ओस्मियम

ओस्मियम (Osmium ; संकेत : Os; परमाणुभार 190 ; परमाणुसंख्या 76) एक रासायनिक तत्व है। यह ज्ञात पदार्थों में सबसे भारी है।

ओस्मियम / Osmium
रासायनिक तत्व
ओस्मियम
रासायनिक चिन्ह: Os
परमाणु संख्या: 76
रासायनिक शृंखला: संक्रमण धातु
ओस्मियम
आवर्त सारणी में स्थिति
ओस्मियम
अन्य भाषाओं में नाम: Osmium (अंग्रेज़ी)

आस्मियम, प्लैटिनम समूह की छह धातुओं में से एक है और इन सबसे अधिक दुष्प्राप्य है। इसको सबसे पहले टेनांट ने 1804ई. में आस्मिइरीडियम से प्राप्त किया। आस्मिइरीडियम को सोडियम क्लोराइड के साथ क्लोरीन गैस की धारा में पिघलाने पर आस्मियम टेट्राक्लोराइड बनता है जो उड़कर एक जगह एकत्र हो जाता है। इसकी अमोनियम क्लोराइड के साथ प्रतिक्रिया कराने पर (NH4)2 OsCl6 बन जाता है, जिसको वायु की अनुपस्थिति में तप्त करने पर आस्मियम धातु प्राप्त होती है।

इसके मुख्य प्राप्तिस्थान रूस, टेसमेनिया तथा दक्षिण अफ्रीका हैं। इसका आपेक्षिक घनत्व 22.5 है तथा यह 2700°C पर पिघलती है। यह अत्यन्त कठोर धातु है और विकार की कठोरता की नाम के अनुसार इसकी कठोरता लगभग 400 है। इसकी विद्युतीय विशिष्ट प्रतिरोधकता 8.8 है। शुद्ध धातु न गर्म अवस्था में और न ठंडी में व्यवहार योग्य है। हवा में गर्म करने पर इसका उड़नशील आक्साइड Os4 बन जाता है। इस धातु पर किसी अवकारक अम्ल का कोई प्रभाव नहीं होता तथा अम्लराज भी साधारण ताप पर इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं करता। यह प्लैटिनम, इरीडियम तथा रुथेनियम धातुओं के साथ बड़ी सुगमता से मिश्रधातु बना लेती है जो अत्यधिक कठोर होती है। इसको प्लैटिनम में आठ प्रतिशत तक मिलाकर काम में लाया जा सकता है। इन मिश्रणों से वस्तुएँ चूर्ण धातुकार्मिकी (पाउडर मेटलर्जी) की रीतियों से निर्मित की जाती हैं। आस्मियम की संयोजकता 2, 3, 4, 6, तथा 8 होती है। इसके यौगिक OsCl3, OsCl4, OsCl6, OsCl8 बनाए जा सकते हैं। OsO4 बहुत ही उड़नशील तथा विषाक्त पदार्थ है।

यह धातु सर्वप्रथम साधारण विद्युत् बल्बों (इनकैंडिसेंट इलेक्ट्रिक बल्बों) में प्रयुक्त की गई, परन्तु यह बहुत ही मूल्यवान् थी और इससे एक वाष्प निकलता था। इसलिए शीघ्र ही इसकी जगह सस्ती और अधिक लाभदायक धातुओं का उपयोग होने लगा। अति सूक्ष्म विभाजित धातु उत्प्रेरक का काम करती है। OsO4 इस धातु का सबसे महत्वपूर्ण यौगिक है। यह औतिक अभिरंजक (हिस्टोलॉजिकल स्टेन) के तथा उंगली की छाप लेने के काम आता है। परक्लोरेट की उपस्थिति में क्लारेट को निकालने में भी इसका प्रयोग होता है। इस धातु का उपयोग सबसे कठोर मिश्रधातुओं के बनाने में होता है। ये मिश्रधातुएं बहुमूल्य औजारों के भारु (बेयरिंग) बनाने में और आस्मियम-इरीडियम मिश्रधातु फाउंटेनपेन की निब बनाने में काम आती है।

इन्हें भी देखें

Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

मेंहदीपुर बालाजीकबीरअक्षांश रेखाएँकुछ कुछ होता हैराजेन्द्र प्रसादभारत के रेल मंत्रीवाक्य और वाक्य के भेदतारक मेहता का उल्टा चश्माभारतीय रिज़र्व बैंकभारत के विश्व धरोहर स्थलआदर्श चुनाव आचार संहिताबिहार के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रफूलन देवीगुट निरपेक्ष आंदोलनहरित क्रांतिरजनीकान्तसनातन धर्मप्राकृतिक संसाधनप्राचीन भारतचाणक्यमिथुन चक्रवर्तीमार्क्सवादगाँजे का पौधामदारइस्लामकलाबुर्ज ख़लीफ़ापतञ्जलि योगसूत्ररूसी क्रांतिसातवाहनब्रह्माण्डसूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'कुर्मीहस्तमैथुनमायावतीइन्दिरा गांधीबृजभूषण शरण सिंहजॉर्ज वॉशिंगटननीति आयोगदिल चाहता हैभागलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रभारतीय संगीत का इतिहासआदमगरम दलबिहार के जिलेअरुण गोविलकोई मिल गयाभारत के थलसेनाध्यक्षराम तेरी गंगा मैलीमुसलमानआयुष शर्मामूल अधिकार (भारत)ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीनराष्ट्रीय हितशाहरुख़ ख़ानभारतीय दर्शनदैनिक भास्करकल्किआन्ध्र प्रदेशस्वस्तिवाचनकृष्णगलसुआभक्ति आन्दोलनजलियाँवाला बाग हत्याकांडसीताभारत की नदी प्रणालियाँवृष राशिकिशोरावस्थाद्वितीय विश्वयुद्धराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीसम्भोगभारतीय स्वतंत्रता का क्रांतिकारी आन्दोलनजय श्री राममहादेवी वर्मामृदाशुक्राणुगुम है किसी के प्यार मेंसाक्षात्कारविलोम🡆 More