जगदीप धनखड़: भारत के उपराष्ट्रपति

जगदीप धनखड़ (जन्म 18 मई 1951) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो भारत के निर्वाचित 14वें उपराष्ट्रपति हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। वह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। उन्होंने चंद्रशेखर मंत्रालय में संसदीय मामलों के राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने 2022 का चुनाव 74.37% वोटों के साथ जीता और 1992 के चुनाव के बाद से चुनाव-जीत का अंतर सबसे अधिक दर्ज किया।

जगदीप धनखड़
जगदीप धनखड़: प्रारंभिक जीवन और शिक्षा, चुनावी राजनीति, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल
जगदीप धनखड़ की आधिकारिक तस्वीर

पद बहाल
11 अगस्त 2022
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
उत्तरवर्ती वेंकैया नायडू

पद बहाल
30 जुलाई 2019 – 18 जुलाई 2022
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
पूर्वा धिकारी केसरी नाथ त्रिपाठी
उत्तरा धिकारी ल गणेशन (अतिरिक्त प्रभार)

राज्य मंत्री, भारत सरकार
पद बहाल
21 नवंबर 1990 – 21 जून 1991
प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर
मंत्रालय संसदीय मामलों का मंत्रालय

पद बहाल
4 दिसंबर 1993 – 29 नवंबर 1998
पूर्वा धिकारी जगजीत सिंह
उत्तरा धिकारी नाथू राम
चुनाव-क्षेत्र किशनगढ़, राजस्थान

पद बहाल
2 दिसंबर 1989 – 21 जून 1991
पूर्वा धिकारी मो. अयूब खान
उत्तरा धिकारी मो. अयूब खान
चुनाव-क्षेत्र झुंझुनू

जन्म 18 मई 1951 (1951-05-18) (आयु 72)
किठाना, झुंझुनू जिला, राजस्थान, भारत
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
अन्य राजनीतिक
संबद्धताऐं
जनता दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीवन संगी सुदेश धनखड़ (वि॰ 1979)
शैक्षिक सम्बद्धता राजस्थान विश्वविद्यालय
व्यवसाय राजनीतिज्ञ
पेशा
  • एडवोकेट

जगदीप धनखड़ के बारे में अधिक जानकारी के लिए पढ़े Archived 2023-06-25 at the वेबैक मशीन

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

धनखड़ का जन्म 18 मई 1951 को राजस्थान राज्य के झुंझुनू जिले के एक छोटे से गाँव 'किठाना' में जाट के घर हुआ था। उनकी प्राथमिक शिक्षा किठाना गांव के स्कूल में हुई। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल, चित्तौड़गढ़ से पूरी की और फिर राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। स्कूली शिक्षा के बाद जगदीप धनखड़ ने राजस्थान के महाराज कॉलेज जयपुर में ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया। यहां से उन्होंने फिजिक्स में BSE की डिग्री ली। साल 1978 में उन्होंने जयपुर विश्वविद्यालय में एलएलबी कोर्स में एडमिशन लिया। कानून की डिग्री लेने के लेने के बाद जगदीप धनखड़ ने वकालत शुरू कर दी और साल 1990 में उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट में सीनियर एडवोकेट का ओहदा दिया गया। जगदीप धनखड़ ने सुप्रीम कोर्ट से लेकर देश के कई हाईकोर्टों में वकालत की प्रैक्टिस की।

चुनावी राजनीति

वह 1989-91 के दौरान राजस्थान में झुंझुनू (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से 9वीं लोकसभा में जनता दल का प्रतिनिधित्व करते हुए संसद सदस्य थे। वह 1993-98 के दौरान 10वीं विधान सभा राजस्थान में किशनगढ़, राजस्थान से विधान सभा के पूर्व सदस्य और राजस्थान उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन, जयपुर के पूर्व अध्यक्ष भी रहे। जगदीप धनखड़ का राजनीतिक करियर करीब 30 सालों का है | वह चंद्रशेखर की सरकार में संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं | लोकसभा हो या विधानसभा वह जिस सदन के भी सदस्य रहे उसकी अहम समितियों में शामिल रहे हैं. 20 जुलाई 2019 को उनको पश्चिम बंगाल का गवर्नर नियुक्त किया गया |

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल

30 जुलाई 2019 को, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया।

16 जुलाई 2022 को भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति के 2022 के चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

जगदीप धनखड़ प्रारंभिक जीवन और शिक्षाजगदीप धनखड़ चुनावी राजनीतिजगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपालजगदीप धनखड़ इन्हें भी देखेंजगदीप धनखड़ सन्दर्भजगदीप धनखड़2022 भारतीय उपराष्ट्रपति चुनावपश्चिम बंगाल के राज्यपालों की सूचीभारतभारतीय जनता पार्टी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

सट्टारक्षाबन्धननदीम-श्रवणप्रेमचंदसूरदाससॉफ्टवेयरआदर्श चुनाव आचार संहिताश्रीदेवीसुमित्रानन्दन पन्तन्यूटन के गति नियमद्वितीय विश्वयुद्धजहाँगीरराम तेरी गंगा मैलीरानी लक्ष्मीबाईएशियासंधि (व्याकरण)बिहारी (साहित्यकार)मुसलमानभगत सिंहभूगोलकालभैरवाष्टकमेंहदीपुर बालाजीलोक सभाविलोमकबीरभूपेश बघेलसाथ निभाना साथियामहाद्वीपवैज्ञानिक विधिअक्षय तृतीयाबाल विकासहिंदी साहित्य का इतिहास (पुस्तक)साईं सुदर्शनबीएसई सेंसेक्सपुस्तकालय विज्ञान के पाँच सूत्रयज्ञोपवीतविश्व स्वास्थ्य संगठनदमन और दीवभारत के चार धामकंगना राणावतकेंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलप्यारनई दिल्लीअखिलेश यादवजयप्रकाश नारायणअन्य पिछड़ा वर्गलखनऊभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यमध्य प्रदेश के ज़िलेकृष्णधन-निष्कासन सिद्धान्तअमरनाथझारखण्ड के जिलेहरित क्रांतिउत्तराखण्डआदि शंकराचार्यतापमानफणीश्वर नाथ रेणुकभी खुशी कभी ग़ममुम्बईमैंने प्यार कियानागार्जुनअमिताभ बच्चनविनायक दामोदर सावरकरकीग्रहवाक्य और वाक्य के भेदहम साथ साथ हैंसारे जहाँ से अच्छाअनुच्छेद 370 (भारत का संविधान)खेलगुकेश डीसमानतानेहरू–गांधी परिवारभारतीय संगीत का इतिहासकर्णभारतेन्दु युगदेवी चित्रलेखाजी🡆 More