कुकुरमुत्ता कवक से बना एक मांसल, बीजाणु-युक्त फलने वाला पिण्ड है जो प्रायः जमीन के ऊपर पैदा होता है और भोजन का अच्छा स्रोत है। ये अनेकों आकार-प्रकार के होते हैं। इन्हें हिन्दी में 'छत्रक', 'खुम्ब' या 'खुम्भी' 'सुक्कर' 'भुुुछत्र' 'भुछत्री' भी कहते हैं। इसे छत्तीसगढ मे फुटु और पिहिरी कहते है।
मशरूम खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। वैसे तो मशरूम की सब्जी हर कोई खाना पसंद करता है लेकिन शायद ही कोई इसके फायदे जानता हो। एंटी-ऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, विटामिन डी, सेलेनियम और जिंक से भरपूर मशरूम का इस्तेमाल कई दवाइयां बनाने के लिए किया जाता है।
इसमें मौजूद पौषक तत्व आपके शरीर को कई खतरनाक बीमारियों से बचा कर रखते है। इसके अलावा इसका सेवन इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। आइए जानते है कई गुणों से भरपूर मशरूम का सेवन करने से आप किन बीमारियों से बच सकते है।
इसमें बीटा ग्लाइसीन और लिनॉलिक एसिड होता है, जो आपको प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है।
मशरूम का सेवन करने से वजन जल्द से जल्द कम करने में मदद मिलती है। आप इसे उबाल कर ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते है।
मशरूम में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम होने के कारण यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होते है। डायबिटीज मरीजों के लिए यह सबसे अच्छा फूड है।
सेलिनियम से भकपूर मशरूम इम्यून पॉवर को बढ़ाने के साथ-साथ सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी समस्याओं को शरीर से दूर रखते है।
इसमें पाएं जाने वाले न्यूट्रिएंट्स और एंजाइम दिल के रोगों का खतरा कम करते है। इसलिए हफ्ते में कम से कम 3 बार इसका सेवन जरूर करें।
कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा से भरपूर मशरूम का सेवन अपच, पेच दर्द, कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या को भी दूर करता है।
ओएस्टर और फ्लोरिडा मशरूम खाने से बोहोत सी प्रकार की बीमारियां ठीक की जा सकती है।
मशरूम की विभिन्न प्रजातियों को उगाने हेतु तापमान आवश्यकता निम्नलिखित है।
क्रमांक | मशरूम के वैज्ञानिक नाम | प्रचलित नाम | अनुकूलतम तापमान, बीज फैलाव हेतु (सेल्सियस) | अनुकूलतम तापमान, फलन हेतु (सेल्सियस) |
---|---|---|---|---|
1 | एगेरिकस बाइसपोरस | श्वेत बटन मशरूम | 22-25 | 14-18 |
2 | एगेरिकस बाइटॉरकिस | ग्रीष्मकालीन श्वेत बटन मशरूम | 28-30 | 25 |
3 | ऑरिकुलेरिया प्रजाति | ब्लैक इयर मशरूम | 20-34 | 12-30 |
4 | लेन्टीनुला इडोड्स | शिटाके मशरूम | 22-27 | 15-20 |
5 | प्लूरोटस इरिन्जाई | काबुल ढींगरी | 18-22 | 14-18 |
6 | प्लूरोटस फ्लेविलेटस | ढींगरी मशरूम | 25-30 | 22-26 |
7 | प्लूरोटस फ्लोरिडा | ढींगरी मशरूम | 25-30 | 18-22 |
8 | प्लूरोटस सजोर-काजू | ढींगरी मशरूम | 25-32 | 22-26 |
9 | वॉल्वेरियेला वॉल्वेसिया | पराली मशरूम | 32-34 | 28-32 |
10 | कैलोसाईबी इंडिका | दूधिया मशरूम | 25-30 | 30-35 |
उपर्युक्त सारणी में दिये गये विभिन्न प्रकार की मशरूम प्रजातियों की वानस्पतिक वृद्धि (बीज फैलाव) व फलनकाय (फलन) अवस्था के लिये अनुकूल तापमानों को देखने से यह स्पश्ट हो जाता है कि मशरूम को कृषि फसलों की भांति फेरबदल कर चक्रों में उगाया जा सकता है। जैसे मैदानी भागों व कम उँचाई पर स्थित पहाड़ी भागों में शरद ऋतु में श्वेत बटन मशरूम, ग्रीश्म ऋतु में ग्रीष्मकालीन श्वेत बटन मशरूम व ढींगरी तथा वर्शा ऋतु में पराली मशरूम व दूधिया मशरूम।
भारत के मैदानी भागों में श्वेत बटन मशरूम को शरद ऋतु में नवम्बर से फरवरी तक, ग्रीष्मकालीन श्वेत बटन मशरूम को सितम्बर से नवम्बर व फरवरी से अप्रैल तक, काले कनचपडे़ मशरूम को फरवरी से अप्रैल तक, ढींगरी मशरूम को सितम्बर से मई तक, पराली मशरूम को जुलाई से सितम्बर तक तथा दूधिया मशरूम को फरवरी से अप्रैल व से सितम्बर तक उगाया जा सकता है।
मध्यम उंचाई पर स्थित पहाड़ी स्थानों में श्वेत बटन मशरूम को सितम्बर से मार्च तक, ग्रीष्मकालीन श्वेत बटन मशरूम को जुलाई से अगस्त तक व मार्च से मई तक, षिटाके मशरूम को अक्टूबर से फरवरी तक, ढिंगरी मशरूम को पूरे वर्ष भर, काले कनचपड़े मशरूम को मार्च से मई तक तथा दूधिया मशरूम को अप्रैल से जून तक उगाया जा सकता है।
अधिक उंचाई पर स्थित पहाड़ी क्षेत्रों में श्वेत बटन मशरूम को मार्च से नवम्बर तक, ढिंगरी मशरूम को मई से अगस्त तक तथा षिटाके मशरूम को दिसम्बर से अप्रैल तक उगाया जा सकता है।
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article कुकुरमुत्ता (कवक), which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.