पुरापाषाण काल: प्राचीनतम प्रस्तर युग

पुरापाषाण कालभीनमालगाजीपुर (अंग्रेजी Palaeolithic) प्रौगएतिहासिक युग का वह समय है जब मानव ने पत्थर के औजार बनाना सबसे पहले आरम्भ किया। यह काल आधुनिक काल से २५-२० लाख साल पूर्व से लेकर १२,००० साल पूर्व तक माना जाता है। इस दौरान मानव इतिहास का ९९% विकास हुआ। इस काल के बाद मध्यपाषाण युग का प्रारंभ हुआ जब मानव ने खेती करना शुरु किया था।

पूरा पुरापाषाण काल मे ही आग की खोज हुई| इस काल के मानव की जीविका का मुख्य आधार शिकार था इस काल के अवशेष आंध्र प्रदेश के कुरनूल, कर्नाटक के हुँस्न्गी, ओडिशा के कुलिआना, राजस्थान के डीडवानाके श्रृंगी तालाब के निकट और मध्य प्रदेश के भीमबेटकाऔर छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सिंघनपुर में भी मिलते हैं। इन अवशेषो की संख्या मध्यपाषाण काल के प्राप्त अवशेषो से बहुत कम है।

                      रॉबर्ट ब्रूस फूट पहले व्यक्ति है जिन्होंने 1863 ई. में भारत में पूरापाषाण काल के औजारों की खोज की। 

इस काल को जलवायु परिवर्तन तथा उस समय के पत्थर के हथियारो तथा औजारो के प्रकारों के आधार पर निम्न तीन भागों में विभाजित किया गया है:-

   (1)निम्नपुरापाषाण काल Lower Paleolithic Age    (2)मध्यपुरापाषाण काल Middle Paleolithic Age    (3)उत्तर या उच्चपुरापाषाण काल Upper Paleolithic Age 
निम्नपुरापाषाण - यह पूरापाषाण काल का लंबा समय है। इस समय मनुष्य पत्थरो से निर्मित औजार का प्रयोग करते थे। जैसे- हस्तकुठार, खण्डक, विदारणी। अधिकांश  पुरापाषाण युग हिम युग से गुजरा है। निम्नपुरापाषाण स्थल भारतीय महाद्वीप के लगभग सभी क्षेत्रों में प्राप्त होता है। जिसमे असम की घाटी, सिंधु घाटी, बेलन घाटी और नर्मदा घाटी प्रमुख है। 

2. मध्यपुरापाषाण काल- मध्यपुरापाषाणकाल मे शल्क उपकरणों का प्रयोग बढ़ गया। मुख्य औजार के रूप में पत्थर की पपड़ियों से बने विभिन्न प्रकार के फलक, वेधनी, छेदनी और खुरचनी मिलते हैं ।हमें वेधनियाँ और फलक जैसे हथियार भारी मात्रा में मिले है।

3. उच्चपुरापाषाण:- उच्चपुरापाषाण काल में आद्रता कम हो गयी थी तथा हिमयुग का अंतिम अवस्था थी । इस समय आधुनिक मानव होमोसेपियंस का उदय हुआ। इस काल के औजार अधिक तेज व चमकीले थे। ये औजार हमें आंध्र, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दक्षिणी उत्तरप्रदेश और बिहार के पठार में मिले हैं। ताम्र पाषाण काल में चिलकोलिथ का खोज हुआ था।

इन्हें भी देखें



Histri

सन्दर्भ

Tags:

अंग्रेज़ी भाषाखेतपत्थरमध्यपाषाण काल

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

सातवाहनमार्कस स्टोइनिसरावणभारतीय संविधान की उद्देशिकाभूमिहारकेंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलकुर्मीलालबहादुर शास्त्रीभारतीय संसदभारत के विश्व धरोहर स्थलओशोदमन और दीवप्रीमियर लीगगुजरातजल प्रदूषणदेवी चित्रलेखाजीहम साथ साथ हैंराष्ट्रीय शिक्षा नीतिअमरनाथदुर्गाभारत की पंचवर्षीय योजनाएँब्राह्मणजातिअंग्रेज़ी भाषास्वच्छ भारत अभियानमहादेवी वर्माअर्जुन वृक्षआदिकाल का नामकरणछायावादआयुष्मान भारत योजनाअग्निपथ योजनाआत्महत्याशिरडी साईं बाबाद्वितीय विश्वयुद्धये रिश्ता क्या कहलाता हैभारतीय संगीतरिद्धिमान साहाभारत में महिलाएँसनातन धर्म के संस्कारलोक सभावैदिक सभ्यतापंचशीललखनऊभारत की राजनीतिमुख्तार अंसारीभारतीय आम चुनाव, 2024ॐ नमः शिवायअक्षर पटेलवाराणसीबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाभारत के विभिन्न नामनेपालचन्द्रगुप्त मौर्यसोनाताजमहलगुरु नानककल्याण, महाराष्ट्रमेहंदीपरामर्शसनराइजर्स हैदराबादबाणभट्टमैंने प्यार कियाहरित क्रांतिनेतृत्वलॉरेंस बिश्नोईअग्न्याशयप्राथमिक चिकित्साभारतीय मसालों की सूचीजन गण मनजम्मू और कश्मीरगुनाहों का देवताविज्ञानअनुच्छेद 370 (भारत का संविधान)देवनागरीअजंता गुफाएँहिंदी साहित्यभारत का विभाजनमनोविज्ञानसाइमन कमीशन🡆 More