अपरदन

अपरदन (erosion) वह प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसमें चट्टानों का विखंडन और परिणामस्वरूप निकले ढीले पदार्थों का जल, पवन, हिम इत्यादि प्रक्रमों द्वारा स्थानांतरण होता है। अपरदन के प्रक्रमों में वायु, जल तथा हिमनद और सागरीय लहरें प्रमुख हैं।

अपरदन
गेहूँ के एक खेत में अत्यधिक भूक्षरण का दृष्य
अपरदन
वायु द्वारा अपरदन

परिचय

समुद्रतट पर लहरों और ज्वारभाटा की क्रिया के कारण पृथ्वी के भाग टूटकर समुद्र में विलीन होते जाते हैं। मिट्टी अथवा कोमल चट्टानों के अलावा कड़ी चट्टानों का भी इन क्रियाओं से धीरे धीरे अपक्षय होता रहता है। वर्षा और तुषार भी इस क्रिया में सहायक होते हैं। वर्षा के जल में घुली हुई गैसों की रासायनिक क्रिया के फलस्वरूप, कड़ी चट्टानों का अपक्षय होता है। ऐसा जल भूमि में घुसकर अधिक विलेय पदार्थों के कुछ अंश को भी घुला लेता है और इस प्रकार अलग्न हुए पदार्थों को बहा ले जाता है।

वर्षा, पिघली हुई ठोस बर्फ और तुषार निरंतर भूमि का क्षरण करते हैं। इस प्रकार टूटे हुए अंश नालों या छोटी नदियों से बड़ी नदियों में और इनसे समुद्र में पहुँचते रहते हैं।

नदियों का अथवा अन्य बहता हुआ जल किनारों तथा जल की भूमि को काटकर, मिट्टी को ऊँचे स्थानों से नीचे की ओर बहा ले जाता है। ऐसी मिट्टी बहुत बड़े परिणाम में समुद्र तक पहुँच जाती है और समुद्र पाटने का काम करती है। समुद्र में गिरनेवाले जल में मिट्टी के सिवाय विभिन्न प्रकार के घुले हुए लवण भी होते हैं।

शुष्क प्रांतों में, जहाँ वनस्पति से ढंकी नहीं होती, वायु अपार बालुकाराशि एक स्थान से दूसरे स्थान को ले जाती है। इस प्रकार सहारा मरुभूमि की रेत, एक ओर सागर पार सिसिली द्वीप तक और दूसरी ओर नाइजीरिया के समुद्र तट तक, पहुँच जाती है। वायु द्वारा उड़ाया हुआ बालू ढूहों अथवा ऊँची चट्टानों के कोमल भागों को काटकर उनकी आकृति में परिवर्तन कर देता है। जल में बहा हुआ पदार्थ सदा ऊँचे स्थान से नीचे को ही जाता है, किंतु वायु द्वारा उड़ाई हुई मिट्टी नीचे स्थान से ऊँचे स्थानों को भी जा सकती है।

गतिशील हिम जिन चट्टानों पर से होकर जाता है उनका क्षरण करता है और इस प्रकार मुक्त हुए पदार्थ को अपने साथ लिए जाता है। वायु तथा नदियों के कार्य की तुलना में, ध्रुव प्रदेश को छोड़कर पृथ्वी के अन्य भागों में, हिम की क्रिया अल्प होती है।

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

.

Tags:

शैलहिमानी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

कालिदासबैंकभारत का उच्चतम न्यायालयपार्वतीप्रदूषणगुजरातआंबेडकर जयंतीसंजीव भट्टमेंहदीपुर बालाजीपृथ्वीराज सुकुमारनपृथ्वीराज चौहानवैज्ञानिक विधिऔद्योगिक क्रांतिजनसंख्या के अनुसार देशों की सूचीहिमालयवृन्दावनइंस्टाग्रामशेर शाह सूरीइस्लाम का इतिहासश्रीमद्भगवद्गीताशिव की आरतीकोठारी आयोगभारत में यूरोपीय आगमनचौरी चौरा कांडलोकगीतअर्जुनप्रवर्तन निदेशालयविष्णुवैष्णो देवीमकर राशिभाखड़ा नांगल परियोजनाप्रिया रायउज्जैन का महाकालेश्वर मंदिरलक्ष्मीपलाशगूगलत्रिभुजउत्तर प्रदेशस्वास्थ्यसंस्कृत की गिनतीमानव का विकासमानव दाँतमानव का पाचक तंत्रसनातन धर्मप्रेमानंद महाराजअस्र की नमाज़प्रशांत किशोररवि राणारामचन्द्र शुक्लहार्दिक पांड्यानंद्रे बर्गरनिदेशक तत्त्वमहामृत्युञ्जय मन्त्रडेविड वॉर्नर (क्रिकेटर)राम नवमीसामाजिक परिवर्तनलालबहादुर शास्त्रीराजस्थान दिवसखो-खोबारहखड़ीमनीष सिसोदियावेदमहादेवी वर्माइमाम अहमद रज़ामुग़ल शासकों की सूचीशिवचन्द्रगुप्त मौर्यभजनवैश्वीकरणसकल घरेलू उत्पादअतीक अहमदमोहम्मद शहाबुद्दीन (राजनेता)शीतयुद्धआदिवासी (भारतीय)सावित्री जिंदलअन्नामलाई कुप्पुसामीफ्लिपकार्टकारकतुलसीदास🡆 More