इवारिस्त गैल्वा (फ़्रान्सीसी: Évariste Galois, २५ अक्टूबर १८११ - ३१ मई १८३२) एक फ़्रान्सीसी गणितज्ञ था। सिर्फ २० साल की उम्र में गैल्वा की मृत्यु एक द्वंद्वयुद्ध में हुई थी। गैल्वा की कृतियाँ समूह सिद्धांत (Group theory) और गैल्वा सिद्धांत (Galois theory) का आधार है।
इवारिस्त गैल्वा | |
---|---|
इवारिस्त गैल्वा का एक चित्र जिसमें उसकी आयु लगभग 15 वर्ष है | |
जन्म | 25 अक्टूबर 1811 बौर्ज-ला-रेन, French Empire |
मृत्यु | 31 मई 1832 पेरिस, Kingdom of France | (उम्र 20)
राष्ट्रीयता | फ़्रान्सीसी |
क्षेत्र | गणित |
शिक्षा | इकोल प्रेपरेटोइर (डिग्री नहीं) |
प्रसिद्धि | Work on the theory of equations and Abelian integrals |
प्रभाव | आद्रियें मारि लजान्द्र जोसेफ लुई लाग्रांज |
गैल्वा का जन्म २५ अक्टूबर १८११ को बौर्ज-ला-रेन, फ्रांस में हुआ था।
१४ साल की उम्र से गैल्वा गणित में गंभीर दिल्छस्पी लेने लगा। जब वो १५ साल था, वो जोसेफ लुई लाग्रांज के मूल पत्र पढ़ रहा था। १८२८ में उसकी गणित शिक्षक की सलाह अनदेखी वह तैयारी करते बिना इकोल पॉलीतेक्निक की प्रवेश परीक्षा ली और असफल हुआ। गैल्वा एक और बार पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा ली लेकिन फिर भी असफल रहा। इसके बाद वो कम प्रतिष्ठित इकोल प्रेपरेटोइर में शामिल हो गया, जिसका नाम अब इकोल नोर्मल में बदल गया है। वहाँ वह भौतिक विज्ञान और गणित में अच्छा किया लेकिन साहित्य में नहीं और १८२९ के अंत में विज्ञान और पत्र में स्नातक की उपाधि प्राप्त किया।
३० मई १८३२ को गैल्वा ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एक द्वंद्वयुद्ध में भाग लिया। गैल्वा को गोली लगी और वे अगले दिन चल बसे।
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article इवारिस्ते गैल्वा, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.