गेरार्ड पिके (अंग्रेज़ी: Gerard Piqué) (जन्म 2 फरवरी 1987) एक स्पेनिश पूर्व पेशेवर फुटबॉलर हैं, जो सेंटर-बैक के रूप में खेलते थे। पिके की दबाव झेलने और उससे निपटने की क्षमता तथा अपने समग्र करियर में जीत के कारण, उन्हें अपने युग के सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षकों (Football Defenders) में से एक माना जाता है।
2017 में पिके स्पेन के साथ | |||
व्यक्तिगत विवरण | |||
---|---|---|---|
जन्म तिथि | 2 फ़रवरी 1987 | ||
जन्म स्थान | बार्सिलोना, स्पेन | ||
कद | 1.94 मीटर | ||
खेलने की स्थिति | सेंटर-बैक | ||
युवा क्लब | |||
1997–2004 | बार्सिलोना | ||
2004 | मैनचेस्टर यूनाइटेड | ||
वरिष्ठ क्लब | |||
वर्ष | क्लब | खेल | (गोल) |
2004–2008 | मैनचेस्टर यूनाइटेड | 12 | (0) |
2006–2007 | → रियल जरागोजा (loan) | 22 | (2) |
2008–2022 | बार्सिलोना | 397 | (29) |
योग | 431 | (31) | |
|
शुरू में ला मासिया के एक प्रतिभाशाली एथलीट पिके ने 2004 में मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की। वह 2008 में पेप गार्डियोला के नेतृत्व में बार्सिलोना लौटे और 2008-09 व 2014-15 में क्लब को एक ही सीजन में तीन ट्राफियां जीतने में मदद की। वह मार्सेल डेसैली, पाउलो सूसा और सैमुअल एटू के अलावा चौथे खिलाड़ी हैं जिसने अलग-अलग टीमों के साथ लगातार दो साल यूईएफए चैंपियंस लीग जीती है।
पिके ने 11 फरवरी 2009 को पदार्पण करते हुए 102 बार स्पेन का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 2010 फीफा विश्व कप और यूईएफए यूरो 2012 जीतने वाली स्पेन की टीम में एक अभिन्न भूमिका निभाई। उन्होंने 2018 फीफा विश्व कप के बाद राष्ट्रीय टीम से संन्यास ले लिया।
बार्सिलोना के कैटेलोनिया में जन्मे पिके ने अपने करियर की शुरुआत एफ सी बार्सिलोना की युवा टीमों के लिए एक रक्षात्मक मिडफील्डर के रूप में खेलने के साथ की थी। क्लब के साथ अपने पहले पेशेवर अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड में शामिल होने का फैसला किया। प्रीमियर लीग क्लब ने पिके के लिए शुल्क का भुगतान नहीं किया क्योंकि पिके की उम्र एक पेशेवर अनुबंध के लिए बहुत कम थी।
Gerard Piqué से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article गेरार्ड पिके, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.