भेड़ एक प्रकार का पालतू पशु है। इसे मांस, ऊन और दूध के लिए पाला जाता है। भारतवर्ष में क़रीब 40 नस्ल की भेड़ पाई जाती है। मादा भेड़ को भेड़ या भेड़ी कहते हैं और नर भेड़ को मेंढा या भेड़ा।
Ovis aries | |
---|---|
Invalid status (IUCN 3.1) | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | Animalia |
संघ: | Chordata |
उपसंघ: | Vertebrata |
वर्ग: | Mammalia |
अध:वर्ग: | Eutheria |
गण: | Artiodactyla |
कुल: | Bovidae |
वंश: | Ovis |
जाति: | Ovis aries |
द्विपद नाम | |
Ovis aries Linnaeus, 1758 | |
पर्यायवाची | |
Ovis guineensis Linnaeus, 1758 |
भेड़ का मनुष्य से सम्बन्ध आदि काल से है तथा भेड़ पालन एक प्राचीन व्यवसाय है। भेड़ पालक भेड़ से ऊन तथा मांस तो प्राप्त करता ही है, भेड़ की खाद भूमि को भी अधिक ऊपजाऊ बनाती है। भेड़ कृषि अयोग्य भूमि में चरती है, कई खरपतवार आदि अनावश्यक घासों का उपयोग करती है तथा उंचाई पर स्थित चरागाह जोकि अन्य पशुओं के अयोग्य है, उसका उपयोग करती है। भेड़ पालक भेड़ों से प्रति वर्ष मेमने प्राप्त करते है।
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article भेड़, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.