घी:

घी (संस्कृत : घृत), एक विशेष प्रकार का मक्खन है जो भारतीय उपमहाद्वीप में प्राचीन काल से भोजन के एक अवयव के रूप में प्रयुक्त होता रहा है। भारतीय भोजन में खाद्य तेल के स्थान पर भी प्रयुक्त होता है। यह दूध के मक्खन व मलाई से बनाया जाता है। दक्षिण एशिया एवं मध्य पूर्व के भोजन में यह एक महत्वपूर्ण अवयव है।

घी: परिचय, घी के सघंटक अम्ल (भार प्रतिशत), इन्हें भी देखें
घी

परिचय

गाय का घी हमारे पुराने साहित्य और आयुर्वेद के अनुसार, एक रामबाण उपाय है जो स्वास्थ्य को समृद्धि और ऊर्जा से भर देता है। इसमें अनगिनत आयुर्वेदिक गुण होते हैं जो हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करते हैं। इस लेख में, हम जानेंगे कि गिर गाय के घी का नियमित सेवन करने से हमें कैसे अनगिनत लाभ हो सकता है।


घी वसा पदार्थ है, जो गाय, भैंस आदि के दूध से बनाया जाता है। बकरी और भेड़ के दूध से भी घी बनाया जा सकता है, पर ऐसा दूध कम मिलता है। इस कारण इससे घी नहीं बनाया जाता। दूध से पहले मक्खन और फिर मक्खन से घी बनाया जाता है। घी बनाने की देशी रीति दूध का दही जमाकर, उसकी मलाई को मथकर घी निकालने की है। भारत, अन्य ऐशियाई देशों तथा मिस्र में केवल दो प्रति शत मक्खन मक्खन के रूप में व्यवहृत होता है। शेष ६८ प्रतिशत मक्खन से घी बनाया जाता है।

घी का उपयोग भारत में वैदिक काल के पूर्व से होता आ रहा है। पूजा पाठ मे घी का उपयोग अनिवार्य है। अनेक ओषधियों के निर्माण में घी काम आता है। घी, विशेषत: पुराना घी, यहाँ आयुर्वेदिक चिकित्सा में दवा के रूप में भी व्यवहृत होता है। मक्खन और घी मानव आहार के अत्यावश्यक अंग हैं। इनसे आहार में पौष्टिकता और गरिष्ठता आती है ओर भार की दृष्टि से सर्वाधिक ऊर्जा उत्पन्न होती है।

घी का प्राचीन काल से ही पारंपरिक और आर्थिक दोनों महत्व है, आयुर्वेद में शताधौत घृत जैसी कई सामयिक औषधियों को बनाने के लिए गाय के शुद्ध घी का उपयोग किया जाता है। यह विभिन्न आयुर्वेदिक मालिश और उपचारों में उपयोग किए जाने वाले त्वचा देखभाल उपचार के लिए बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है।

संसार के प्राय: सभी देशों में मक्खन और घी उत्पन्न होते और व्यवहार में आते हैं। देश की समृद्धि वस्तुत: मक्खन और घी की खपत से आँकी जाती है। आजकल ऐसा कहा जाने लगा है कि मक्खन और घी के अत्यधिक उपयोग से हृदय के रोग होते हैं। ऐसे कथन का प्रमाण यह दिया जाता है कि जिस देश में मक्खन और घी का अधिक उपयोग होता है, वहीं के लोग हृदयरोग से अधिक संख्या में आक्रांत होते पाऐ गए हैं।

मक्खन बहुत दिनों तक नहीं टिकता। उसका किण्वन होकर वह पूतिगंधी हो जाता है; पर घी यदि पूर्णतया सूखा है तो बहुत दिनों तक टिकता है। घी के स्वाद और गंध ग्राह्य होते हैं। यह जल्द पचता भी है। घी में विटामिन "ए', विटामिन "डी' और विटामिन "ई' रहते हैं। विटामिनों की मात्रा सब ऋतुओं में एक सी नहीं रहती। जब पशुओं को हरी घास अधिक मिलती है तब, अर्थात्‌ बरसात और जाड़े के घी, में, विटामिन की मात्रा बढ़ जाती है।

घी के विशेष प्रकार की गंध होती है, जो दूध में नहीं होती। यह गंध किण्वन और आक्सीकरण के करण 'डाइऐसीटिल' नामक कार्बानिक यौगिक बनने के कारण उत्पन्न होती है।

घी के सघंटक अम्ल (भार प्रतिशत)

[[Image:Diwali Diya.jpg|right|thumb|350px|दीपावली के अवसर पर देशी घी से जलते हुए दीए]

अम्लों के नाम गाय भैंस
ब्यूटिरिक २.६-४.४ ४.१-४.३
कैप्रॉइक १.४-२.२ १.३-१.४
कैप्रिलिक ०.८-२.४ ०.४-०.९
कैप्रिक १.८-३.८ १.७
लौरिक २.२-४.३ २.८-३.०
मिरिस्टिक ५.८-१२.९ ७.३-१०.१
पामिटिक २१.८-३१.३ २६.१-३१.१
स्टीएरिक ०.०-१.० ०.९-३.३
ओलिइक २८.६-४१.३ ३३.२-३५.८

इन्हें भी देखें

घी: परिचय, घी के सघंटक अम्ल (भार प्रतिशत), इन्हें भी देखें 
फिजी का 'चॉयस घी'

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

घी परिचयघी के सघंटक अम्ल (भार प्रतिशत)घी इन्हें भी देखेंघी बाहरी कड़ियाँघीखाद्य तेलदूधभारतीयभारतीय उपमहाद्वीपभोजनमक्खनसंस्कृत

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेशभीमराव आम्बेडकरआधार कार्डआलिया भट्टमध्याह्न भोजन योजनाए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामशाहरुख़ ख़ानराहुल गांधीशिक्षण विधियाँपूजा हेगड़ेरासायनिक तत्वों की सूचीयश ठाकुरदिल्ली मेट्रोपृथ्वी का इतिहाससुभाष चन्द्र बोसअब्देल फतेह अल-सिसीस्थायी बन्दोबस्तकरणी माता मन्दिर, बीकानेररघुराज प्रताप सिंहभारतेन्दु हरिश्चंद्रबहुजन समाज पार्टीगोरखनाथआंत्र ज्वरसमाजवादमहामृत्युञ्जय मन्त्रविश्व के सभी देशश्रीनिवास रामानुजन्दूधतीर्थंकरमीनाक्षी सुन्दरेश्वर मन्दिरहम आपके हैं कौनइंस्टाग्रामअंदाज़ अपना अपनासंसाधनभारतीय दण्ड संहिताखतनामगध महाजनपदहम साथ साथ हैंगुजरातकहो ना प्यार हैसतत तथा व्यापक मूल्यांकनहड़प्पाभारत के राष्‍ट्रीय चिन्हबंगाल का विभाजन (1905)व्यक्तित्वसाइमन कमीशनरहना है तेरे दिल मेंन्यूटन के गति नियमदलितओम शांति ओमबाल वीरराजपूतभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशगायत्री मन्त्रउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीकेदारनाथ मन्दिरमेहंदीबीबी का मक़बराकामसूत्रअतीक अहमदजातिमहाभारत की संक्षिप्त कथाजय श्री कृष्णापप्पू यादवसाथ निभाना साथियाभक्ति आन्दोलनपत्रकारितारोहित शर्माचंगेज़ ख़ानअसदुद्दीन ओवैसीचन्द्रगुप्त मौर्यलाल सिंह चड्ढागुर्जरयादवशास्त्रीय नृत्यप्रेमचंदभारत के राजनीतिक दलों की सूचीप्रधानमन्त्री🡆 More