मार्क्सवाद: कार्ल मार्क्स का साम्यवाद

कार्ल मार्क्स की साम्यवादी विचारधारा ही मार्क्सवादी विचारधारा के नाम से जानी जाती है। मार्क्स एक समाजवादी विचारक थे और यथार्थ पर आधारित समाजवादी विचारक के रूप में जाने जाते हैं। सामाजिक राजनीतिक दर्शन में मार्क्सवाद (Marxism) उत्पादन के साधनों पर सामाजिक स्वामित्व द्वारा वर्गविहीन समाज की स्थापना के संकल्प की साम्यवादी विचारधारा है। मूलतः मार्क्सवाद उन राजनीतिक और आर्थिक सिद्धांतो का समुच्चय है जिन्हें उन्नीसवीं-बीसवीं सदी में कार्ल मार्क्स, फ़्रेडरिक एंगेल्स और व्लादिमीर लेनिन तथा साथी विचारकों ने समाजवाद के वैज्ञानिक आधार की पुष्टि के लिए प्रस्तुत किया।

द्वंद्वात्मक भौतिकवाद

विचारों का द्वंद्व-

पदार्थ -परस्पर संबंधित एवं निर्भर था

वस्तुओं की गतिशीलता

परिवर्तन मात्रात्मक एवं गुणात्मक दोनों।

सामाजिक गठन की ऐतिहासिक व्याख्या करने वाला मार्क्स का यह सिद्धांत हेगेल के द्वंद्ववादी पद्धति की आलोचना करता है। पूंजी भाग १ की भूमिका लिखते हुए मार्क्स ने द्वंद्ववाद और हेगेल के प्रति अपना दृष्टिकोण व्यक्त किया है- "हेगेल के लिए मानव मस्तिक की जीवन प्रक्रिया, अर्थात् चिंतन की प्रक्रिया, जिसे 'विचार' के नाम से उसने एक स्वतंत्र कर्त्ता तक बना डाला है, वास्तविक संसार की सृजनकत्री है और वास्तविक संसार 'विचार' का बाहरी इंद्रियगम्य रूप मात्र है। इसके विपरीत, मेरे लिए विचार इसके सिवा और कुछ नहीं कि भौतिक संसार मानव मस्तिष्क में प्रतिबिंबित होता है और चिंतन के रूपों में बदल जाता है। हेगेल के हाथों में द्वंद्ववाद पर रहस्य का आवरण पड़ जाता है, लेकिन इसके बावजूद सही है कि हेगेल ने ही सबसे पहले विस्तृत और सचेत ढंग से यह बताया था कि अपने सामान्य रूप में द्वंद्ववाद किस प्रकार काम करता है। हेगेल के यहाँ द्वंद्ववाद सिर के बल खड़ा है। यदि आप उसके रहस्यमय आवरण के भीतर छिपे तर्कबुद्धिपरक सारतत्त्व का पता लगाना चाहते हैं, तो आपको उसे उलटकर फिर पैरों के बल सीधा खड़ा करना होगा।"

आधार और अधिरचना

मार्क्सवाद के अनुसार सामाजिक संरचना की आर्थिक व्याख्या करने वाला यह प्रमुख सिद्धांत है। यह सिद्धांत उन्नीसवीं शताब्दी के बाद लागू होता है। उससे पहले इस विचारधारा के होने या पाए जाने के कोई प्रमाण नहीं मिलते हैं। आर्थिक रुप से शोषण करने वालों (शोषक)के खिलाफ़ आवाज उठाने में मार्क्सवाद का बहुत बड़ा योगदान रहा है।

मार्क्स के प्रेरणा स्रोत

हीगल,फ्रांसीसी समाजवाद,सेंट साइमन,ब्रिटिश समाजवादी-एडम स्मिथ।

वर्ग संघर्ष

मार्क्सवाद मानव सभ्यता और समाज को हमेशा से दो वर्गों -शोषक और शोषित- में विभाजित मानता है। माना जाता है साधन संपन्न वर्ग ने हमेशा से उत्पादन के संसाधनों पर अपना अधिकार रखने की कोशिश की तथा बुर्जुआ विचारधारा की आड़ में एक वर्ग को लगातार वंचित बनाकर रखा। शोषित वर्ग को इस षडयंत्र का भान होते ही वर्ग संघर्ष की ज़मीन तैयार हो जाती है। वर्गहीन समाज (साम्यवाद) की स्थापना के लिए वर्ग संघर्ष एक अनिवार्य और निवारणात्मक प्रक्रिया है।

यह भी देखें

सन्दर्भ

6 - मार्क्सवाद के मूलभूत सिध्दांत अशोक कुमार पाण्डेय दखल प्रकाशन २०१५ पृष्ठ-१६६ ISBN ९७८-९३-८४१५९-१७-७

बाहरी कड़ियाँ

मार्क्सवाद क्या है?

मार्क्सवाद का महत्व और पतन

सामान्य सामग्री

परिचयात्मक लेख

मार्क्सवादी जालस्थल

विशिष्ट विषय

Tags:

मार्क्सवाद द्वंद्वात्मक भौतिकवादमार्क्सवाद आधार और अधिरचनामार्क्सवाद वर्ग संघर्षमार्क्सवाद यह भी देखेंमार्क्सवाद सन्दर्भमार्क्सवाद बाहरी कड़ियाँमार्क्सवादकार्ल मार्क्सदर्शनशास्त्रफ्रेडरिक एंगेल्सविचारधाराव्लादिमीर लेनिनसमाजवाद

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

यज्ञोपवीतफिलिस्तीन राज्यअतीक अहमदराजनीतिक दलविवाह (2006 फ़िल्म)वैष्णो देवीकीनरेन्द्र मोदी स्टेडियममानव का पाचक तंत्रहिन्दू पंचांगझारखण्डबौद्ध धर्मपरशुरामसंघ लोक सेवा आयोगक्रिकेटचाणक्यपारिभाषिक शब्दावलीसिकंदरसुमित कुमार (हरियाणा क्रिकेटर)जसोदाबेन मोदीआदमसालासर बालाजीश्रीमद्भगवद्गीतादशरथ माँझीसुहाग रातबाबरस्वातंत्र्य वीर सावरकर (फिल्म)दक्षिणचिकशुलूब क्रेटरभारतरामायणदिनेश लाल यादवप्रेमचंदतेरी बातों में ऐसा उलझा जियाकैलास पर्वतईसाई धर्मसाइमन कमीशनखाटूश्यामजीअर्थशास्त्रपंजाब के जिलेराजनीति विज्ञानराम तेरी गंगा मैलीसंज्ञा और उसके भेदभारत में इस्लामओशोअरिजीत सिंहराजस्थान विधान सभालखनऊजमुई लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रनीति आयोगहम साथ साथ हैंअमेठी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रनई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रसमावेशी शिक्षाहिन्दीभारत के राष्‍ट्रीय चिन्हगलसुआबुध (ग्रह)दहेज प्रथाचन्द्रशेखरमहावीर जन्म कल्याणकबांके बिहारी जी मन्दिरव्यक्तित्वहजारीप्रसाद द्विवेदीरक्षाबन्धनजयप्रकाश नारायणभारतीय मसालों की सूचीसउदी अरबसौर मण्डलदिलजीत दोसांझरामेश्वरम तीर्थलक्ष्मीदिल तो पागल हैब्रह्माकरणी माता मन्दिर, बीकानेरये रिश्ता क्या कहलाता हैभारत में जाति व्यवस्थाअसदुद्दीन ओवैसी🡆 More