पीटर हिग्स

पीटर वेयर हिग्स (Peter Ware Higgs; 29 मई 1929 – 8 अप्रैल 2024) ब्रितानी सैद्धान्तिक भौतिक विज्ञानी थे। वो एडिनबर्ग विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी थे। अपरमाणुक कणों के द्रव्यमान पर महत्त्वपूर्ण शोध कार्य के लिए उन्हें वर्ष 2013 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

पीटर हिग्स
पीटर हिग्स
सन् 2013 में हिग्स
जन्म पीटर वेयर हिग्स
29 मई 1929
न्यूकैसल, इंग्लैण्ड
मृत्यु 8 अप्रैल 2024(2024-04-08) (उम्र 94)
एडिनबर्ग, स्कॉटलैंड
राष्ट्रीयता ब्रिटिश
क्षेत्र सैद्धान्तिक भौतिकी
संस्थान एडिनबर्ग विश्वविद्यालय
इंपीरियल कॉलेज लंदन
यूनिवर्सिटी कॉलेज, लन्दन
किंग्स कॉलेज लंदन
शिक्षा किंग्स कॉलेज लंदन (बीएससी, एमएससी, पीएचडी)
डॉक्टरी शिष्य
  • लुईस राइडर
  • डेविड वालेस
  • क्रिस्टोफर बिशप
प्रसिद्धि हिग्स बोसॉन
हिग्स क्षेत्र
हिग्स प्रक्रिया
सिमेट्री ब्रेकिंग
उल्लेखनीय सम्मान
  • ह्यूजेस मेडल (1981)
  • रदर्फोर्ड मेडल (1984)
  • डिराक मेडल (1997)
  • हाई एनर्जी एंड फिजिक्स प्राइज (1997)
  • रॉयल मेडल (2000)
  • भौतिकी में वूफ पुरस्कार (2004)
  • ऑस्कर क्लाइन मेमोरियल लेक्चर एंड मेडल (2009)
  • सकुराई प्राइज़ (2010)
  • भौतिकी में नोबेल पुरस्कार (2013)
  • प्रिंसेज ऑफ़ ऑस्ट्रियस अवार्ड (2013)
  • कोपले मेडल (2015)

1960 के दशक में हिग्स ने विद्युत्-दुर्बल सिद्धान्त में ब्रोकन सिमेट्री प्रस्तावित की। इस सिद्धान्त के अनुसार मूलकणों मुख्यतः W व Z बोसॉन में द्रव्यमान के मूल को समझने में सहायता मिली। इस प्रक्रिया को ही हिग्स प्रक्रिया कहते हैं। लगभग उसी समय में कुछ अन्य भौतिकविदों ने भी इसी तरह के सिद्धान्त प्रस्तावित किये और सभी में एक नये बोसॉन की प्रागुक्ति हुई जिसे हिग्स बोसॉन नाम दिया गया। इस कण का प्रायोगिक प्रेक्षण भौतिकविदों का बहुत बड़ा लक्ष्य हो गया। 4 जुलाई 2012 को सर्न ने लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर में इस कण की प्रायोगिक पुष्टि की। हिग्स प्रक्रिया कण भौतिकी के मानक मॉडल की मुख्य प्रक्रियाओं में से एक है जिसके बिना कण द्रव्यमान रहित होते।

सन्दर्भ

Tags:

अवपरमाणुक कणएडिनबर्ग विश्वविद्यालय

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

नालन्दा महाविहारभारत की नदी प्रणालियाँनॉटी अमेरिका२०१९ पुलवामा हमलाआमस्वर्गपक्षीराजेश खन्नानिबन्धजर्मनी का एकीकरणमानव भूगोलरक्षाबन्धनपप्पू यादवसाम्यवादबिहारस्वास्थ्यसमावेशी शिक्षारावणपत्रकारितापठानकोटख़िलाफ़त आन्दोलनमकर राशिप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधिविद्यापतिहिसार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रकुँवर सिंहचौरी चौरा कांडउत्तर प्रदेश के ज़िलेशैक्षिक संगठनपानीपत का तृतीय युद्धबाल गंगाधर तिलकभारत के विश्व धरोहर स्थलवाट्सऐपबाल वीरवैद्यनाथ मन्दिर, देवघरलोक साहित्यट्विटरउत्तर प्रदेश के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रसलमान ख़ानराजस्थान विधान सभाआर्थिक विकासजैन धर्मफिरोज़ गांधीमध्यकालीन भारतमनोविज्ञानगोदान (उपन्यास)प्रशांत किशोरबैंकमहाभारत की संक्षिप्त कथादैनिक भास्करराष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा- 2005अशोक के अभिलेखभारतीय आम चुनाव, 2024भारत में इस्लामसर्व शिक्षा अभियानपंजाब (भारत)मौर्य राजवंशभागलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रतिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरसकल घरेलू उत्पादबीएसई सेंसेक्सशाह जहाँनामगरुड़ पुराणजनता दल (यूनाइटेड)रस (काव्य शास्त्र)हिन्दी की गिनतीयोद्धा (2023 फ़िल्म)दिल सेये रिश्ता क्या कहलाता हैअमित शाहअक्षय कुमारप्लासी का पहला युद्धप्रयागराजकालोक सभाविश्व के सभी देशपृथ्वी का वायुमण्डलसूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला'नक्सलवाद🡆 More