नाज़ी पार्टी

नेशनल सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी (जर्मन : Nationalsozialistische Deutsche Arbeiterpartei- नेशनलसोआलिस्टिसिच डॉयचे आर्बिटरपतेई ), या नाजी पार्टी/ नात्सी पार्टी जर्मनी में 1920 से 1945 तक एक राजनीतिक पार्टी थी। प्रथम विश्व युद्ध के बाद, यह पार्टी जर्मनी में नस्लवाद और कम्युनिस्ट विरोधी आंदोलन में निहित थी।

नाज़ी पार्टी
नात्सी पार्टी का लोगो

यह 1920 में स्थापित हुई, और 1921 में एडॉल्फ हिटलर ने इस पार्टी का नियंत्रण सम्भाल लिया। पहला विश्व युद्ध के बाद जर्मनी की बेरोजगारी, हीनता और यहूदी - विरोधी भावनाएँ उफान पर आ रहीं थीं, जिनपर राजनीति करके 1930 तक नाजी पार्टी जर्मनी में एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। 1933 में हिटलर को जर्मन चांसलर घोषित किया गया। इसके बाद, हिटलर और उसके नाजी समर्थकों ने जर्मनी में अन्य सभी राजनीतिक दलों को बर्खास्त कर दिया और राजनीतिक विरोधियों को जेल भेज दिया या उन्हें मार डाला। उसी वर्ष वाइमर गणराज्य का विलय करके नाजी जर्मनी का गठन हुआ और इस राष्ट्र का पूरा क़ब्ज़ा नाजी पार्टी के हाथों में आ गया। पार्टी ने जर्मनी की बेहद ख़राब आर्थिक हालत को कुछ ही वर्षों में सुधार दिया, किंतु इसके चलते सरकार क़र्ज़ के बोझ तले दब गई।

जर्मनी में रहने वाले वे सभी लोग जिन्हें पार्टी अवांछनीय मानती थी, इसकी ज़्यादतियों का शिकार हुए। फासीवादी कानूनों के दाम पर पार्टी ने ज़्यादातर यहूदियों और साथ ही विकलांग, समलैंगिक, काले, मानसिक रूप से विकलांग, आदि लोगों का दमन किया। इस घटना को होलोकॉस्ट के रूप में जाना जाता है, जिसमें 60 लाख लोगों का नरसंहार किया गया था। इसकी वजह से यूरोप के क़रीब 70% यहूदियों ने अपनी जान गँवाई।

द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की पराजय के बाद नाजी पार्टी को भंग कर दिया गया था।

नाजी पार्टी मार्क्सवाद, लोकतंत्र, औद्योगिकीकरण आदि का पूरी तरह विरोध करती थी। इसके राजनीतिक विशेषज्ञ तानाशाही में विश्वास करते थे।

Tags:

जर्मन भाषाजर्मनीनस्लवादपहला विश्व युद्ध१९२०१९४५

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

कन्हैया कुमाररश्मिका मंदानास्त्री जननांगपर्यावरणमलेरियादुर्गाक्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूचीभारत सरकारनरेन्द्र मोदीशारीरिक शिक्षाभागलपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रपवन सिंहपंचायतहिमालययोगभारत का प्रधानमन्त्रीसपना चौधरीबिहार के मुख्यमंत्रियों की सूचीभाषानदीम-श्रवणरजत पाटीदारयशस्वी जायसवालआत्महत्या के तरीकेखेसारी लाल यादवसामाजीकरणचन्द्रमाभक्ति कालअनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातिक्रिया (व्याकरण)मनोज तिवारी (अभिनेता)भारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीस्वस्तिवाचनविष्णु सहस्रनामसच्चर कमिटीवाक्य और वाक्य के भेदभारतीय मसालों की सूचीभारतीय स्वतंत्रता का क्रांतिकारी आन्दोलनराजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियमपृथ्वी का इतिहासकहानी (फ़िल्म)महावीरबारामती लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रभागवत पुराणगोगाजीदूधकलानिधि मारनसैम मानेकशॉक्रिकबज़भूकम्पमौलिक कर्तव्यपंचायती राजहरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूचीभारत का उच्चतम न्यायालयकिशोर कुमारभारतीय राज्यों के वर्तमान मुख्यमंत्रियों की सूचीमुहम्मदमुंबई इंडियंससमुदायभीलकल्याण, महाराष्ट्रविद्यापतिमानव का विकासभारत के राजवंशों और सम्राटों की सूचीरायबरेली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रमैथिलीशरण गुप्तसमानताजौनपुरदयानन्द सरस्वतीकैबिनेट मिशनवोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेलगुरुवारकांग्रेस का सूरत विभाजनप्रियंका चोपड़ाशब्दलेडी गोडिवाभारत के विभिन्न नामभारत का भूगोल🡆 More