कीवयाई रूस

कीवयाई रूस (रूसी: Киевская Русь, अंग्रेज़ी: Kievan Rus') मध्यकालीन यूरोप का एक राज्य था। यह 9वीं से 13वीं शताब्दी ईसवी तक अस्तित्व में रहा और 1237-1240 के मंगोल आक्रमण से ध्वस्त हो गया। अपने शुरूआती काल में इसे 'रूस ख़ागानत​' के नाम से जाना जाता था। सन् 882 में 'रूस' नाम की एक वाइकिंग उपजाति ने इसे ख़ज़रों की अधीनता से आज़ाद करवाया और इसकी राजधानी नोवगोरोद से हटाकर कीव कर दी। 11वीं सदी में इस राज्य की सीमाएँ दक्षिण में कृष्ण सागर, पूर्व में वोल्गा नदी, पश्चिम में पोलैंड राज्य और लिथुएनिया महान ड्यूक-राज्य तक विस्तृत थीं।

कीवयाई रूस
11वीं सदी में कीवयाई रूस राज्य

व्लादीमीर महान (980-1015) और यारोस्लाव प्रथम उर्फ़ यारोस्लाव बुद्धिमान (1019-1054) के राजकाल मो कीवयाई रूस का सुनहरा युग समझा जाता है। इस दौरान इस राज्य का ईसाईकरण हुआ और प्रथम लिखित पूर्वी स्लाव क़ानूनी प्रणाली बनाई गई। इस प्रणाली को 'रूसी न्याय' या रूस्काया प्रावदा ( Правда русьская, Pravda Rus'skaya) कहा जाता था। 11 वीं सदी के अंत में वाइकिंगों का काल जब अस्त होने को था तो कीवयाई रूस राज्य भी बिखरने लगा और छोटे, झगड़ते राज्यों में टूट गया। ऊपर से कुस्तुंतुनिया और बीज़ान्टिन सल्तनत के कमज़ोर पड़ने से कीवयाई रूस का व्यापार और अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा। 1230 के दशक में मंगोल आक्रमणों को यह सहन नहीं कर पाया और उनके अधीन हो गया। आगे चलकर 18वीं सदी में भिन्न पूर्वी स्लावी राज्यों को रूसी साम्राज्य ने फिर एक साम्राज्य में एकत्रित किया। आधुनिक रूस, बेलारूस और युक्रेन राष्ट्र तीनों अपनी ऐतिहासिक पहचान कीवयाई रूस राज्य से लेते हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

अंग्रेज़ी भाषाकाला सागरकीवख़ज़र लोगख़ागानमंगोलयूरोपरूसी भाषावाइकिंगवोल्गा नदी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

मतदानसाथ निभाना साथियाजयप्रकाश नारायणतमन्ना भाटियाकेन्द्र-शासित प्रदेशबक्सर का युद्धचंद्रशेखर आज़ाद रावणईस्ट इण्डिया कम्पनीगोंड (जनजाति)सकल घरेलू उत्पादरावणबीएसई सेंसेक्सरूसपरिवारमहुआशिक्षण विधियाँसनातन धर्म के संस्काररामचन्द्र शुक्लशास्त्रीय नृत्यबुर्ज ख़लीफ़ावोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेलआदिवासी (भारतीय)पाठ्यक्रमचमारप्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तअन्य पिछड़ा वर्गरहीमजाटवद्रौपदी मुर्मूशनि (ग्रह)ऊष्मामानसूनअधिगमरानी की वावॐ नमः शिवायभारत की भाषाएँनवदुर्गागाँवभारत के विश्व धरोहर स्थलतुलनात्मक राजनीतिधर्मलड़कीखीराभूषण (हिन्दी कवि)विधानसभा सदस्य (भारत)शेयर बाज़ारसिकंदरकुर्मीमुम्बईभागलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रप्लेट विवर्तनिकीराष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा- 2005मुहम्मदभैरवभजन लाल शर्मामेवाफेसबुकमहाभारतप्रभसिमरन सिंहचोल राजवंशयूट्यूबभारत की राजनीतिभारतीय स्वतंत्रता का क्रांतिकारी आन्दोलननैना देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेशभारतीय रिज़र्व बैंकखेसारी लाल यादवभारतीय संविधान सभाहरियाणाप्रिया रायनॉटी अमेरिकागेहूँफिरोज़ गांधीभारत में लैंगिक असमानताहैदराबादजवान (फ़िल्म)बिहारउपसर्गसंसाधन🡆 More