सहकार

अनेक व्यक्तियों या संस्थाओं द्वारा किसी समान उद्देश्य की प्राप्ति के लिये मिलकर प्रयास करना सहकार (cooperation) कहलाता है। समान उद्देश्य की पूर्ति के लिये अनेक व्यक्तियों या संस्थाओं की सम्मिलित संस्था को सहकारी संस्था कहते हैं। 'सहकारिता' शब्द की उत्पत्ति दो शब्दों से मिलकर हुई है- सह +कार। 'सह' का अर्थ है-मिलकर तथा 'कार' का अर्थ है-काम।

सहकारिता पर आधारित व्यवस्था पूंजीवादी और समाजवादी दोनों व्यवस्थाओं से है। इसमें वैयक्तिक स्वतन्त्रता की रक्षा करते हुए आर्थिक समृद्धि तथा सार्वजनिक कल्याण के लक्ष्य प्राप्त किये जा सकते हैं। सहकारिता, लोकतान्त्रिक समाजवाद तथा नियोजन में गहरा सम्बन्ध है। समाजवाद में आर्थिक क्रियाओं को सार्वजनिक बनाया जाता है जो वास्तव में सहकारीकरण से ही सम्भव है। सहकारी भावना से समता, भ्रातृ-भावना, आत्मविश्वास, व्यवस्था कौशल आदि व्यावहारिक एवं नैतिक गुणों का विकास होता है जो समाज एवं राष्ट्र की समृद्धि लिए आवश्यक है।

सहकारिता आन्दोलन आर्थिक दृष्टि से निर्बल व्यक्तियों के उस आन्दोलन को कहते हैं जो स्वेच्छा से आर्थिक हितों की पूर्ति हेतु बनाया जाता है। इससे पारस्परिक सहायता, त्याग, आत्मनिर्भरता और मितव्ययिता आदि गुणों का विकास होता है। सहकारिता के अन्तर्गत वैयक्तिक नहीं वरन् सामूहिक उत्तरदायित्व को प्रोत्साहन दिया जाता है।

परिभाषा

सहकारिता की कुछ प्रमुख परिभाषाएँ नीचे दी गई हैं।

    (१) "सहकारिता संगठन द्वारा आत्म-सहायता को प्रभावपूर्ण बनाने की विधि है।" ( सर होरेस एल)
    (२) "सहकारिता उत्पादन एवं वितरण की क्रियाओं में प्रतियोगिता एवं सभी प्रकार के मध्यस्थों को हटाना है।" (सेलिग्मैन)
    (३) "सहकारिता संगठन का वह स्वरूप है जिसमें व्यक्ति अपनी इच्छानुसार समानता के आधार पर मनुष्य की हैसियत से अपने आर्थिक हितों में वृद्धि हेतु संगठित होते हैं।" (कैल्वर्ट)
    (४) "सहकारिता सामाजिक संगठन की एक पद्धति है जो एकता, मितव्ययिता, लोकतन्त्र, न्याय एवं स्वतन्त्रता पर आधारित है। सहकारिता स्वयं का अपना जीवनदर्शन है। यह मनुष्य को स्वार्थपरता से सार्वजनिक सेवा की ओर ले जाती है। प्रतियोगिता का अन्त कर पारंपरिक सहयोग से व्यक्ति अपने स्वयं के संगठन एवं मेल द्वारा आर्थिक क्रियाओं का संचालन करने लगते है।" (डब्लू.पी. वाटकिन्स)

विशेषताएँ

सहकारी आन्दोलन की निम्नांकित विशेषताएँ हैं-

  • (1) यह सामूहिक हितों के लिये बनाया गया व्यक्तियों का एक संघ है।
  • (2) सहकारी संगठन की सदस्यता स्वैच्छिक होती है। कोई व्यक्ति जब चाहे इसका सदस्य बन सकता है तथा पूर्व सूचना देकर सदस्यता समाप्त कर सकता है।
  • (3) इसकी प्रबन्ध व्यवस्था लोकतान्त्रिक सिद्धान्तों के आधार पर की जाती है।
  • (4) सहकारी संगठन एक धार्मिक एवं परोपकारी संगठन न होकर आर्थिक संगठन होता है।
  • (5) सहकारी संगठन लाभ की जगह सेवा को अधिक महत्व देता है।
  • (6) यह नैतिक उत्थान, ईमानदारी तथा आत्म सहायता पर आधारित सामाजिक एवं आर्थिक आन्दोलन है।
  • (7) इसमें सामाजिक सम्पत्ति का बँटवारा एक निश्चित न्यायपूर्ण आधार पर होता है।
  • (8) यह 'पारस्परिक-सहायता द्वारा आत्म-सहायता' के सिद्धान्त पर आधारित है।
  • (9) इसमें पूंजीवाद एवं साम्यवाद दोनों के गुण पाये जाते हैं।
  • (10) यह लोकतन्त्र पर आधारित एक स्वतः संचालित (Autonomous) संस्था है जो स्वतन्त्रतापूर्वक अपनी प्रबन्ध व्यवस्था करती है।
  • (11) यह आन्दोलन व्यक्ति के साथ-साथ समुदाय के सर्वागीण विकास लिये प्रयास करता है।
  • (12) 'काम करो' इस आन्दोलन का नारा है।
  • (13) सहकारिता आंदोलन संघात्मक पद्धति पर आधारित है। इसमें विभिन्न इकाइयां मिलकर अपना एक संघ बनाकर अपने क्रियाकलाप संचालित करती है।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

सहकार परिभाषासहकार विशेषताएँसहकार इन्हें भी देखेंसहकार बाहरी कड़ियाँसहकारसहकारी संस्था

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

हम साथ साथ हैंसनराइजर्स हैदराबादक्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूचीअश्वत्थामागुट निरपेक्ष आंदोलनअलाउद्दीन खिलजीअर्थशास्त्रकंप्यूटरदक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठनरानी की वावतेरी बातों में ऐसा उलझा जियाबाल विकासबद्रीनाथ मन्दिरवैद्यनाथ मन्दिर, देवघरशास्त्रीय नृत्यज्योतिष एवं योनिफलअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धभूगोलउत्तराखण्डगोगाजीसौन्दर्यारायबरेली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रगणितआदर्श चुनाव आचार संहिताकार्ल मार्क्ससत्य नारायण व्रत कथासमानताप्रतिदर्शगुजरातदिल तो पागल हैजैव विविधतामानव भूगोलअफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन (1955–1968)भारत के राष्‍ट्रीय चिन्हविश्व के सभी देशक्रिकबज़साईबर अपराधशाहरुख़ ख़ानमकर राशितुलनात्मक राजनीतिबिहारमराठा साम्राज्यआंबेडकर जयंतीअष्टांग योगरामचन्द्र शुक्लरूसचिपको आन्दोलनहम आपके हैं कौनजसोदाबेन मोदीभारत के राजनीतिक दलों की सूचीस्वस्तिवाचनराजनीतिक दलदक्षिणब्लू (2009 फ़िल्म)हरिवंश राय बच्चनप्रियंका चोपड़ाभारतीय स्वतंत्रता का क्रांतिकारी आन्दोलनसाम्यवादराज्यअमिताभ बच्चनप्यारशब्दकेन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्डउपनिषद्सांवरिया जी मंदिरहरियाणाधर्मकामाख्या मन्दिर१८५७ का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्रामआर्य समाजअशोक के अभिलेखमानव लिंग का आकारफिरोज़ गांधीभारतीय स्टेट बैंकविश्व मलेरिया दिवससंगीतसंयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्थानिकाह हलालाशैक्षिक मनोविज्ञान🡆 More