रदेशआईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षाकार्ल मार्क्सहर हर महादेव (2022 फिल्म)निदेशक तत्त्वगोदान (उपन्यास)ईमेलसुमित्रानन्दन पन्तआदमराशियाँसमाजवादखतनासुबृत पाठकमानव भूगोलमहाजनपद१८५७ का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राममहाभारतपाठ्यक्रमइलेक्‍ट्रानिक मतदान मशीनअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धब्राह्मणभोपाल गैस काण्डहस्तमैथुनमुम्बईआरती सिंहमुग़ल शासकों की सूचीभागवत पुराणव्यंजन वर्णउत्तराखण्ड में लोकसभा क्षेत्रभारत की आधिकारिक भाषाएँमृदातुलनात्मक राजनीतिपर्यावरणउत्तराखण्ड🡆 More