जर्मेनियम

जर्मेनियम (Germanium) एक रासायनिक तत्व है। इसका स्थान आवर्त सारणी में उसी वर्ग में है, जिसमें सीस और टिन हैं। इसका आविष्कार 1886 ई. सी. विंकलर ने किया था। इसका संकेत Ge, परमाणुसंख्या 32 और परमाणु भार 72.6 है। यह तत्व बड़ी अल्प मात्रा में पृथ्वी पर पाया जाता है। साधारणत: यह जस्ते के खनिजों के साथ मिला हुआ मिलता है। खनिजों को जलाने पर जो राख बच जाती है उसमें 0.25, प्रतिश्त जर्मेनियम ऑक्साइड रहता है। इसको पहसे वाष्पशील टेट्राक्लोराइड में परिणत करते हैं। टेट्राक्लोराइड का प्रभाजक आसवन रके अन्य धातुओं से यह पृथक् किया जाता है। इसके ऑक्साइड को ऐल्यूमिनियम या कार्बन या हाइड्रोजन द्वारा अपचयित करने से धातु प्राप्त होती है।

जर्मेनियम / Germanium
रासायनिक तत्व
जर्मेनियम
रासायनिक चिन्ह: Ge
परमाणु संख्या: 32
रासायनिक शृंखला: उपधातुएँ
जर्मेनियम
आवर्त सारणी में स्थिति
जर्मेनियम
अन्य भाषाओं में नाम: Germanium (अंग्रेज़ी), Германий (रूसी), ゲルマニウム (जापानी)

गुणधर्म

जर्मेनियम कुछ भूरापन लिए श्वेत रंग की धातु है। इसकी बनावट मणिभीय (क्रिस्टलीय) होती है। यह अति भंगुर होता है। इसका विशिष्ट गुरुत्व 20 डिग्री सें. पर 5.35 और गलनांक 958.5 डिग्री सें. है। ऑक्सीजन में गरम करने से ऑक्साइड (GeO2) बनता है। इसका वर्णहीन टेट्राक्लोराइड द्रव (क्वथनांक 83 डिग्री सें.), टेट्राब्रोमाइट रंगहीन और टेट्राआयोडाइड नारंगी रंग का ठोस होता है, जो क्रमश: 26.8 डिग्री और 144 डिग्री सें. पर पिघलता है।

सिलिकॉन तथा टिन के ऐसा जर्मेनियम कार्बनिक यौगिक, हाइड्राइड आदि बनता है। हाइड्राइड के क्योरोसंजात भी बनते हैं। जर्मेनियम के हाइड्रोक्लोरीसंजात द्रव और ठोस होते हैं। कांच में सिलिका का स्थान जब जर्मेनियम ऑक्साइड लेता है तब कांच का वर्तनांक (refractive index) बहुत बढ़ जाता है। रक्तक्षीणता में जर्मेनियम यौगिकों के प्रयोग का सुझाव मिलता है। अन्य कई यौगिकों के निर्माण में भी जर्मेनियम और टिन के बीच समानता देखी जाती है।

इतिहास

वर्ष १८६९ में जब मेंडलीव ने 'रासायनिक तत्वों का आवर्ती गुण' नाम से शोधपत्र प्रकाशित किया तो उन्होने बहुत से अज्ञात तत्वों की भविष्यवाणी की थी जिसमें जर्मेनियम भी था। उन्होने इसके लिए कार्बन समूह में सिलिकॉन और टिन के बीच में खाली स्थान छोड़ रखा था और इसको इकॉसिकॉन (ekasilicon) नाम दिया था।

१८८५ में सैक्सोनी के पास एक खान में एक नया खनिज मिला। क्लिमेंस विंकलर (Clemens Winkler) ने इसकी परीक्षा की और १८८६ में इससे एक नया तत्त्व निकाला जो एंटीमनी से मिलता-जुलता था। बाद में इसी को 'जर्मेनियम' नाम दिया गया।

उपयोग

आजकल जर्मेनियम के सम्पूर्ण उपयोग का लगभग ३५% फाइबर-आप्टिक प्रणालियों में होता है; ३०% इंफ्रारेड प्रकाशिकी (रात्रि में देखने वाले यंत्र आदि) में ; १५% बहुलकीकरण के लिए उत्प्रेरक के लिए; तथा १५% एलेक्ट्रॉनिकी और सौर-विद्युत अनुप्रयोगों में किया जाता है।

चित्र

Tags:

जर्मेनियम गुणधर्मजर्मेनियम इतिहासजर्मेनियम उपयोगजर्मेनियम चित्रजर्मेनियम

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

चन्द्रगुप्त मौर्यविवाहगुरु नानकभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यइस्लामराजनीति विज्ञानअशोक के अभिलेखमुग़ल साम्राज्यभूमिहारहम साथ साथ हैंहजारीप्रसाद द्विवेदीराज्य सभाभागलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्ररॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरआदर्शवादरावणबिहार के जिलेपारिभाषिक शब्दावलीपृथ्वीस्वराज पार्टीभारतीय संविधान की उद्देशिकाइंडियन प्रीमियर लीगनेहा शर्माभारत छोड़ो आन्दोलनउपसर्गभारतीय आम चुनाव, 2024सनराइजर्स हैदराबादनितिन गडकरीपृथ्वी का इतिहासकमल हासनसमावेशी शिक्षामिताली राजबृजभूषण शरण सिंहभारत के राजवंशों और सम्राटों की सूचीबारामती लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रशिक्षाकरजवाहरलाल नेहरूलोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीमराठा साम्राज्ययश दयालसोनाझारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीगुट निरपेक्ष आंदोलनदुबईउष्णकटिबंधीय चक्रवातभगत सिंहविज्ञानचम्पारण सत्याग्रहकालीभारत के राष्‍ट्रीय चिन्हमहामृत्युञ्जय मन्त्रसंगठनसोमनाथ मन्दिरदमनभारत के घोटालों की सूची (वर्ष के अनुसार)उत्तर प्रदेश के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रभारत की जनगणना २०११सम्प्रभुतादशरथसालासर बालाजीचमारसांख्यिकीवस्तु एवं सेवा कर (भारत)सूरदासजय श्री कृष्णाझारखंड के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रबिहारबांग्लादेशदिल्लीहर हर महादेव (2022 फिल्म)जियोजैविक खेतीमानव का विकासश्रीनिवास रामानुजन्पलाशभाषाविज्ञानअफ्रीकी-अमेरिकी नागरिक अधिकार आंदोलन (1955–1968)पृथ्वी की आतंरिक संरचना🡆 More