उपग्रह टॅथिस

टॅथिस हमारे सौर मण्डल के छठे ग्रह शनि का पाँचवा सब से बड़ा उपग्रह है। पूरे सौर मण्डल में यह १६वा सब से बड़ा उपग्रह है और अपने से छोटे सारे उपग्रहों के मिले हुए द्रव्यमान से बड़ा है। यह लगभग सारा-का-सारा ही पानी की बर्फ़ का बना है और इसमें मुश्किल से ६% भाग पत्थरीला है। इसका पक्का अनुमान नहीं लगाया जा पाया है के टॅथिस में पत्थर और बर्फ़ की अलग तहें हैं या पत्थर बर्फ़ में ही मिला हुआ है, लेकिन वैज्ञानिकों को यह ज्ञात हो गया है के अगर इसके केंद्र में पत्थर का एक अलग गोला है तो उस गोले का व्यास २९० किमी या उसे से कम ही होगा।

उपग्रह टॅथिस
कैसिनी द्वारा ली गयी टॅथिस की तस्वीर जिसमें इथाका नाम की महान और लम्बी घाटी नज़र आ रही है
उपग्रह टॅथिस
कैसीनी यान द्वारा २४ दिसम्बर २००५ को ली गयी इस तस्वीर में ४५० किमी व्यास का ओडेसियस नामक प्रहार क्रेटर नज़र आ रहा है
उपग्रह टॅथिस
१९८१ में वॉयेजर द्वितीय यान द्वारा ली गयी टॅथिस की तस्वीर

टॅथिस पर उल्कापिंडों के बनाए हुए कई सरे प्रहार क्रेटर हैं। इसकी सतह पर बर्फ़ की बनी हुई पहाड़ियाँ और घाटियाँ देखी जा सकती हैं। उपग्रह के एक भाग में एक समतल मैदान भी देखा गया है। जिस दिशा में टॅथिस शनि की परिक्रमा कर रहा है उस तरफ के रुख़ पर एक ओडेसियस नाम का बड़ा क्रेटर है जिसका व्यास लगभग ४५० किमी है। ओडेसियस के बीच में एक २-४ किमी गहरा गड्ढा है जिसके इर्द-गिर्द ६-९ किमी लम्बी दीवारें हैं। टॅथिस की ज़मीन पर एक और बड़ी आकृति इथाका घाटी की है जो १०० किमी चौड़ी और ३ किमी गहरी है और पूरे चाँद के तीन-चौथाई हिस्से में २,००० किमी तक चलती है। टॅथिस की सतह का तापमान -१८७ डिग्री सेंटीग्रेड है।

टॅथिस का व्यास (डायामीटर) लगभग १,०६६ किमी है। तुलना के लिए पृथ्वी के चन्द्रमा का व्यास लगभग ३,४७० किमी है, यानि टॅथिस से क़रीब तिगुना।

अन्य भाषाओँ में

टॅथिस को अंग्रेज़ी में "Tethys" लिखा जाता है। डायोनी प्राचीन यूनानी धार्मिक कथाओं का एक भीमकाय पात्र था। दरअसल "टॅथिस" का सही उच्चारण "टॅथ़िस" है जिसमें "थ़" का उच्चारण "थ" के वर्ण से थोड़ा भिन्न होता है।

इन्हें भी देखें

बहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

Tags:

उपग्रह टॅथिस अन्य भाषाओँ मेंउपग्रह टॅथिस इन्हें भी देखेंउपग्रह टॅथिस बहरी कड़ियाँउपग्रह टॅथिस सन्दर्भउपग्रह टॅथिसशनि (ग्रह)सौर मण्डल

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भूकम्पसाम्राज्यवादराम मंदिर, अयोध्यामहामृत्युञ्जय मन्त्रभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलओंकारेश्वर मन्दिरमाहिरा शर्मासांख्यिकीइंस्टाग्रामओम जय जगदीश हरेकीजम्मू और कश्मीरभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनमहाभारत की संक्षिप्त कथामिया खलीफ़ापूर्णिया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रमुम्बईओशोभारतीय थलसेनावन्दे मातरम्भारत में भ्रष्टाचारअरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियमसकल घरेलू उत्पादपत्रकारितायोनिभारत का ध्वजभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशकेन्द्र-शासित प्रदेशशुंग राजवंशमहिला सशक्तीकरणउपनिवेशवादप्राचीन भारतीय शिक्षाओम नमो भगवते वासुदेवायगुरु गोबिन्द सिंहविशेषणउत्तर प्रदेशहम आपके हैं कौनलक्ष्मीकाराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रहिन्दी व्याकरणसोनिया गांधीराम तेरी गंगा मैलीसंस्कृत व्याकरणभूमिहारपारिभाषिक शब्दावलीहिन्दी भाषा का इतिहासकटिहार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रभारतीय आम चुनाव, 1957बुध (ग्रह)मुद्रास्फीतिभारत में इस्लामभारत की आधिकारिक भाषाएँकार्ल मार्क्सगुरु नानककार्बोहाइड्रेटP (अक्षर)नितिन गडकरीयोगअंग्रेज़ी भाषामानव दाँतप्रकाश राजहरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूचीनिबन्धरवि तेजागलसुआविराट कोहलीअक्षय तृतीयाचौरी चौरा कांडमहात्मा गांधीबुर्ज ख़लीफ़ाधर्मेन्द्रनिकाह हलालाअर्शदीप सिंह (क्रिकेटर)प्राथमिक चिकित्सारायबरेली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रमतदाननवरोहणराधा कृष्ण (धारावाहिक)देसी🡆 More