मंगल का उपनिवेशण

मानव द्वारा मंगल का उपनिवेशण, अटकल और गंभीर अध्ययन का एक केंद्र बिंदु है, क्योंकि उसकी सतही परिस्थितियाँ और जल की उपलब्धता यकीनन मंगल ग्रह को सौरमंडल में पृथ्वी के अलावा अन्य सबसे अधिक मेहमाननवाज ग्रह बनाता है| चंद्रमा को मानव उपनिवेशण के लिए पहले स्थान के रूप में प्रस्तावित किया गया है, लेकिन मंगल ग्रह के पास एक पतला वायुमंडल है, जो इसे मानव और अन्य जैविक जीवन की मेजबानी के लिए सामर्थ्य क्षमता देता है | संभावित उपनिवेशण स्थलों के रूप में, मंगल और चाँद दोनों के साथ नीचे गहरे गुरुत्वीय कूपों में उतरने के साथ साथ लागत और जोखिम का नुकसान भी जुडा है, जो क्षुद्रग्रहों को सौरमंडल में मानव के प्रारंभिक विस्तार के लिए एक और विकल्प बना सकता है|

मंगल का उपनिवेशण
मंगल उपनिवेशण की एक कला अवधारणा.

पृथ्वी से सापेक्षिक समानता

संरचना, आकार और सतही गुरुत्वाकर्षण के मामले में पृथ्वी अपने "जुडवा ग्रह" शुक्र के काफी करीब है, लेकिन विचार जब उपनिवेशण के लिए हो तब मंगल सर्वाधिक सम्मोहक जगह है। पृथ्वी और मंगल के बीच निम्न समानताएं है -

  • मंगल और पृथ्वी के दिन की अवधियां करीब-करीब समान है। मंगल पर एक सौर दिन 24 घंटे 39 मिनट 35.244 सेकंड है।
  • मंगल का सतही क्षेत्रफल पृथ्वी के कुल क्षेत्रफल का मात्र 28.4% है, जो कि पृथ्वी की कुल शुष्क भूमि (29%) की तुलना में थोड़ा सा ही कम है। मंगल की त्रिज्या पृथ्वी की आधी है और द्रव्यमान केवल एक-दशांश है। इसका मतलब है कि यह आयतन में छोटा (~ 15%) है और निम्न औसत घनत्व पृथ्वी से कम है।
  • मंगल का अक्षीय झुकाव 25.19° है, जबकि पृथ्वी का 23.44° है, परिणामस्वरूप मंगल के मौसम पृथ्वी पर की तरह है, हालांकि मंगल के मौसम की अवधियाँ पृथ्वी की तुलना में दोगुनी लम्बी है क्योंकि एक मंगल वर्ष लगभग 1.88 पृथ्वी वर्ष के बराबर है। वर्तमान में मंगल का उत्तरी ध्रुव सिग्नस की तरफ है, ना कि उर्सा माइनर की तरफ।
  • मंगल का अपना एक वातावरण है, हालांकि यह बहुत पतला (पृथ्वी के वातावरण का करीब 0.7%) है। यह सौर विकिरणब्रह्मांडीय विकिरण से कुछ सुरक्षा प्रदान करता है और इसका इस्तेमाल अंतरिक्ष यान को धीमा करने के लिए सफलतापूर्वक किया गया है।
  • नासा के मार्स रोवर्स अन्वेषण, ईएसए के मार्स एक्सप्रेस और नासा के फीनिक्स लैंडर के हाल के अवलोकन मंगल पर जलीय बर्फ की उपस्थिति की पुष्टि करते है। पृथ्वी-आधारित जीवन के समर्थन के लिए आवश्यक सभी मूलभूत तत्व मंगल पर उल्लेखनीय मात्रा में नजर आते है।

पृथ्वी से सापेक्षिक विरोधाभास

  • मंगल पर सतही गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी पर की तुलना में 38% है। यह ज्ञात नहीं है कि यह भारहीनता के साथ जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने के लिए पर्याप्त है या नहीं है।
  • मंगल ग्रह पृथ्वी से बहुत ठंडा है, औसत सतही तापमान - 63 डिग्री सेल्सियस और न्यून तापमान -140 डिग्री सेल्सियस है। पृथ्वी पर सबसे कम तापमान कभी अंटार्कटिका में -89.2 ° दर्ज हुआ था।
  • चूँकि मंगल ग्रह सूर्य से अपेक्षाकृत दूर है, इसके ऊपरी वायुमंडल में पहुँचने वाली सौर ऊर्जा की राशि (सौर नियतांक), पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल या चंद्रमा की सतह तक पहुँचने वाली ऊर्जा की तुलना में आधे से कम है। हालांकि, पृथ्वी पर की ही तरह मंगल की सतह पर पहुँचने वाली सौर ऊर्जा की राह में उसका वातावरण और चुम्बकीय क्षेत्र कोई बाधा नहीं डालते है।
  • मंगल की कक्षा पृथ्वी की तुलना में चपटी है, जो तापमान और सौर नियतांक विविधताओं को और बिगाड़ देती है।
  • मंगल के वातावरण में कार्बन डाइऑक्साइड मुख्य रूप से शामिल हैं। इस वजह से, कम वायुमंडलीय दबाव के साथ भी, मंगल की सतह पर CO2 का आंशिक दबाव पृथ्वी पर की तुलना में करीब पंद्रह गुना अधिक है।
  • मंगल पर वायुमंडलीय दबाव आर्मस्ट्रांग सीमा (61.8 मिलीबार) से बहुत नीचे (~ 6 मिलीबार) तक है, जिस पर लोग प्रेसर सूट के बिना जीवित नहीं रह सकते। इसकी जलवायु, सतह और ज्ञात प्रकृति को मानव के रहने योग्य बनाने तक, निकट अवधि में समाधान की कोई उम्मीद नहीं कर सकते हैं। अंतरिक्ष यान की ही तरह मंगल पर भी रहने योग्य संरचनाओं के लिए दबाव वाहिकाओं के निर्माण की आवश्यकता होगी।

वासयोग्यता

बुध के अत्यंत गर्म और ठंडे तापमान, शुक्र की सतही गर्म भट्ठी, या बाहरी ग्रहों और उनके उपग्रहों की तुषारजनिकी ठंड को देखे तो, मंगल की सतह पर स्थितियां किसी अन्य ज्ञात ग्रह या चाँद की सतह की तुलना में वासयोग्यता के ज्यादा करीब है। केवल शुक्र के बादलों के शीर्षवासयोग्यता के मामले में मंगल की तुलना में पृथ्वी के ज्यादा करीब हैं।

सन्दर्भ

विकिपुस्तक पर
Colonising Mars से सम्बन्धित एक किताब है।

साँचा:Mars

Tags:

मंगल का उपनिवेशण पृथ्वी से सापेक्षिक समानतामंगल का उपनिवेशण पृथ्वी से सापेक्षिक विरोधाभासमंगल का उपनिवेशण वासयोग्यतामंगल का उपनिवेशण सन्दर्भमंगल का उपनिवेशणक्षुद्रग्रहचन्द्रमापृथ्वीमंगल ग्रह

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

मगध महाजनपदविष्णु सहस्रनामअटल बिहारी वाजपेयीकहो ना प्यार हैगुजरातयूट्यूबभीमराव आम्बेडकरवाक्य और वाक्य के भेदभारतीय रेलमहाराष्ट्रहमीदा बानो बेगमकेंचुआ खादसरस्वती देवीजर्मनी का एकीकरणउपनिषद्दमन और दीवसामंतवादभारतीय स्टेट बैंकरमनदीप सिंह (क्रिकेटर)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहासतापमानकालभैरवाष्टकअखिलेश यादवभारतीय आम चुनाव, 2014सूरदासभक्ति काललक्ष्मीसर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं के अनुसार भारत के राज्यचक्रवातभूषण (हिन्दी कवि)हिन्दू विवाहजातिभारत के विश्व धरोहर स्थलअन्य पिछड़ा वर्गभारतीय राष्ट्रवादसोमनाथ मन्दिरहार्दिक पांड्याकोई मिल गयावृष राशिरेशमकीट पालनजीवाणुरविदासजैन धर्मनिदेशक तत्त्वशिव ताण्डव स्तोत्रचिपको आन्दोलनहिंदी की विभिन्न बोलियाँ और उनका साहित्यपरिवारतेरी बातों में ऐसा उलझा जियामैथिलीशरण गुप्तनई शिक्षा नीति 2020राहुल गांधीगाँवहरित क्रांतिउधम सिंहएचआइवीगायत्री मन्त्रभारतीय राजनीतिक दर्शनज्योतिराव गोविंदराव फुलेप्रियंका गांधीमहाभारत की संक्षिप्त कथाजनसंचारआदमसमाजशास्त्रसंज्ञा और उसके भेददेवों के देव... महादेवअशोक गहलोतकृषिकाभूमिहारकुर्मीराजनाथ सिंहभारतीय स्वतन्त्रता आन्दोलनराजीव गांधीनक्सलवादशीघ्रपतनसुनील नारायणप्राचीन भारतपंजाब (भारत)🡆 More