भारतीय ध्वज संहिता

भारतीय ध्वज संहिता भारतीय ध्वज को फहराने व प्रयोग करने के बारे में दिये गए निर्देश हैं। इस संहिता का आविर्भाव 2002 में किया गया था। भारत का राष्ट्रीय ध्वज, भारत के लोगों की आशाओं और आकाँक्षाओं का प्रतिरूप है। यह राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। सभी के मार्गदर्शन और हित के लिए भारतीय ध्वज संहिता-2002 में सभी नियमों, औपचारिकताओं और निर्देशों को एक साथ लाने का प्रयास किया गया है। ध्वज संहिता-भारत के स्थान पर भारतीय ध्वज संहिता-2002 को 26 जनवरी 2002 से लागू किया गया है।

  • जब भी ध्वज फहराया जाए तो उसे सम्मानपूर्ण स्थान दिया जाए। उसे ऐसी जगह लगाया जाए, जहाँ से वह स्पष्ट रूप से दिखाई दे।
  • सरकारी भवन पर ध्वज रविवार और अन्य छुट्‍टियों के दिनों में भी सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराया जाता है, विशेष अवसरों पर इसे रात को भी फहराया जा सकता है।
  • ध्वज को सदा स्फूर्ति से फहराया जाए और धीरे-धीरे आदर के साथ उतारा जाए। फहराते और उतारते समय बिगुल बजाया जाता है तो इस बात का ध्यान रखा जाए कि ध्वज को बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जाए।
  • जब ध्वज किसी भवन की खिड़की, बालकनी या अगले हिस्से से आड़ा या तिरछा फहराया जाए तो ध्वज को बिगुल की आवाज के साथ ही फहराया और उतारा जाए।
  • ध्वज का प्रदर्शन सभा मंच पर किया जाता है तो उसे इस प्रकार फहराया जाएगा कि जब वक्ता का मुँह श्रोताओं की ओर हो तो ध्वज उनके दाहिने ओर हो।
  • ध्वज किसी अधिकारी की गाड़ी पर लगाया जाए तो उसे सामने की ओर बीचोंबीच या कार के दाईं ओर लगाया जाए।
  • फटा या मैला ध्वज नहीं फहराया जाता है।
  • ध्वज केवल राष्ट्रीय शोक के अवसर पर ही आधा झुका रहता है।
  • किसी दूसरे ध्वज या पताका को राष्ट्रीय ध्वज से ऊँचा या ऊपर नहीं लगाया जाएगा, न ही बराबर में रखा जाएगा।
  • ध्वज पर कुछ भी लिखा या छपा नहीं होना चाहिए।
  • जब ध्वज फट जाए या मैला हो जाए तो उसे एकान्त में पूरा नष्ट किया जाए।
भारतीय ध्वज संहिता
लाल किला, दिल्ली की प्राचीर पर फहराता तिरंगा

संशोधन

भारतीय नागरिक अब रात में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा सकते हैं। इसके लिए शर्त होगी कि ध्वज का पोल वास्तव में लंबा हो और झंडा खुद भी चमके। गृह मन्त्रालय ने उद्योगपति सांसद नवीन जिंदल द्वारा इस सम्बन्ध में रखे गये प्रस्ताव के बाद यह फैसला किया। इससे पहले जिंदल ने हर नागरिक के मूलभूत अधिकार के तौर पर तिरंगा फहराने के लिहाज से अदालती लड़ाई जीती थी। कांग्रेस नेता जिंदल को दिये गये संदेश में मन्त्रालय ने कहा कि प्रस्ताव की पड़ताल की गयी है और कई स्थानों पर दिन और रात में राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के लिए ध्वज के बड़े पोल लगाने पर कोई आपत्ति नहीं है। जिंदल ने जून 2009 में मन्त्रालय को दिये गये प्रस्ताव में बड़े आकार के राष्ट्रीय ध्वज को स्मारकों के पोलों पर रात में भी फहराये जाने की अनुमति माँगी थी। जिंदल ने कहा था कि भारत की ध्वज संहिता के आधार पर राष्ट्रीय ध्वज जहाँ तक सम्भव है सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच फहराया जाना चाहिए, लेकिन दुनियाभर में यह सामान्य है कि बड़े राष्ट्रीय ध्वज 100 फुट या इससे उँचे पोल पर स्मारकों पर दिन और रात फहराये गये होते हैं।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

विकिस्रोत पर इस लेख से संबंधित मूल पाठ उपलब्ध है:

Tags:

2002भारत का ध्वज२००२

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भारत का संविधानभारतीय संसदआल्हागुरु गोबिन्द सिंहअंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवसदहेज प्रथाशिव की आरतीसनराइजर्स हैदराबादअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धनारीवादसुहाग रातबांग्लादेशभारतीय स्टेट बैंकशक्ति पीठफ़तेहपुर सीकरीगरुड़ पुराणराजीव गांधीP (अक्षर)प्रकाश राजॐ नमः शिवायमहिपाल लोमरोरउत्तर प्रदेश के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रध्रुव राठीआयुष्मान भारत योजनाश्रम आंदोलनरूसोहिन्दू पंचांगपप्पू यादवद्वितीय विश्वयुद्धओम नमो भगवते वासुदेवायसमाजसिंधु घाटी सभ्यतानिर्वाचन आयोगप्रकाश-संश्लेषणब्लू (2009 फ़िल्म)प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजनारानी की वावकबड्डीपत्रकारिताप्रथम विश्व युद्धदिल तो पागल हैगुर्जरकंप्यूटरयज्ञोपवीतमलिक मोहम्मद जायसीहरियाणाहिन्दी के संचार माध्यमसुभाष चन्द्र बोसगुणसूत्रसुकन्या समृद्धिराहुल गांधीभारतीय संविधान की उद्देशिकामौसमभारत की नदी प्रणालियाँसमुद्रगुप्तकटिहार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रसर्वनामख़िलाफ़त आन्दोलननामप्रयोजनमूलक हिन्दीमेहंदीजॉनी सिन्सजाटभारत सरकारवर्णमालानेपोलियन बोनापार्टभूगोलकैटरीना कैफ़आईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०एडोल्फ़ हिटलरप्रियंका चोपड़ाकामसूत्रविल जैक्सश्रीनिवास रामानुजन्जैविक खेतीकाशी विश्वनाथ मन्दिरकर्ण शर्मामुग़ल साम्राज्य🡆 More