बोत्सवाना

बोत्सवाना गणराज्य (अंग्रेजी: Republic of Botswana, श्वाना: Lefatshe la Botswana), अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक स्थल-रुद्ध देश है। 30 सितम्बर 1960 को ब्रिटेन की यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता मिलने से पूर्व इसे ब्रिटिश संरक्षित राज्य, बेचुआनालैंड के नाम से जाना जाता था। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद ब्रिटिश राष्ट्रमंडल के अंतर्गत इस देश ने एक नया नाम बोत्सवाना अपना लिया। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद यहाँ लगातार स्वतंत्र और निष्पक्ष लोकतांत्रिक चुनाव आयोजित किये जा रहे हैं। जिम्बाब्वे,अंगोला, जांबिया और दक्षिण अफ्रीका इसके पड़ोसी देश हैं।

बोत्सवाना गणराज्य
Republic of Botswana
Lefatshe la Botswana

बोत्सवाना बोत्सवाना
ध्वज कुल चिह्न
राष्ट्रवाक्य: पुला (वर्षा)
राष्ट्रगान: Fatshe leno la rona (यह हमारी भूमि)
बोत्सवाना
अवस्थिति: बोत्सवाना
राजधानी
और सबसे बड़ा नगर
गोबोर्नी
25°40′S 25°55′E / 25.667°S 25.917°E / -25.667; 25.917
राजभाषा(एँ) अंग्रेजी, सेत्सवाना
निवासी बत्सवाना
सरकार संसदीय लोकतंत्र
 -  राष्ट्रपति इयान खामा
स्वतंत्रता यूनाइटेड किंगडम से
 -  तिथि 30 सितम्बर 1960 
क्षेत्रफल
 -  कुल 581,730 km2 (47वां)
 -  जल (%) 2.6
जनसंख्या
 -  2010 जनगणना 2,155,784 (144वां)
 -  2001 जनगणना 1,680,863
 -  घनत्व 3.4/km2 (229वां)
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) 2009 प्राक्कलन
 -  कुल $25.399 अरब
 -  प्रति व्यक्ति $13,992
सकल घरेलू उत्पाद (सांकेतिक) 2009 प्राक्कलन
 -  कुल $11.630 अरब
 -  प्रति व्यक्ति $6,406
गिनी (1993)63
बहुत उच्च
मानव विकास सूचकांक (2013)कमी 0.683
मध्यम · 109वाँ
मुद्रा पुला (BWP)
समय मण्डल केन्द्रीय अफ्रीकी समय (UTC+02)
 -  ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) लागू नहीं (यू॰टी॰सी॰)
यातायात चालन दिशा बाएं
दूरभाष कूट +267
इंटरनेट टीएलडी .bw
बोत्सवाना
बोत्सवाना का मानचित्र

भौगोलिक दृष्टि से बोत्सवाना एक सपाट देश है और इसके लगभग 70% भाग में कालाहारी मरुस्थल फैला है। इसके दक्षिण और दक्षिणपश्चिम में दक्षिण अफ्रीका, पश्चिम और उत्तर में नामीबिया तथा उत्तरपूर्व में जिम्बाब्वे स्थित है। यह सिर्फ एक बिंदु पर जाम्बिया से मिलता है।

यह एक छोटा सा देश है, जिसकी जनसंख्या सिर्फ 20 लाख है। स्वतंत्रता के समय यह अफ्रीका के कुछ सबसे गरीब देशों मे से एक था जिसका सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति मात्र 70 अमेरिकी डॉलर था, लेकिन तब से लेकर अब तक बोत्सवाना ने आर्थिक रूप से तरक्की की है और अब इसकी गिनती अफ्रीका के मध्यम आय वाले देशों में होने लगी है। इसकी अर्थव्यवस्था विश्व की कुछ सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से है, जिसकी औसत वृद्धि दर 9% की है और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के 2010 के अनुमान के अनुसार इसका सकल घरेलू उत्पाद (क्रय शक्ति समता) प्रति व्यक्ति लगभग 14,800 अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

बड़े स्तर पर व्याप्त गरीबी, असमानता और निम्न मानव विकास सूचकांक के बावजूद बोत्सवाना ने, सुशासन और व्यापक आर्थिक वित्तीय प्रबंधन द्वारा समर्थित विकास के स्तरों पर प्रभावशाली रूप से तरक्की की है। सकल घरेलू उत्पाद का 10 प्रतिशत शिक्षा पर व्यय किए जाने से इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण शैक्षिक उपलब्धियों हासिल हुई हैं और देश में लगभग लगभग सभी के लिए मुफ्त शिक्षा का प्रावधान किया गया है, हालाँकि इस सबके बावजूद देश में पर्याप्त कौशल और कार्यबल का अभाव है। बेरोजगारी की दर भी लगातार 20 प्रतिशत के साथ उच्च स्तर पर बनी हुई है। शहरी क्षेत्रों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू आय काफी कम है, हालाँकि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी की दर में गिरावट आई है, लेकिन अभी भी वो शहरी क्षेत्रों की तुलना में काफी अधिक है। सरकार की ओर से एचआईवी /एड्स की दवाओं की नि:शुल्क उपलब्धता के चलते एचआईवी/एड्स संक्रमण की दर में अभूतपूर्व कमी दर्ज की गयी है।

हीरे और मांस बाजार पर बुरी तरह निर्भर देश की अर्थव्यवस्था में, विविधता लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सन्दर्भ

इन्हें भी देखें

    सिंहावलोकन
    निर्देशियायें

Tags:

अंगोलाअंग्रेज़ी भाषाअफ़्रीकाज़ाम्बियाज़िम्बाब्वेदक्षिण अफ्रीकायूनाइटेड किंगडमराष्ट्रमंडल (बहुविकल्पी शब्द)१९६०३१ सितंबर

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

मिताली राजजम्मू और कश्मीरचन्द्रगुप्त मौर्यमारवाड़ीपतञ्जलि योगसूत्रबीएसई सेंसेक्सभारत निर्वाचन आयोगउधम सिंहकेन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्डकहो ना प्यार हैभारतीय संविधान सभाजौनपुरहिन्दीदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेप्रकाश राजसर्वनामरविन्द्र सिंह भाटीयोगी आदित्यनाथरासायनिक तत्वों की सूचीविवाह (2006 फ़िल्म)गाँवजातिहरे कृष्ण (मंत्र)वृष राशिसौन्दर्याजीवन कौशलवीर्यरॉयल चैलेंजर्स बैंगलौरराजस्थानसामाजीकरणइस्लाम का इतिहासविराट कोहलीऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीनचन्द्रशेखर आज़ादविल जैक्सविशेषणअटल बिहारी वाजपेयीज्ञानऔद्योगिक क्रांतिआपातकाल (भारत)दयानन्द सरस्वतीखतनादिल्ली सल्तनतकैलास पर्वतश्रीनिवास रामानुजन्बृजभूषण शरण सिंहआरण्यकजयपुरभारत के राजवंशों और सम्राटों की सूचीहिन्दी की गिनतीराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सदस्यों की सूचीद्वादश ज्योतिर्लिंगसरस्वती वंदना मंत्रकिसी का भाई किसी की जानसमाजवादस्मृति ईरानीविटामिनविज्ञापनब्लू (2009 फ़िल्म)दहेज प्रथानमस्ते सदा वत्सलेबंगाल का विभाजन (1905)संयुक्त व्यंजनदुर्गाआधुनिक हिंदी गद्य का इतिहासवाट्सऐपनामप्रेम मन्दिरइलेक्‍ट्रानिक मतदान मशीनयादवअनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातिनीति आयोगभारतीय खानाउत्तर प्रदेश के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रबिहारी (साहित्यकार)हिन्दी के संचार माध्यमझारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीरवि तेजाओम जय जगदीश हरे🡆 More