तटस्थ दृष्टिकोण या निष्पक्ष दृष्टिकोण से संपादन करने का मतलब है किसी विषय पर विश्वसनीय स्रोतों द्वारा प्रकाशित किये गए सभी महत्वपूर्ण विचारों का न्यायपूर्वक, आनुपातिक रूप से और जहां तक संभव हो, पूर्वाग्रह के बिना प्रतिनिधित्व करना। सारे विकिपीडिया लेख और अन्य ज्ञानकोश सामग्री तटस्थ दृष्टिकोण से लिखी होनी चाहिए। निष्पक्ष दृष्टिकोण विकिपीडिया का और अन्य विकिमीडिया परियोजनाओं का एक मौलिक सिद्धांत है। यह नीति अपरक्राम्य है और सभी संपादकों और लेखों को इसका पालन करना होगा। तटस्थ दृष्टिकोण, मूल शोध नहीं और सत्यापनीयता विकिपीडिया की मुख्य सामग्री नीतियाँ हैं। वे सामग्री का निर्धारण करने के लिए एक साथ काम करते हैं, तो संपादकों को सभी तीनों के मुख्य बिंदुओं को समझना चाहिए।
ये पन्ना हिंदी विकिपीडिया के एक नीति के बारे में है। ये एक मानक है जिसका पालन सभी संपादकों को आमतौर पर करना चाहिए। इसमें बदलाव तभी किया जाना चाहिए जब इसपर सदस्यों में आम सहमति बनी हो। |
इस नीति छोटे शब्दों में: लेखों को पक्ष नहीं लेना चाहिए, लेकिन न्यायपूर्वक और पूर्वाग्रह के बिना पक्षों को समझाना चाहिए। यह आप क्या कहते हैं और कैसे कहते हैं दोनों पर लागू होता है। |
उसको हासिल करना जो विकिपीडिया समुदाय तटस्थता समझता है, मतलब ध्यान से और गुण-दोष की दृष्टि से विश्वसनीय स्रोतों की विविधता का विश्लेषण करना और तब पाठकों को उन में निहित जानकारी न्यायपूर्वक, आनुपातिक रूप से और जहां तक संभव हो, पूर्वाग्रह के बिना व्यक्त करने का प्रयास करना। विकिपीडिया का उद्देश्य विवादों का वर्णन करना है, उनमें शामिल होना नहीं है। संपादकों का स्वाभाविक रूप से अपना दृष्टिकोण होगा, लेकिन उनको पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का अच्छी नीयत में प्रयास करना चाहिए और किसी एक दृष्टिकोण को दूसरे के उपर बढ़ावा नहीं देना चाहिये। इस तरह, तटस्थ दृष्टिकोण का मतलब कुछ दृष्टिकोण का बहिष्कार करना नहीं है, बल्कि सभी सत्यापनीय दृष्टिकोण को पर्याप्त भार देना है।
एक सामान्य नियम के रूप में, स्रोतित जानकारी विश्वकोश से केवल इसलिये न निकाले कि वो पक्षपातपूर्ण लगती है। इसके बजाय, तटस्थ लहज़े को प्राप्त करने के लिए अंश या अनुभाग को फिर से लिखने की कोशिश करें। पक्षपातपूर्ण जानकारी आमतौर पर अन्य स्रोतों से उद्धृत सामग्री के साथ तटस्थ दृष्टिकोण का उत्पादन करने के लिए संतुलित की जा सकती है, इसलिए इस तरह की समस्या जब भी संभव हो सामान्य संपादन प्रक्रिया के माध्यम से सही की जानी चाहिए। सामग्री तभी निकाले जब आपको पास विश्वास करने के लिये अच्छा कारण है कि यह पाठकों को गुमराह करती या गलत जानकारी देती है। नीचे दिए गए अनुभाग आम समस्याओं पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
लेख के लिए उपयुक्त शीर्षक चुनने पर अधिक जानकारी के लिए लेख शीर्षक नीति देखें।
तटस्थता की रक्षा के लिए, दृष्टिकोण forking और अनुचित भार जैसी समस्याओं से बचने के लिए किसी लेख की आंतरिक संरचना पर अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। हालांकि कोई विशेष लेख संरचना एक नियम के रूप में, निषिद्ध नहीं है, पर ध्यान रखा जाना चाहिए कि समग्र प्रस्तुति मोटे तौर पर तटस्थ है।
केवल सामग्री के ही स्पष्ट दृष्टिकोण पर आधारित विभिन्न क्षेत्रों या उपखंड में पाठ या अन्य सामग्री का अलगाव का नतीजा अज्ञानकोशीय संरचना हो सकता है। जैसे समर्थकों और विरोधियों के बीच एक के पीछे एक और आगे बातचीत के रूप में। यह तथ्य का एक आभासी पदानुक्रम भी बना सकते हैं जहां मुख्य अनुभाग में विवरण "सच" और "निर्विवाद" दिखाई देते हैं, जबकि अन्य पृथक सामग्री "विवादास्पद" समझी जाती है और इसलिए उसे गलत होने की संभावना अधिक है। बहस का विवरण वर्णन में जोड़कर तटस्थ पाठ को प्राप्त करने का प्रयास करें, न कि अनुभागों में उन्हें अलग-थलग करें जिससे वह एक दूसरे की उपेक्षा करें या एक दूसरे के खिलाफ लड़ाई करें।
तटस्थता के लिये जरूरी है कि लेख या अन्य मुख्यस्थान के पन्ने प्रकाशित, विश्वसनीय स्रोतों में प्रत्येक दृष्टिकोण की प्रमुखता के अनुपात में, सभी महत्वपूर्ण दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करे। उचित भार देना और अनुचित भार देने से परहेज करना से मतलब है कि अल्पमत विचार या पहलुओं को अधिक व्यापक रूप से समर्थित विचारों या पहलुओं से ज़्यादा, या विस्तृत विवरण नहीं देना चाहिए। आम तौर पर, छोटे अल्पसंख्यकों के विचारों को शामिल ही नहीं किया जाना चाहिए, सिवाय शायद उन के विशिष्ट विचारों के बारे में एक लेख के लिए "यह भी देखें" में।
ध्यान में रखें कि उचित भार का निर्धारण करने में, हम विश्वसनीय स्रोतों में किसी दृष्टिकोण की व्यापकता पर विचार करते है, न कि विकिपीडिया के संपादकों या आम जनता के बीच व्यापकता पर।
अगर आप किसी सिद्धांत को साबित कर सकते हैं जो वर्तमान में कुछ या कोई भी नहीं मानता है, विकिपीडिया ऐसे सबूत पेश करने के लिए जगह नहीं है। जब इसे विश्वसनीय स्रोतों में प्रस्तुत किया जाएगा और विचार-विमर्श किया जाएगा, यह उचित रूप से शामिल किया जा सकता है। देखें "मूल शोध नहीं" और "सत्यापनीयता"।
विकिपीडिया विवादों का वर्णन करती है। विकिपीडिया विवादों में संलग्न नहीं करती है। विवादों का तटस्थ वर्णन के लिये निष्पक्ष लहज़े के साथ दृष्टिकोण पेश करने की आवश्यकता है; अन्यथा लेख का रूप पक्षपातपूर्ण टिप्पणियों तक सीमित रह जाएगा, यहां तक कि सभी प्रासंगिक बिंदुओं पेश करते हुए भी। तटस्थ लेख ऐसे लहज़े में लिखा जाता है जिसमें शामिल सभी स्थितियों के लिए निष्पक्ष, सटीक, और आनुपातिक प्रतिनिधित्व हो। विकिपीडिया लेख का लहजा निष्पक्ष होना चाहिए, लेख न तो किसी खास बिंदु का समर्थन करता हो और न ही खारिज।
कला और अन्य रचनात्मक विषयों (जैसे, संगीतकार, अभिनेता, लेखक, किताबें, आदि) के बारे में विकिपीडिया लेख असंयत बनने की प्रवृत्ति होती है। विश्वकोश में इसके लिये जगह नहीं है। कलापक्ष राय विविध और व्यक्तिपरक है—हम सब दुनिया के सबसे बड़े लेखक के बारे में सहमत नहीं हो सकते। हालांकि, कोई कलाकार या कृति को प्रमुख विशेषज्ञों और आम जनता द्वारा कैसे स्वीकार किया गया है पर टिप्पणी करना उपयुक्त है।
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article विकिपीडिया:तटस्थ दृष्टिकोण, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.