पूर्वी चीन सागर

पूर्वी चीन सागर पूर्वी एशिया के पूर्व में स्थित एक समुद्र है। यह प्रशांत महासागर का हिस्सा है और इसका क्षेत्रफल क़रीब १२,४९,००० वर्ग किमी (यानि ७,५०,००० वर्ग मील) है। इसके पश्चिम में चीन है, पूर्व में जापान के क्यूशू और नानसेई द्वीप हैं और दक्षिण में ताईवान है। पूर्वी चीन सागर की सबसे अधिक गहराई लगभग ३,००० मीटर है। चीन की सबसे लम्बी नदी यांगत्सी क्यांग बहकर इसी सागर में मिल जाती है।

पूर्वी चीन सागर
पूर्वी चीन सागर का नक़्शा
पूर्वी चीन सागर
जापान के क्यूशू द्वीप के नागासाकी प्रान्त में स्थित सासेबो शहर से पूर्वी चीन सागर में डूबता सूरज

द्वीप और रीफ़

इस सागर में कुछ जानेमाने द्वीप और रीफ़ स्थित हैं -

  • सेंकाकू द्वीप (जापानी: 尖閣諸島, Senkaku) - इन द्वीपों पर जापान का क़ब्ज़ा है लेकिन चीन इनकी मांग करता है। चीन की सरकार इन्हें 'दियाओयु' (चीनी: 钓鱼岛及其附属岛屿, Diaoyu) बुलाती है।
  • तोंग द्वीप (童岛, Tong) - इसपर चीन का नियंत्रण है और इसे हाईजियाओ द्वीप (海礁, Haijiao) भी बुलाया जाता है।
  • सोकोत्रा चट्टान (Socotra Rock) उर्फ़ लेओदो चट्टान (कोरियाई: 이어도) उर्फ़ सुयान चट्टान (चीनी: 苏岩礁) - यह एक डूबा हुआ रीफ़ है (यानि द्वीप नहीं है क्योंकि समुद्र की सतह से नीचे है), लेकिन चीन और दक्षिण कोरिया में इसकी मिलकियत को लेकर विवाद है। संयुक्त राष्ट्र की समुद्री क़ानून संधि के अनुसार यह जिसका भी होगा उसका आसपास के समुद्री क्षेत्र के साधनों (जैसे की समुद्री फ़र्श के नीचे के खनिज पदार्थों) पर भी अधिकार होगा।
  • हुपीजियाओ चट्टान (虎皮礁, Hupijiao Rock) - यह भी एक रीफ़ है।
  • याजियाओ चट्टान (鸭礁, Yajiao Rock) - यह एक अन्य रीफ़ है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

क्यूशूचीनजापानताइवानपूर्वी एशियाप्रशान्त महासागरयांग्त्सीक्यांगरयुक्यु द्वीपसमूह

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

हैदराबादजमुई लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रस्वामी विवेकानन्दमेंहदीपुर बालाजीकालभैरवाष्टकसनराइजर्स हैदराबादनई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रअभिषेक शर्मासमाजलक्ष्मीइस्लामविशेषणभारतीय थलसेनाराम मंदिर, अयोध्याहम साथ साथ हैंभारत में लैंगिक असमानतादूधमौसमसनातन धर्म के संस्काररावण२००८ के मुंबई हमलेअंकोरवाट मंदिरसूर्यकुमार यादवसांता क्लॉज़उत्तराखण्डलोकसभा सीटों के आधार पर भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की सूचीसरस्वती वंदना मंत्रविद्यालयअयोध्यारविदासओशोबुद्धिगंगा नदीअन्य पिछड़ा वर्गजितिन प्रसादमध्य प्रदेशहरियाणा के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रगुड फ़्राइडेमराठा साम्राज्यसिंह (पशु)मोहम्मद शहाबुद्दीन (राजनेता)छायावादमुग़ल साम्राज्यभारत तिब्बत सीमा पुलिसक्रिया (व्याकरण)न्यूटन के गति नियमसावित्रीबाई फुलेआदि शंकराचार्यअपामार्गव्यंजन वर्णनौरोज़पाषाण युगकृष्णगयामूसा (इस्लाम)अकबरवेदपटनासंसाधनबर्बरीकअक्षांश रेखाएँधर्मेन्द्रमानव का पाचक तंत्रबरगदकरणी माता मन्दिर, बीकानेरतेरे नामहनु मानभारतीय जनता पार्टीभारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरणभारत की नदी प्रणालियाँसंस्कृतिइंस्टाग्रामबाल गंगाधर तिलकअनुसंधानदिल्लीसुन्दरकाण्डआशिकीनीम करौली बाबा🡆 More