नमस्ते

नमस्ते या नमस्कार मुख्यतः हिन्दुओं और भारतीयों द्वारा एक दूसरे से मिलने पर अभिवादन और विनम्रता प्रदर्शित करने हेतु प्रयुक्त शब्द है। इस भाव का अर्थ है कि सभी मनुष्यों के हृदय में एक दैवीय चेतना और प्रकाश है जो अनाहत चक्र (हृदय चक्र) में स्थित है। यह शब्द संस्कृत के नमस् शब्द से निकला है। इस भावमुद्रा का अर्थ है एक आत्मा का दूसरी आत्मा से आभार प्रकट करना। दैनन्दिन जीवन में नमस्ते शब्द का प्रयोग किसी से मिलने हैं या विदा लेते समय शुभकामनाएं प्रदर्शित करने या अभिवादन करने हेतु किया जाता है। नमस्ते के अतिरिक्त नमस्कार और प्रणाम शब्द का प्रयोग करते हैं।

शब्द की उत्पत्ति

नमस्ते 
नमस्ते की मुद्रा में एक साधु।

संस्कृत व्याकरण की दृष्टि से इसकी उत्पत्ति इस प्रकार है- नमस्ते= नमह+ते। अर्थात् तुम्हारे लिए प्रणाम। संस्कृत में प्रणाम या आदर के लिए 'नमः' अव्यय प्रयुक्त होता है, जैसे- "सूर्याय नमह" (सूर्य के लिए प्रणाम है)। इसी प्रकार यहाँ- "तुम्हारे लिए प्रणाम है", के लिए युष्मद् (तुम) की चतुर्थी विभक्ति का प्रयोग होता है। वैसे "तुम्हारे लिए" के लिए संस्कृत का सामान्य प्रयोग "तुभ्यं" है, परन्तु उसी का वैकल्पिक, संक्षिप्त रूप "ते" भी बहुत प्रयुक्त होता है, यहाँ वही प्रयुक्त हुआ है। अतः नमस्ते का शाब्दिक अर्थ है- तुम्हारे लिए प्रणाम। इसे "तुमको प्रणाम" या "तुम्हें प्रणाम" भी कहा जा सकता है। परन्तु इसका संस्कृत रूप हमेशा "तुम्हारे लिए नमह" ही रहता है, क्योंकि नमह अव्यय के साथ हमेशा चतुर्थी विभक्ति आती है, ऐसा नियम है।

नमस्कार करने की विधि या मुद्रा

नमस्ते 
हाथ ह्रदय के पास।

नमस्ते करने के लिए, दोनो हाथों को अनाहत चक पर रखा जाता है, आँखें बंद की जाती हैं और सिर को झुकाया जाता है। इसके अलावा

  • पहले अपने मन को एक गहरी सांस के साथ शांत करें।
  • सांस छोड़ते या सांस छोड़ते हुए हथेलियों को चेस्ट के सामने लाएं।
  • हथेलियों को थोड़ा दबाएं। आपकी उंगलियां ऊपर की ओर होनी चाहिए और अंगूठे को छाती से स्पर्श करना चाहिए।
  • कमर से थोड़ा झुकें और उसी समय गर्दन को थोड़ा झुकाएँ।
  • और फिर नमस्ते कहें। नमस्ते को ना-मा-स्ते के रूप में उच्चारण करें।
  • सिर झुकाकर और हाथों को हृदय के पास लाकर भी नमस्ते किया जा सकता है। दूसरी विधि गहरे आदर का सूचक है।

भारत और पश्चिम में नमस्ते

नमस्ते शब्द अब विश्वव्यापी हो गया है। विश्व के अधिकांश स्थानों पर इसका अर्थ और तात्पर्य समझा जाता है और प्रयोग भी करते हैं। फैशन के तौर पर भी कई जगह नमस्ते बोलने का रिवाज है। यद्यपि पश्चिम में "नमस्ते" भावमुद्रा के संयोजन में बोला जाता है, लेकिन भारत में ये माना जाता है कि भावमुद्रा का अर्थ नमस्ते ही है और इसलिए, इस शब्द का बोलना इतना आवश्यक नहीं माना जाता है।

नमस्ते का भावार्थ

हाथों को हृदय चक्र पर लाकर दैवीय प्रेम का बहाव होता है। सिर को झुकाने और आँखें बंद करने का अर्थ है अपने आप को हृदय में विराजमान प्रभु को अपने आप को सौंप देना। गहरे ध्यान में डूबने के लिए भी स्वयं को नमस्ते किया जा सकता है; जब यह किसी और के साथ किया जाए तो यह एक सुंदर और तीव्र ध्यान होता है। एक शिक्षक और विद्यार्थी जब एक दूसरे को नमस्ते कहते हैं तो दो व्यक्ति ऊर्जात्मक रूप से वे समय और स्थान से रहित एक जुड़ाव बिन्दु पर एक दूसरे के निकट आते हैं और अहं की भावना से मुक्त होते हैं। यदि यह हृदय की गहरी भावना से मन को समर्पित करके किया जाए तो दो आत्माओं के मध्य एक आत्मीय संबंध बनता है। आदर्श रूप से, नमस्ते कक्षा के आरंभ और समाप्ति पर किया जाना चाहिए। आमतौर पर यह कक्षा की समाप्ति पर किया जाता है क्तोंकि तब मन कम सक्रिय होता है और कमरे की ऊर्जा अधिक शांत होती है। छात्र नमस्ते कहकर अपने अपने शिक्षकों का अभिवादन करते हैं और शिक्षक नमस्ते कहकर अपने छात्रों का स्वागत करता है कि वे भी उतने ही ज्ञानवान बनें और उनमें सत्य का प्रवाह हो।

सन्दर्भ

विकिमीडिया कॉमन्स पर नमस्ते से सम्बन्धित मीडिया है।

Tags:

नमस्ते शब्द की उत्पत्तिनमस्ते नमस्कार करने की विधि या मुद्रानमस्ते भारत और पश्चिम में नमस्ते का भावार्थनमस्ते सन्दर्भनमस्तेसंस्कृत भाषा

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भारतीय संविधान सभातुलसीदाससांवरिया जी मंदिरकार्ल मार्क्सविनेश फौगाटभूल भुलैया 2ज्योतिष एवं योनिफलभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यअंग्रेज़ी भाषाभारत में धर्ममुद्रास्फीतिरबीन्द्रनाथ ठाकुरएड्सदूधउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनगुर्जरसरस्वती देवीमोइनुद्दीन चिश्तीभारत के विदेश मंत्रीभारतेन्दु हरिश्चंद्रदाग (1973 फ़िल्म)मुग़ल शासकों की सूचीछत्तीसगढ़दुर्गानालन्दा महाविहारदलितआवर्त सारणीशिक्षण विधियाँजल प्रदूषणरामतरबूज़पिता (2002 फ़िल्म)भारतीय राष्ट्रवादगौतम बुद्धचन्द्रचूड़ सिंहमुग़ल साम्राज्यभारत की राजनीतिमस्तिष्कतारक मेहता का उल्टा चश्माप्रतिचयनअहिल्याबाई होल्करभारत का इतिहासउत्तर प्रदेश के मंडलसूर्यकुमार यादवइतिहासभारतीय संसदफ्लिपकार्टआचार्य रामचन्द्र शुक्लवाल्मीकिटाइगर जिंदा हैसाईबर अपराधचंद्रशेखर आज़ाद रावणअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धखट्टा मीठा (2010 फ़िल्म)भारत का योजना आयोगमिथुन चक्रवर्तीमहाभारतपर्यावरणजंतर मंतर, दिल्लीऔद्योगिक क्रांतिभारत में इस्लामविश्व स्वास्थ्य संगठनप्रेम रतन धन पायोवित्त आयोगसिद्धू मूसे वालागोगाजीआदि शंकराचार्यविनायक दामोदर सावरकरदिल धड़कने दोअमीर ख़ुसरोअल्लू अर्जुनकरणी माता मन्दिर, बीकानेरज्वालामुखीमहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियमपाण्ड्य राजवंशजर्मनी का एकीकरणकोशिका🡆 More