भौतिकी


भौतिकी प्रवेशद्वार का मुखपृष्ठ

भौतिकी प्रवेशद्वार

अणु की संरचना
अणु की संरचना
भौतिक शास्त्र अथवा भौतिकी प्रकृति विज्ञान की एक विशाल शाखा है। भौतिकी की परिभाषा करना कठिन है। कुछ विद्वानों के मतानुसार यह ऊर्जा विषयक विज्ञान है और इसमें ऊर्जा के रूपांतरण तथा उसके द्रव्य संबंधों की विवेचना की जाती है। इसके द्वारा प्राकृत जगत् और उसकी भीतरी क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। स्थान, काल, गति, द्रव्य, विद्युत, प्रकाश, ऊष्मा तथा ध्वनि इत्यादि अनेक विषय इसकी परिधि में आते हैं। यह विज्ञान का एक प्रमुख विभाग है। इसके सिद्धांत समूचे विज्ञान में मान्य हैं और विज्ञान के प्रत्येक अंग में लागू होते हैं। इसका क्षेत्र विस्तृत है और इसकी सीमा निर्धारित करना अति दुष्कर है। सभी वैज्ञानिक विषय अल्पाधिक मात्रा में इसके अंतर्गत आ जाते हैं। विज्ञान की अन्य शाखाएँ या तो सीधे ही भौतिक पर आधारित हैं, अथवा इनके तथ्यों को इसके मूल सिद्धांतों से संबद्ध करने का प्रयत्न किया जाता है। विस्तार में...

edit  

चयनित लेख

भौतिकी
लार्ज हैड्रान कोलाइडर विश्व का सबसे विशाल और शक्तिशाली कण त्वरक है। यह सर्न का महत्वाकांक्षी परियोजना है। यह जेनेवा के समीप फ्रांस एंव स्विट्ज़रलैंड की सीमा पर जमीन के नीचे स्थित है। इसकी रचना २७ किलोमीटर परिधि वाले एक छल्ले-नुमा सुरंग में हुई है, जिसे आम भाषा में लार्ड आफ द रिंग कहा जा रहा है। इसी सुरंग में इस त्वरक के चुम्बक, संसूचक (डिटेक्टर), बीम-लाइन एवं अन्य उपकरण लगे हैं। सुरंग के अन्दर दो बीम पाइपों में दो विपरीत दिशाओं से आ रही ७ TeV (टेरा एले़ट्रान वोल्ट्) की प्रोट्रॉन किरण-पुंजों (बीम) को आपस में संघट्ट (टक्कर) किया जायेगा जिससे वही स्थिति उत्पन्न की जायेगी जो ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति के समय बिग बैंग के रूप में हुई थी।विस्तार से पढ़ें...
पुरालेख...
edit  

चयनित चित्र

पुरालेख...
edit  

भौतिकी के रूपांकन

भौतिकी




एक चार-आघात अन्तर्दहन इंजन - कार्य करते हुए
१. गैस का अन्दर चूषण
2. दाबन
3. शक्ति
4. गैसों का उत्सर्जन


{{{1}}}
edit  

संबंधित प्रवेशद्वार

प्रवेशद्वार:खगोलशास्त्र
प्रवेशद्वार:खगोलशास्त्र
प्रवेशद्वार:इलेक्ट्रॉनिक्स
प्रवेशद्वार:इलेक्ट्रॉनिक्स
प्रवेशद्वार:ऊर्जा
प्रवेशद्वार:ऊर्जा
प्रवेशद्वार:गुरुत्व
प्रवेशद्वार:गुरुत्व
खगोलशास्त्र इलेक्ट्रॉनिक्स ऊर्जा गुरुत्व
edit  

चयनित युक्ति

कार्ब्युरेटर का चित्र
कार्ब्युरेटर का चित्र
कार्ब्युरेटर एक ऐसी यांत्रिक युक्ति है जो आन्तरिक दहन इंजन के लिये हवा और द्रव्य ईंधन को मिश्रित करती है। इसका आविष्कार कार्ल बेन्ज़ ने सन १८८५ के पहले किया था। बाद में १८८६ में इसे पेटेंट भी कराया गया।कार्ल बेन्ज़ मर्सिडीज़ बेन्ज़ के संस्थापक हैं। इसका अधिक विकास हंगरी के अभियांत्रिक जैनोर सोएन्स्का और डोनैट बैन्की ने १८९३ में किया था। बर्मिंघम, इंगलैंड के फ्रेड्रिक विलियम लैंकेस्टर ने कार्ब्युरेटर का परीक्षण कारों पर किया और १८९६ में उसने अपने भाई के साथ इंगलैंड की प्रथम पेट्रोल कार बनाई। इस कार में एक ही सिलिंडर ८ हॉर्स पावर (४ किलोवॉट) का अन्तर्दहन इंजन चेन ड्राइव के संग लगा था। अगले ही वर्ष उन्होंने इसे दो क्षैतिज विरोधक सिलिंडरों सहित नये कार्ब्युरेटर डिज़ाइन के साथ निकाला। इस प्रतिरूप ने वर्ष १९०० में १००० मील (१६०० कि.मी.) की दूरी निर्विघ्न तय की। विस्तार में...
पुरालेख...
edit  

चयनित जीवनी

प्रो.प्रभु लाल भटनागर-महान गणितज्ञ
प्रो.प्रभु लाल भटनागर-महान गणितज्ञ
प्रभुलाल भटनागर, (८ अगस्त, १९१२ - ५ अक्तूबर, १९७६) विश्वप्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ थे। इन्हें गणित के लैटिस-बोल्ट्ज़मैन मैथड में प्रयोग किये गए भटनागर-ग्रॉस-क्रूक (बी.जी.के) कोलीज़न मॉडल के लिये जाना जाता है। इनका जन्म कोटा, राजस्थान में ८ अगस्त, १९१२ को हुआ थ, जहां इनके पिता महाराजा के दरबार में उच्च-पदासीन थे। इनका शोध कार्य १९३७ में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्रारंभ हुआ जहां ये १९३९ तक रहे। वहां इन्होंने गणित व भौतिकी में प्रयुक्त फ़ोरियर श्रेणी एवं एलाइड श्रेणी पर डॉ॰बेनी प्रसाद के संग कार्य किये। इनके शोध कार्य एरिक काम्के की पुस्तक में प्रकाशित हुए। इन्हें २६ जनवरी, १९६८ को विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। प्रो.भटनागर के १३९ शोध-पत्र अन्तर्राष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हुए थे। उनके १०० से अधिक प्रचलित लेख एवं दर्जन से अधिक पुस्तकें भी निकली हैं। इनके अन्तर्गत २९ छात्रों ने पी.एचडी का शोध पूर्ण किया है। विस्तार में...
पुरालेख...
edit  

श्रेणियां

edit  

भौतिकी के विषय

प्रवेशद्वार:भौतिकी/भौतिकी विषय

भौतिकी  विकिसमाचार पर  भौतिकी  विकिक्वोट पर  भौतिकी  विकिपुस्तक पर  भौतिकी  विकिस्रोत पर  भौतिकी  विक्षनरी पर  भौतिकी  विकिवर्सिटी पर  भौतिकी विकिमीडीया कॉमन्स पर
समाचार उद्धरण पाठ & विवरणिकाएं पाठ व्याख्याएं शिक्षण स्रोत चित्र & मीडिया
भौतिकी
भौतिकी
भौतिकी
भौतिकी
भौतिकी
भौतिकी
भौतिकी

Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

दिल्ली सल्तनतराष्ट्रीय जनता दलभारत के राजनीतिक दलों की सूचीकहानीअमरनाथप्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तसंस्कृत व्याकरणभारतीय संविधान का इतिहासअर्थशास्त्रअक्षय कुमारहनुमान चालीसाशारीरिक शिक्षाभारत का भूगोलअलंकार (साहित्य)सातवाहनबाल गंगाधर तिलकअरिजीत सिंहअन्य पिछड़ा वर्गभारत की जनगणना २०११उत्तराखण्ड में लोकसभा क्षेत्रमायावतीपानीपत का प्रथम युद्धहिंदी की विभिन्न बोलियाँ और उनका साहित्यभारतीय संविधान की उद्देशिकाभारत निर्वाचन आयोगविद्यापतिअक्षय तृतीयाकाराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रशाह जहाँपाठ्यक्रमचिराग पासवानभारतीय खानायश दयालस्वामी विवेकानन्दछत्तीसगढ़ के जिलेराजस्थान विधानसभा चुनाव 2023लखनऊपूर्णिया लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रबिहार जाति आधारित गणना 2023हिन्दू वर्ण व्यवस्थासमुद्रगुप्तऔरंगज़ेबनर्मदा नदीपरिवारतुलनात्मक राजनीतिसमाजविवाह संस्कारसंस्कृतिराजा राममोहन रायबृहस्पति (ग्रह)न्यूटन के गति नियममहाराणा प्रतापराजेश खन्नाछत्तीसगढ़ विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीआपातकाल (भारत)तमन्ना भाटियाइस्लाम का इतिहासभारत में कृषिसंगीतस्वास्थ्यआदर्शवादसम्प्रभुताभारतीय दर्शनमेइजी पुनर्स्थापनअनुच्छेद 370 (भारत का संविधान)वाक्य और वाक्य के भेदकामसूत्रमहेंद्र सिंह धोनीअमित शाहक्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूचीअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीकिशोर कुमारसनातन धर्मगुरु गोबिन्द सिंहस्वर वर्णकेरलकिशोरावस्था🡆 More