एशियाई हाथी

एशियाई हाथी ऍलिफ़स प्रजाति की एकमात्र जीवित जाति है जो पश्चिम में भारत से लेकर पूर्व में बोर्नियो द्वीप तक पाया जाता है। इसकी तीन उपजातियाँ पहचानी जाती हैं —ऍलिफ़स मॅक्सिमस मॅक्सिमस श्रीलंका में, भारतीय हाथी (ऍलिफ़स मॅक्सिमस इन्डिकस) एशियाई मुख्यभूमि में, तथा ऍलिफ़स मॅक्सिमस सुमात्रेनस इंडोनीशिया के सुमात्रा द्वीप में। एशिया में यह ज़मीन का सबसे बड़ा जीवित प्राणी है। सन् १९८६ ई.

से आइ.यू.सी.ऍन. ने इसे विलुप्तप्राय जाति की सूचि में डाला है क्योंकि पिछली तीन पीढ़ियों (क़रीब ६० से ७५ वर्ष) से इसकी आबादी में ५० प्रतिशत की गिरावट पायी गई है। यह जाति वस्तुतः आवासीय क्षेत्र की कमी, अधःपतन तथा विखण्डन का शिकार हुई है।सन् २००३ ई. में इसकी जंगली आबादी ४१,४१० तथा ५२,३४५ के बीच आंकी गई थी।
एशियाई हाथी दीर्घायु होते हैं; सबसे लम्बी आयु ८६ वर्ष की दर्ज की गई है।[उद्धरण चाहिए]
सदियों से इस जानवर को दक्षिणी तथा दक्षिण पूर्वी एशिया में पालतू बनाया गया है तथा इसका विभिन्न प्रकार से उपयोग किया गया है। प्राचीन भारत में इसको घोड़ों की तरह सेना में प्रयोग किया जाता था। इसको धार्मिक जुलूसों में भी इस्तेमाल किया जाता है। आधुनिक काल में इसे जंगल से पेड़ों के लट्ठे ढोने के काम में लाया जाता है। इसको पर्यटकों को, तथा राष्ट्रीय उद्यानों में सवारी कराने में भी इस्तेमाल किया जाता है।जंगली हाथियों को देखने के लिए विदेशी पर्यटक उन जगहों में आते हैं जहाँ उनके दिखने की सबसे ज़्यादा संभावना होती है;इससे राज्य को आमदनी भी होती है, लेकिन ऐसी जगहें ख़तरनाक होती हैं क्योंकि जंगली हाथी क़ाफ़ी आक्रामक होते हैं और मनुष्य की उपस्थिति में भगदड़ मचाते हैं जिससे खेती को क़ाफ़ी नुकसान होता है और ऐसी अवस्था में हाथी गाँवों में घुसकर जान-माल को नुकसान पहुँचाते हैं।

एशियाई हाथी
एशियाई हाथी
वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जंतु
संघ: रज्जुकी
वर्ग: स्तनपायी
गण: प्रोबोसिडी
कुल: ऍलिफ़ॅन्टिडी
वंश: ऍलिफ़स
जाति: ई. मॅक्सिमस
उपजाति:
  • ऍलिफ़स मॅक्सिमस इन्डिकस
  • ऍलिफ़स मॅक्सिमस मॅक्सिमस
  • ऍलिफ़स मॅक्सिमस सुमात्रेनस
द्विपद नाम
ऍलिफ़स मॅक्सिमस
(लिनेअस, १७५८)
एशियाई हाथी
एशियाई हाथी का आवास क्षेत्र
(भूरा — मूल निवास, काला — मूल अनिश्चित)
एशियाई हाथी
एशियाई हाथी
एशियाई हाथी
एशियाई हाथी की आँख का निकट का एक चित्र

अभिलक्षण

एशियाई हाथी अपने अफ़्रीकी रिश्तेदारों से आकार में छोटे होते हैं, इनका सर इनके शरीर का सबसे ऊँचा हिस्सा होता है। इनकी पीठ या तो उभरी होती है या समतल। इनके कान भी अफ़्रीकी हाथी की तुलना में छोटे होते हैं। इनके २० जोड़ी पसलियाँ तथा पूँछ में ३४ हड्डियाँ होती हैं। इनके पैरों में नाख़ून अधिक होते हैं - पाँच अगले पैरों में तथा चार पिछले पैरों में।

आकार

बड़े नर हाथी ५,४०० कि. तक वज़नी और कन्धों तक ३.२ मी. ऊँचे हो सकते हैं। मादा हाथी ४,१६० कि. तक वज़नी और कन्धों तक २.५४ मी. तक ऊँचे हो सकती है। इनकी अस्थियों का वज़न शरीर के कुल वज़न का तक़रीबन १५ प्रतिशत होता है।

सन्दर्भ

Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भाषाविज्ञानभक्ति कालप्राइम वीडियोईस्ट इण्डिया कम्पनीस्त्री जननांगअजीत डोभालभारत सरकारनारीवादरबी की फ़सलसामाजिक परिवर्तनराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूचीचंद्रघंटाभारत में इस्लामसनातन धर्म के संस्कारओजोन ह्रासबुध (ग्रह)शनि (ग्रह)महाद्वीपशिव ताण्डव स्तोत्रप्रदूषणभारत का भूगोलसामाजिक स्तरीकरणकार्ल्स पुइज्देमोंतरुद्रदामनभारत का उच्चतम न्यायालयक्षत्रियकैटरीना कैफ़आंबेडकर जयंतीमनुस्मृतिअयोध्याग्रीनहाउसतन्त्रिका तन्त्रकालकाजी मंदिर,दिल्लीहिन्दी की गिनतीभारतीय राष्ट्रवादराजनीतिक दलचोल राजवंशराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (भारत)तेजस्वी यादवराहुल गांधीअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धरामेश्वरम तीर्थमग़रिब की नमाज़व्यापारिक कृषिमौर्य राजवंशलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीपृथ्वी का वायुमण्डलप्रोटीनप्राचीन भारतीय इतिहास की जानकारी के साधनगूगलबौद्ध धर्मऋषि सुनकरामदेव पीरसनातन धर्मलोक सभाविश्व बैंकयादवअजंता गुफाएँपानीपत के युद्धव्यवसायबिज्जूहिन्दू वर्ण व्यवस्थामहाराष्ट्रबौद्ध दर्शनअशोकबैंकहम्पीधन-निष्कासन सिद्धान्तओजोन परतदशरथ माँझीए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामउदित नारायणअपराधलोकतंत्रभारतीय रिज़र्व बैंकमानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणाखेसारी लाल यादवसामाजीकरण🡆 More