कांगो नदी: उत्तरी अफ्रीका में नदी

कांगो नदी, जो ज़ाइरे नदी भी कहलाती है, अफ़्रीका की एक प्रमुख नदी है। ४,७०० किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह नदी पश्चिम मध्य अफ़्रीका की सबसे विशाल और नील नदी के बाद अफ़्रीका की सबसे लम्बी नदी है। कांगो नदी विश्व की समस्त नदियों में, दक्षिण अमेरीका की ऐमेंज़न नदी के बाद, दूसरी सबसे अधिक जलप्रवाह वाली नदी है। लम्बाई में यह दुनिया की नौवी सबसे लम्बी नदी है और पूर्व अफ़्रीकी रिफ़्ट की पहाड़ियों-पठारों में अपने स्रोत से लेकर अटलांटिक महासागर में विलय तक ४,७०० किमी का फ़ासला तय करती है। अपने मार्ग में कांगो नदी दो बार भूमध्य रेखा पार करती है। इस विशाल नदी का जलसम्भर क्षेत्र भी विशाल है और इसमें लगभग ४० लाख वर्ग किमी आते हैं, जो कि पूरे अफ़्रीकी महाद्वीप का १३% क्षेत्रफल है। कांगो नदी पर मुख्य रूप से दो जलप्रपात हैं स्टैनले जलप्रपात और लिविंगस्टोन जलप्रपात

कांगो नदी
Congo River
नदी
कांगो नदी: विवरण, चित्रदीर्घा, इन्हें भी देखें
कीसंगानी के पास कांगो नदी
देश अंगोला, बुरुण्डी, कैमरून, मध्य अफ़्रीकी गणराज्य
कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य, गबोन
कांगो गणराज्य, रुआण्डा, तंज़ानिया, ज़ाम्बिया
क्षेत्र अफ़्रीका
लंबाई 4,700 कि.मी. (2,920 मील)
प्रवाह
 - औसत 41,000 मी.³/से. (14,47,901 घन फीट/से.)

विवरण

इसकी संपूर्ण लंबाई 2,900 मील है। इसका प्रवाहक्षेत्र 14,25,000 वर्ग मील है। नदी अपने मुहाने पर सात मील चौड़ा रूपधारण कर समुद्र में गिरती है। यह समुद्र में प्रति सेकेंड 20 लाख घन फुट कीचड़ युक्त पानी गिराती है। यह नदी मध्य अफ्रीका के 4,650 फुट की ऊँचाई से निकलती है उत्तरी रोडेशिया में चंबेज़ी तदुपरांत लूआ पूला (Lua Pula) नाम से विख्यात है। यह नदी 200 फुट की ऊँचाई से गिरकर स्टैनली जलप्रपात का सृजन करती है। इसके पश्चात यह बहुत बड़ी नदी का रूप धारण कर लेती है जो 980 मील चंद्राकार रूप में बहती हुई भूमध्य रेखा को दो बार आर-पार करती है। इसकी सहायक नदियों में कसाई तथा उंबागी विशेष उल्लेखनीय हैं। इस नदी में 4,000 लघु द्वीप हैं। इसमें छोटी-छोटी वाष्पचालित नौकाएँ भी चलाई जाती हैं। इसका निचला जलप्रवाह 28 स्थलों पर विघटित होकर जलशक्ति उत्पादक स्थानों का सृजन करता है। यहाँ पर शिकार खेलने योग्य भयंकर जंगली जानवर पाए जाते हैं क्योंकि इस नदी का अधिकांश मार्ग घने तथा अभेद्य जंगलों से घिरा हुआ है। इसमें सैकड़ों जातियों की मछलियाँ मिलती हैं तथा तटीय प्रदेश में दुर्लभ कीड़े-मकोड़ों की प्राप्ति होती है।

चित्रदीर्घा

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

कांगो नदी विवरणकांगो नदी चित्रदीर्घाकांगो नदी इन्हें भी देखेंकांगो नदी सन्दर्भकांगो नदीअटलांटिक महासागरअफ़्रीकाअमेज़न नदीजलसम्भरदक्षिण अमेरिकानील नदीपूर्व अफ़्रीकी रिफ़्टभूमध्य रेखा

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

गुजरातरविन्द्र सिंह भाटीभारतीय रिज़र्व बैंकराधा कृष्ण (धारावाहिक)गरुड़ पुराणएल्विश यादवसम्भोगजॉनी सिन्सदर्शनशास्त्रचंद्रयान-3गुदा मैथुनकोणार्क सूर्य मंदिरमेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कारहम आपके हैं कौनराजनीतिक दर्शनभूल भुलैया 2दूधइस्लाम के पैग़म्बरवेदव्यासए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यकालमेघआदर्श चुनाव आचार संहितामौसमब्राह्मणपोषक तत्वज्योतिष एवं योनिफलमुग़ल साम्राज्यजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रगेहूँद्रोणाचार्य पुरस्कारसामाजीकरणरिंकू सिंह (क्रिकेटर)व्यंजन वर्णधातु (संस्कृत के क्रिया शब्द)जसप्रीत बुमराहसनराइजर्स हैदराबादविश्व शौचालय दिवसराम चरण (अभिनेता)राजीव दीक्षितराष्ट्रकुलसुन्दरकाण्डसकल घरेलू उत्पादलोकगीतपारिभाषिक शब्दावलीचैटजीपीटीयोद्धा (2023 फ़िल्म)महाभारत की संक्षिप्त कथाप्रियंका चोपड़ानव वर्षबिहारदेवी चित्रलेखाजीदशरथशाह जहाँप्रकाश राजगौतम बुद्धविद्यापतियशस्वी जायसवालप्रशांत किशोरमुंबई इंडियंसमूसा (इस्लाम)ओशोराजनीति विज्ञानश्रीमद् रामायणरोमन साम्राज्यरानी की वावस्वतंत्रता दिवस (भारत)श्रीमद्भगवद्गीताविटामिनहस्तमैथुनरामचरितमानसभारत की नदी प्रणालियाँनवरोहणमहाद्वीपगूगलसाँची का स्तूपअरविंद केजरीवालकभी खुशी कभी ग़म🡆 More