तलास प्रांत

तलास ओब्लास्त
Талас областы
मानचित्र जिसमें तलास ओब्लास्त Талас областы हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : तलास
क्षेत्रफल : ११,४०० किमी²
जनसंख्या(२००९):
 • घनत्व :
२,१९,६१५
 १९/किमी²
उपविभागों के नाम: रायोन
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): किरगिज़

तलास प्रांत (किरगिज़: Талас областы, अंग्रेज़ी: Talas Province) मध्य एशिया के किर्गिज़स्तान देश के पश्चिमोत्तर में स्थित एक प्रांत है। इस प्रांत राजधानी का नाम भी तलास शहर है। इसकी सरहदें काज़ाख़स्तान और उज़बेकिस्तान से भी लगती हैं। इस प्रांत के उत्तर में किरगिज़ आला-तू के पर्वत हैं और मध्य भाग से तलास नदी निकलती है।

तलास प्रांत
तलास शहर के पास मनास का गुम्बज़ (मक़बरा)

विवरण

माना जाता है कि किरगिज़ लोगों का प्रसिद्ध ऐतिहासिक लोक-नेता मनास इसी प्रांत में पैदा हुआ था। तलास की वादी ७५१ ईसवी में अरबों और चीन के तंग राजवंश के बीच हुए 'तलास के युद्ध' के लिए भी प्रसिद्ध है, जिसमें चीनी फ़ौज की हार हुई और नतीजे में आमू-पार क्षेत्र का इस्लामीकरण ज़ोरों से होना शुरू हुआ। मध्यकाल और सोवियत संघ के ज़माने में यह क्षेत्र तलास नदी की घाटी में ही स्थित काज़ाख़स्तान के तराज़ शहर से सम्बंधित था लेकिन अब इन दोनों के बीच की सीमा बंद होने से प्रांत और तलास शहर का महत्व घटा है क्योंकि यहाँ से बाक़ी किर्गिज़स्तान के बीच यातायात ऊँची पहाड़ियों की वजह से सीमित है। २००९ की जनगणना के अनुसार तलास प्रांत के ९१.९% प्रतिशत लोग किरगिज़ जाति के हैं। इनके अलावा यहाँ कुछ रूसी, कुर्दी, काज़ाख़, उज़बेक, तातार, जर्मन और अन्य समुदायों के लोग भी रहते हैं। काज़ाख़स्तान की नज़दीकी के कारण तलास प्रांत में बोली जाने वाली किरगिज़ भाषा में कुछ काज़ाख़ भाषा का प्रभाव नज़र आता है। किर्गिज़स्तान में जब किसी लड़का-लड़की की शादी होती है तो लड़केवाले लड़की के परिवार को एक रकम अदा करते हैं जिसे 'कालिम' (Kalym) कहा जाता है। कहा जाता है कि तलास क्षेत्र में लड़कियों के लिए दिए जाने वाले कालिम किर्गिज़स्तान के किसी भी अन्य भाग से ज़्यादा है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

फ़तेहपुर सीकरीस्वातंत्र्य वीर सावरकर (फिल्म)हनुमानब्रह्मचर्यमहिला सशक्तीकरणधर्महेमा मालिनीजनसंचारहनुमान चालीसाअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धकाऋषभ पंतछत्तीसगढ़ के जिलेसुहाग रातछत्तीसगढ़ विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीउपनिषद्विवाहआत्महत्या के तरीकेसचिन तेंदुलकरसिंधु घाटी सभ्यताउत्तर प्रदेश विधान सभागंगा नदीहिमालयअखण्ड भारतवस्तु एवं सेवा कर (भारत)कांग्रेस का सूरत विभाजनचन्द्रमानई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रमाध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेशद्वादश ज्योतिर्लिंगनारीवादजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रविवाह (2006 फ़िल्म)शिवाजीपर्यायवाचीभारतीय मसालों की सूचीप्रकाश राजक्षेत्रफल के अनुसार देशों की सूचीसाम्यवादविज्ञानकटिहार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रसट्टाअरस्तुभूकम्पप्रधान मंत्री उज्ज्वला योजनासंधि (व्याकरण)किन्नरप्रयागराजनेतृत्वबुध (ग्रह)विल जैक्सईसाई धर्मॐ नमः शिवायदिल्ली सल्तनतगुदा मैथुनअनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातिशिक्षाबाल विकासबैंकसत्य नारायण व्रत कथासम्भोगराशियाँशेयर बाज़ारआशिकी 2श्रीरामरक्षास्तोत्रम्बाल वीररावणकुलधराएंगलो-नेपाल युद्धकृषिपृथ्वी दिवसखतनाआर्य समाजमृदाअग्न्याशयमानसूनलोक सभापॅट कमिंसभील🡆 More