शिकागो

शिकागो अमरीका के इलिनाय प्रांत का पश्चिम-मध्य में सबसे बड़ा शहर है तीस लाख आबादी वाला यह शहर अमरीका का तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। मिशिगन झील के दक्षिणी नोंक पर स्थित शिकागो विश्व का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। यहाँ तीस से भी अधिक रेलमार्ग मिलते हैं। मिशिगन झील पर स्थित होने के कारण यह एक उत्तम बन्दरगाह का भी कार्य करता है। यह मक्का पेटी के उत्तरी सिरे पर स्थित है। यह संसार में गल्ला और मांस की सबसे बड़ी मंडी है। यहाँ विश्व के सबसे अधिक पशु काटे जाते हैं। इसी से इसे विश्व का कसाईखाना कहते हैं। यहाँ से मक्का खिलाकर मोटा किये हुए जानवरों को काटकर उनका मांस डिब्बों में भरकर बाहर भेजा जाता है। यहाँ कृषि-यंत्रों, आटा पीसने, कागज, लुग्दी, इस्पात, मोटर गाड़ियों के उपकरण, वायुयान के पुर्जों, वस्त्र एवं जलयान का निर्माण किया जाता है। दक्षिणी शिकागो में तेलशोधक केन्द्र है। शिकागो मेट्रोपालिटिन क्षेत्र जिसे बोलचाल की भाषा में शिकागोलैंड के नाम से भी जाना जाता है अमरीकी परिवहन व्यवस्था, अमरीकी संस्कृति, अमरीकी राजनीति, अमरीकी शिक्षा और अमरीकी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा केंद्र है। शिकागो को पश्चिम मध्य अमरीका की व्यवसायिक और सांस्कृतिक राजधानी भी कहते हैं। इस शहर की स्थापना 1833 में लेक मिशिगन एवं मिसिसिपी नदी के बीच की गयी थी। इस क्षेत्र के निकट स्थित गैरी लौह-इस्पात उद्योग का केन्द्र है।

शिकागो

बाहरी कड़ियाँ



Tags:

इलिनॉयप्रांतबन्दरगाहमक्कामिशिगन झीलमिसिसिप्पी नदीसंयुक्त राज्य अमेरिका

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

शिक्षकपृथ्वी का इतिहासजाटवभारत में जाति व्यवस्थामहाद्वीपवैष्णो देवीबारहखड़ीसंगठनजैव विविधतानर्मदा नदीवर्साय की सन्धिभारत के घोटालों की सूची (वर्ष के अनुसार)उत्तर प्रदेश के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र१८५७ का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्रामअनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातिआदमरावणगुट निरपेक्ष आंदोलनमौसमबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)राणा सांगामहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियमराजस्थानमृदा संरक्षणराजा राममोहन रायविवाह (2006 फ़िल्म)माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेशनीम करौली बाबादेवों के देव... महादेवपानीपत का प्रथम युद्धगौतम बुद्धकोठारी आयोगलोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीहरियाणाबुर्ज ख़लीफ़ाकरवा चौथजनसंख्या के अनुसार देशों की सूचीगरुड़ पुराणशिव की आरतीपंचशीलमौलिक कर्तव्यप्रबन्धनवरुण गांधीरवि तेजाहनुमान मंदिर, कनॉट प्लेसआपातकाल (भारत)बहुजन समाज पार्टीनेहा शर्मामुहम्मदमीरा बाईभाषाराजस्थान के जिलेभारतीय दण्ड संहिताउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीआतंकवादसंसाधनगाँजे का पौधापप्पू यादवद्विवेदी युगवन्दे मातरम्जौनपुरमुलायम सिंह यादवममता बनर्जीद्वितीय विश्वयुद्धभारत के राजनीतिक दलों की सूचीभारत का उच्चतम न्यायालयअनुवादविश्व मलेरिया दिवसइंस्टाग्रामभारत के गवर्नर जनरलों की सूचीसंक्षेपणहनु मानकंप्यूटरफूलन देवीभारत सरकारपृथ्वीनई शिक्षा नीति 2020🡆 More