महाधनेश पक्षी

महाधनेश पक्षी (बूसेरोस बिकोर्निस), जिसे अवतल-कैस्क्यूड महाधनेश पक्षी,‌‌ भारतीय पक्षी के रूप में भी जाना जाता है, ये मूलतः भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण पूर्व एशिया में पाये जाते है। ये मुख्य रूप से फल और वृक्षों के छाल भोजन के रूप में ग्रहण करते है। लेकिन छोटे स्तनधारी, सरीसृपों और पक्षियों का भी शिकार करते है। इन्हें 2018 में आई॰यू॰सी॰एन॰ के लालसूची में संकटग्रस्त कमजोर वर्ग की श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है। अपने बड़े आकार और रंग के कारण ये पक्षीयाँ कई आदिवासी संस्कृतियों और रीति-रिवाजों में महत्वपूर्ण माने जाते है। केरल सरकार ने इसे आधिकारिक रूप से केरल का राज्य पक्षी घोषित किया।

विवरण और विशेषताएँ

महाधनेश पक्षी 
आवरण के नीचे और कक्षीय त्वचा के रंग भिन्न-भिन्न होते हैं
महाधनेश पक्षी 
जीव विज्ञानिक चित्रकार टी॰ डब्ल्यू॰ वुड द्वारा चित्रण पलकें, घिसी हुई चोंच का किनारा और उभरी हुई भुजाओं वाला अवतल आवरण दिखा रहा है

महाधनेश पक्षी 95–130 सेमी (37–51 इंच) लंबा, 152 सेमी (60 इंच) पंखों वाला और 2 से 4 किलोग्राम (4.4 से 8.8 पाउंड) वजन का एक बड़ा पक्षी है। वजन के आधार पर माना जाता है कि नर महाधनेश पक्षी का औसत वजन 3 किग्रा (6.6 पौंड) है जबकि मादा महाधनेश पक्षी का वजन 2.59 किग्रा (5.7 पौंड) है। मादा महाधनेश पक्षी नर महाधनेश पक्षी की तुलना में छोटी होती हैं और इनके आँख नीले-सफेद रंग की होती हैं, हालांकि कक्षीय त्वचा गुलाबी रंग की होती है। महाधनेश पक्षी की सबसे प्रमुख विशेषता इसकी विशाल चोंच के शीर्ष पर चमकीला पीला और काला आवरण है। सामने से देखने पर कास्क यू-आकार का दिखाई देता है, और शीर्ष अवतल होता है, जिसके किनारों पर दो लकीरें होती हैं।

आवाश

महाधनेश पक्षी भारत, नेपाल, भूटान, दक्षिण पूर्व एशिया और सुमात्रा के जंगलों में पाये जाते है। इसका आवाश पश्चिमी घाट और हिमालय की तलहटी क्षेत्रों में है। वनों की कटाई के कारण भारत के कई हिस्सों में इसकी प्रजातियाँ लुप्त होने लगी है। उदाहरण स्वरुप देखा जाए तो 1860 के दशक में कोल्ली पहाड़ियों में इसकी संख्या सौ के करीब दर्ज किया गया। और कंबोडिया जैसे कई क्षेत्रों में जनसंख्या में गिरावट दर्ज की गई है। यह वर्षा वनों के बड़े हिस्सों पर निर्भर रहते है। कंबोडिया के आदिवासी इलाकों में महाधनेश पक्षीयों का शिकार मांस, वसा और शरीर के अंगों जैसे आवरण और पूँछ के पंखों के लिए किया जाता है, जिनका उपयोग जनजाति लोग अपने शृंगार समाग्री के रूप में करते है।जनजातीय लोगों द्वारा भारतीय महाधनेश पक्षी के चोंच और सिर का उपयोग ताबीज में किया जाता है और मांस को औषधीय माना जाता है।

संदर्भ

Tags:

केरल सरकार

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

परामर्शविनायक दामोदर सावरकरसुभद्रा कुमारी चौहानराधाज़िन्दगी न मिलेगी दोबारायदुवंशहरिमन्दिर साहिबयोगी आदित्यनाथप्रयोजनमूलक हिन्दीवैष्णो देवीभारत की राजनीतिगुट निरपेक्ष आंदोलनभूमिहारकोलकाताकर्मचारी चयन आयोगमहाद्वीपकामाख्याशुक्राणुनर्मदा नदीनाथ सम्प्रदायहिन्दी साहित्य का इतिहासराजनीतिक दर्शनदांडी मार्चहम दिल दे चुके सनमवस्तु एवं सेवा कर (भारत)अहिल्याबाई होल्करछत्तीसगढ़ के जिलेभारत का इतिहासअप्रैलचिपको आन्दोलनभोपाल गैस काण्डअमिताभ बच्चनमुख्तार अंसारीसहजनयश ठाकुरभाषाविधान परिषददर्शनशास्त्रहिन्दी व्याकरणराजनाथ सिंहजाटमध्यकालीन भारतजीमेलअजीत डोभालहर्षद मेहतालोकसभा अध्यक्षचाणक्यनीतिमारवाड़ीहम साथ साथ हैंबिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीबबीता फौगाटजैव विविधताफूलन देवीसमलैंगिकतागुदा मैथुनफिरोज़ गांधीसंयुक्त राज्य अमेरिकामानव कंकालगणितप्रबन्धननीति आयोगरामेश्वरम तीर्थरोगों की सूचीरविदासअम्लीय वर्षाधनंजय यशवंत चंद्रचूड़आतंकवादकश्यप (जाति)केदारनाथ मन्दिरशेर शाह सूरीपृथ्वीराज चौहानदिल्ली सल्तनतराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (भारत)राजा रवि वर्माभारत के मुख्य न्यायाधीशसूर्यकुमार यादवदैनिक भास्करराज्य सभाअनुवाद🡆 More