मुसन्ना प्रान्त

मुसन्नाالمثنى‎ / Muthanna
मानचित्र जिसमें मुसन्ना المثنى‎ / Muthanna हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : समावाह
क्षेत्रफल : ५१,७४० किमी²
जनसंख्या(-):
 • घनत्व :
५,३८,०००
 १०.४/किमी²
उपविभागों के नाम: ज़िले
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): अरबी

मुसन्ना प्रान्त (अरबी: المثنى), जिसे मुथ़न्ना प्रान्त भी कहते हैं, इराक़ का एक प्रान्त है। यह प्रान्त देश के दक्षिण में स्थित है और इसकी सीमाएँ साउदी अरब को लगती हैं।

मुसन्ना प्रान्त
मुसन्ना प्रान्त के ज़िले

नाम का उच्चारण

'मुसन्ना' के नाम में आने वाला 'स' अरबी लिपि के 'ث‎' अक्षर का भारतीय उपमहाद्वीप और ईरान में उच्चारण है। कुछ अरबी-भाषी क्षेत्रों में इसका उच्चारण 'थ़' जैसा होता है। ध्यान दें कि इस 'थ़' अक्षर का उच्चारण बिंदु-रहित 'थ' अक्षर से ज़रा अलग है और अंग्रेज़ी के 'थ़िन' (thin, यानि पतला) और 'थ़र्ड' (third, यानि तीसरा) से मिलता-जुलता है। इसके अन्य उदाहरण भी मिलते हैं, मसलन हिन्दी और फ़ारसी का साबुत/साबत (अर्थ: पूरा, जो तोड़ा न गया हो) अरबी लिपि में ثابت‎ लिखा जाता है जिसे बहुत से अरब लोग 'थ़ाबत' उच्चारण करते हैं।

प्राचीन इतिहास

इस प्रान्त का समावाह​ शहर प्राचीन सुमेर-बैबिलोनियाई सभ्यता के उरुक (Uruk) शहर के बहुत पास है। कुछ इतिहासकार मानते हैं कि इसी 'उरुक' नाम से आधुनिक 'इराक़' राष्ट्र का नाम निकला है। बैबिलोन (बाबिल) के पतन के बाद यह शहर दक्षिणी बाबिल का सबसे बड़ा नगर बन गया और ७वीं सदी ईसवी तक सलामत रहा, हालांकि प्राचीन बाबिल की राजधानी नष्ट हो चुकी थी।

प्रान्त की स्थापना

१९७६ से पहले यह दिवानियाह​ प्रान्त का हिस्सा हुआ करता था। उस प्रान्त को बांटकर नजफ़ प्रान्त, क़ादिसियाह​ प्रान्त और मुसन्ना प्रान्त बनाए गए।

लोग

इस प्रान्त के लगभग सभी लोग शिया इस्लाम के अनुयायी अरब जाति के लोग हैं।

ज़िले

प्रान्त के ज़िले इस प्रकार हैं:

  • अल-ख़िज़िर​ या अल-ख़िधिर​ (Al-Khidhir, अरबी: الخضر)
  • अल-रुमैसा या अल-रुमैथ़ा (Al-Rumaitha, अरबी: الرميثة)
  • अल-सलमान (Al-Salman, अरबी: السلمان) - प्रान्त का बड़ा हिस्सा इस एक ज़िले में आता है
  • अल-समावाह​ (Al-Samawa, अरबी: السماوة)

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

मुसन्ना प्रान्त नाम का उच्चारणमुसन्ना प्रान्त प्राचीन इतिहासमुसन्ना प्रान्त प्रान्त की स्थापनामुसन्ना प्रान्त लोगमुसन्ना प्रान्त ज़िलेमुसन्ना प्रान्त इन्हें भी देखेंमुसन्ना प्रान्त सन्दर्भमुसन्ना प्रान्त

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

जाटहनुमानअयोध्यावीर्यमहिपाल लोमरोरकेंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलसंयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्थारामधारी सिंह 'दिनकर'उत्तर प्रदेश विधान सभाइज़राइलवेदलोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीरानी लक्ष्मीबाईप्रेमचंदजनसंख्या वृद्धिराजपाल यादवचम्पारण सत्याग्रहबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाभारतीय राजनीतिक दर्शनकीअनुच्छेद 370 (भारत का संविधान)भारतीय जनता पार्टीओम जय जगदीश हरेकोशिकाकामसूत्रऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूचीलोक साहित्यआर्थिक विकासदिनेश लाल यादवसांवरिया जी मंदिरसुबृत पाठकसैम पित्रोडावरुण गांधीलोकसभा अध्यक्षहिन्दी साहित्य का आधुनिक कालअशोक के अभिलेखसंयुक्त व्यंजनप्रोटीनपृथ्वी दिवसकाशी विश्वनाथ मन्दिरसर्वनामशिरडी साईं बाबाआरण्यकओम नमो भगवते वासुदेवायड्रीम11किशोर अपराधनरेन्द्र मोदीअखिलेश यादवसातवाहनश्रीरामरक्षास्तोत्रम्राज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीब्रह्माण्डहिन्दूसॉफ्टवेयरसूरदासविश्व व्यापार संगठनआधुनिक हिंदी पद्य का इतिहासइंडियन प्रीमियर लीगधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीमानव का विकासकुंभ राशिहनुमान जयंतीकाव्यईमेलभारतीय संविधान की उद्देशिकावाट्सऐपआत्महत्या के तरीकेभारत में पुलिस पद और प्रतीक चिन्हपतञ्जलि योगसूत्रभारत का ध्वजमुखपृष्ठडिम्पल यादवबाल विकासकार्ल मार्क्सविश्व मलेरिया दिवसजॉनी सिन्सशिक्षकश्वसन तंत्र🡆 More