स्थल-रुद्ध देश

वह देश जिसकी सभी सीमायें या तटरेखा केवल स्थल या फिर किसी बंद सागर से मिलती हैं, उन्हें स्थल-रुद्ध देश या भू-बद्ध (landlocked country) कहते हैं। दूसरे शब्दों में चारों ओर से सिर्फ स्थल से घिरे देश को स्थल-रुद्ध देश कहते हैं। आंशिक रूप से मान्यता प्राप्त राष्ट्रों को मिलाकर विश्व में कुल 47 स्थल-रुद्ध देश हैं। उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपों के अंदर कोई स्थल-रुद्ध देश नहीं है।

स्थल-रुद्ध देश
विश्व के स्थल-रुद्ध देश हरे रंग से दर्शाये गये हैं

स्थल-रुद्ध देश प्रायः कुछ राजनैतिक एवं आर्थिक समस्याओं का सामना करते हैं जो समस्याएं उन देशों में नहीं होतीं जिनके पास कोई बन्दरगाह हो। भू-बद्ध देशों को सुदूर देशों से व्यापार करने में कठिनाई होती है। इसी लिए पूरे इतिहास के दौरान छोटे-बड़े सभी देश चाहते रहे हैं कि उनकी सीमा 'खुले सागर' से जुड़ी हो।

स्थल-रुद्ध होने से जो आर्थिक समस्याएँ आतीं हैं वे अपेक्षाकृत कम या अधिक हो सकतीं है, जो इस बात पर भी निर्भर करता है कि वह स्थलरुद्ध देश कितना विकसित है, उसके चारों तरफ के व्यापारिक मार्ग किस प्रकार के हैं, व्यापार की स्वतंत्रता कितनी है, भाषायी प्रतिबन्ध किस प्रकार के हैं, आदि। स्थलरुद्ध होने के बाद भी कुछ देश अत्यन्त समृद्ध हैं, जैसे अन्डोरा, आस्ट्रिया, लिकटेन्स्टीन (Liechtenstein), लक्समबर्ग, सान मैरिनो, स्विट्जरलैण्ड, वैटिकन सिटी, आदि। ये सभी देश (लक्समबर्ग को छोडकर ) वैश्विक राजनैतिक मामलों पर तटस्थ (न्यूट्रल) रहते हैं।

स्थल-रुद्ध देशों की सूची

देश क्षेत्रफल (किमी²) जनसंख्या
स्थल-रुद्ध देश  अफगानिस्तान 647,500 29,117,000
स्थल-रुद्ध देश  अण्डोरा 468 84,082
स्थल-रुद्ध देश  आर्मेनिया 29,743 3,254,300
स्थल-रुद्ध देश  ऑस्ट्रिया 83,871 8,396,760
स्थल-रुद्ध देश  अज़रबैजान [a] 86,600 8,997,400
स्थल-रुद्ध देश  बेलारूस 207,600 9,484,300
स्थल-रुद्ध देश  भूटान 38,394 691,141
स्थल-रुद्ध देश  बोलिविया 1,098,581 10,907,778
स्थल-रुद्ध देश  बोत्सवाना 582,000 1,990,876
स्थल-रुद्ध देश  बुर्किना फासो 274,222 15,746,232
स्थल-रुद्ध देश  बुरुन्डी 27,834 8,988,091
स्थल-रुद्ध देश  केन्द्रीय अफ्रीकी गणराज्य 622,984 4,422,000
स्थल-रुद्ध देश  चाड 1,284,000 10,329,208
स्थल-रुद्ध देश  चेक गणराज्य 78,867 10 674 947
स्थल-रुद्ध देश  इथियोपिया 1,104,300 85,237,338
स्थल-रुद्ध देश  हंगरी 93,028 10,005,000
स्थल-रुद्ध देश  कज़ाकिस्तान [a] [b] 2,724,900 16,372,000
स्थल-रुद्ध देश  कोसोवो [c] 10,908 1,804,838
स्थल-रुद्ध देश  किर्गिज़स्तान 199,951 5,482,000
स्थल-रुद्ध देश  लाओस 236,800 6,320,000
स्थल-रुद्ध देश  लेसोथो [d] 30,355 2,067,000
स्थल-रुद्ध देश  लिक्टेन्स्टाइन 160 35,789
स्थल-रुद्ध देश  लग्ज़म्बर्ग 2,586 502,202
स्थल-रुद्ध देश  मैसेडोनिया 25,713 2,114,550
स्थल-रुद्ध देश  मलावी 118,484 15,028,757
स्थल-रुद्ध देश  माली 1,240,192 14,517,176
स्थल-रुद्ध देश  मॉल्दोवा 33,846 3,567,500
स्थल-रुद्ध देश  मंगोलिया 1,564,100 2,736,800
स्थल-रुद्ध देश  नागोर्नो-काराबाख [c] 11,458 138,000
स्थल-रुद्ध देश  नेपाल 147,181 29,331,000
स्थल-रुद्ध देश  नाइजर 1,267,000 15,306,252
स्थल-रुद्ध देश  पैराग्वे 406,752 6,349,000
स्थल-रुद्ध देश  रवांडा 26,338 10,746,311
स्थल-रुद्ध देश  सैन मरीनो [d] 61 31,716
स्थल-रुद्ध देश  सर्बिया 88,361 7,306,677
स्थल-रुद्ध देश  स्लोवाकिया 49,035 5,429,763
स्थल-रुद्ध देश  दक्षिण ऑस्सेतिया [c] 3,900 72,000
स्थल-रुद्ध देश  स्वाज़ीलैंड 17,364 1,185,000
स्थल-रुद्ध देश   स्विट्ज़रलैंड 41,284 7,785,600
स्थल-रुद्ध देश  ताजिकिस्तान 143,100 7,349,145
स्थल-रुद्ध देश  ट्रांसनिस्ट्रिया [c] 4,163 537,000
स्थल-रुद्ध देश  तुर्कमेनिस्तान [a] 488,100 5,110,000
स्थल-रुद्ध देश  युगाण्डा 241,038 32,369,558
स्थल-रुद्ध देश  उज़्बेकिस्तान [b] 447,400 27,606,007
साँचा:Country data वैटिकन [d] 0.44 826
स्थल-रुद्ध देश  ज़ाम्बिया 752,612 12,935,000
स्थल-रुद्ध देश  ज़िम्बाब्वे 390,757 12,521,000
कुल 16,963,624 470,639,181
विश्व का प्रतिशत 11.4% 6.9%
    a खारे कैस्पियन सागर पर तटरेखा
    b खारे अरल सागर पर तटरेखा
    c सीमित अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त विवादित क्षेत्र
    d पूरी तरह से एक ही देश द्वारा स्थल-रुद्ध

सन्दर्भ

Tags:

उत्तरी अमेरिकाऑस्ट्रेलिया

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

सुप्रिया श्रीनेतआम आदमी पार्टीअग्न्याशयखजुराहोवैद्यनाथ मन्दिर, देवघरमापननंद्रे बर्गरगाँजानई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रभारतीय आम चुनाव, 2019तिलक वर्मामध्य प्रदेश के ज़िलेसमाजप्रधानमंत्री कौशल विकास योजनाभारत का केन्द्रीय मंत्रिमण्डलशीतला देवीबिहार के जिलेनदिया के पार (१९८२ फ़िल्म)प्यारफेसबुकआयुर्वेदउषा मेहताधीरूभाई अंबानीअर्जुनवर्षामहादेवी वर्माअली इब्न अबी तालिबॐ नमः शिवायसंयुक्त राष्ट्रसकल घरेलू उत्पादअन्य पिछड़ा वर्गकालिदासरामचन्द्र शुक्लखतनाबिहार जाति आधारित गणना 2023होलीसम्भाजीकामाख्या मन्दिरमुम्बईवोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेलकार्बोहाइड्रेटजम्मू और कश्मीरअफ़ज़ल अंसारीबिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीप्रबन्धनकोलकातासोनू निगमप्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तशिक्षकगणगौरभूत-प्रेतसाईबर अपराधहरे कृष्ण (मंत्र)एडोल्फ़ हिटलरआपातकाल (भारत)महुआहिन्दी भाषा का इतिहासरियान परागसरस्वती वंदना मंत्रक्लियोपाट्रा ७पुराणरॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरतेरे नामचन्द्रगुप्त मौर्यदीपावलीमायावतीविजयनगर साम्राज्यउन्नीस सौ चौरासीत्र्यम्बकेश्वर मन्दिरलता मंगेशकरभारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीसंदीप शर्मास्वामी विवेकानन्दमेनका गांधीअतीक अहमदहर हर महादेव (2022 फिल्म)हेनरिक क्लासेनगौतम बुद्धराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूची🡆 More