आर्कन्सा

आर्कन्सा (अंग्रेज़ी: Arkansas; /ˈɑrkənsɔː/) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण केंद्रीय क्षेत्र का एक राज्य है। 2018 तक यहाँ 30 लाख से अधिक लोग रहते थे। इसका नाम ढेहिगा-सियोवान भाषा परिवार के ओसेज भाषा से आता है।

आर्कन्सा
राज्य
State of Arkansas
आर्कन्सा का झंडा
ध्वज
आर्कन्सा का आधिकारिक सील
सील
ध्येय: Regnat populus (लातिन: लोगों का राज)
गान: "आर्कन्सा", "आर्कन्सा (यू रन डीप इन मी)", "ओह, आर्कन्सा", और "द आर्कन्सा ट्रैवलर"
आर्कन्सा is located in पृथ्वी
आर्कन्सा
आर्कन्सा
संयुक्त राज्य के नक्शे पर आर्कन्सा
देशसंयुक्त राज्य
राज्यता से पहलेआर्कन्सा क्षेत्र
संघ में शामिल15 जून 1836 (25वाँ)
राजधानी
(और सबसे बड़ा शहर)
लिटल रॉक
सबसे बड़ा महानगरीय और शहरी क्षेत्रकेंद्रीय आर्कन्सा
क्षेत्र53,179 वर्गमील (1,37,732 किमी2)
 • थल52,035 वर्गमील (1,34,771 किमी2)
 • जल1,143 वर्गमील (2,961 किमी2)  2.15%
क्षेत्र दर्जा29वाँ
आकार
 • लम्बाई240 मील (386 किमी)
 • चौड़ाई270 मील (435 किमी)
ऊँचाई650 फीट (200 मी)
अधिकतम उच्चता (माउंट मैगज़ीन)2,753 फीट (839 मी)
निम्नतम उच्चता (ओउवाचिता नदी)55 फीट (17 मी)
जनसंख्या (2020)
 • कुल30,13,756
 • दर्जा34th
 • घनत्व56.4 वर्गमील (21.8 किमी2)
 • घनत्व दर्जा34वाँ
 • घरेलू आय$45,869
 • आय पद48वाँ
वासीनामआर्कन्सॉयर
आर्कनाइट
भाषा
 • औपचारिक भाषाअंग्रेज़ी
समय मण्डलकेंद्रीय (यूटीसी−06:00)
 • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)CDT (यूटीसी−05:00)
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोडUS-AR
अक्षांश33° 00′ N to 36° 30′ N
देशांतर89° 39′ W to 94° 37′ W
वेबसाइटwww.arkansas.gov
आर्कन्सा के राज्य चिह्न
आर्कन्सा
आर्कन्सा का झंडा
आर्कन्सा
चेतन चिह्न
पक्षीमॉकिंगबर्ड
तितलीडायाना फ्रिटिलारी
फूलसेब का ब्लॉसम
कीड़ापश्चिमी मधुमक्खी
स्तनपायीव्हाइट-टेल्ड डियर
पेड़पाइन पेड़
अचेतन चिह्न
पेय पदार्थदूध
नृत्यस्क्वायर नृत्य
खाद्यपेकन
मणि पत्थरहीरा
खनिजक्वार्ट्ज़
पत्थरबौक्साइट
मिट्टीस्टटगार्ट
अन्यटमाटर (राज्य का फल और सब्ज़ी)
राज्य पथ चिह्न
आर्कन्सा राज्य पथ चिह्न

यह राज्य पहले फ्रांसिसी लुईज़ियाना और लुईज़ियाना की खरीदारी का हिस्सा था। आर्कन्सा क्षेत्र को 15 जून 1836 को 25वें राज्य के रूप में संघ में शामिल किया गया। डेल्टा के अधिकांश हिस्से को रुई के वृक्षारोपण के लिए विकसित किया गया था, और ज़मींदार अफ्रीकी अमेरिकी ग़ुलामों के श्रम पर निर्भर करते थे। 1861 में अमेरिकी गृहयुद्ध के समय आर्कन्सा संयुक्त राज्य से छूटकर संघीय राज्य अमेरिका का हिस्सा बन गया। 1868 में वापस संयुक्त राज्य में आने के बावजूद इसके अर्थव्यवस्था में कमियाँ आती रही क्योंकि यह तब भी अधिक रूप से रुई पर ही निर्भर था।

नामकरण

नाम 'आर्कन्सा' का सन्दर्भ पास का आर्कन्सा नदी है। यह एक फ्रांसिसी शब्द 'Arcansas' से आता है, जो कि 'akansa' के लिप्यतरण का बहुवचन रूप है। 'Akansa' क्वापाव जाति के लिए एक अल्गोनकियन शब्द है। ये ये ढेहिगा-सियोवान भाषा बोलने वाले लोग थे जो तेरहवीं सदी के आस-पास आकर आर्कन्सा में बसे थे। ऐसा हो सकता है कि 'Akansa' कैन्सस शहर का भी स्रोत हो, जिसका नाम 'कौ' जाति के ऊपर रखा गया है।

इतिहास

शुरुआत में आर्कन्सा

उत्तर अमेरिका में यूरोपीय बस्तियों के बनने से पहले आर्कन्सा में हज़ारों सालों तक स्थानीय लोग रहते थे। कैडो, ओसेज और क्वापाव जातियाँ यूरोपीय आबादकारों के संपर्क में आए। इनमें से पहले यूरोपीय आबादकार थे हर्नांडो दे सोतो। 1541 में उन्होंने मिसिसिपी नदी को पार किया और केंद्रीय आर्कन्सा तथा ओज़ार्क पर्वतों में प्रयाण किया। हर्नांडो दे सोतो की मृत्यु से पहले उन्होंने कहा कि उसके आदमी आनिल्को नामक एक गाँव के सभी आदमियों को मार डाले, क्योंकि उन्हें डर था कि वे मिसिसिपी नदी के पास क्वीग्वालतुआम नामक एक शक्तिशाली राज्य की योजना बना रहे थे।

उन्होंने उनकी बात मानी, मगर सिर्फ आदमियों को नहीं बल्कि औरतों और बच्चों को भी मार डाला। दे सोतो की मृत्यु उसी दिन मई 1542 को, वर्तमान मैकआर्थुर शहर के आस-पास हो गई। उसके आदमी भूख के मारे तड़पने लगे और वे गाँव से सूअरों और गेहूँ को चुराकर खाने लगे। स्पेन से संदेश आने के बाद उन्हें मेक्सिको वापस आने का आदेश दिया गया, और समूह टेक्सस तक आगे बढ़ चुकी थी, मगर बीच में वे ऐसी जगह पर आ पहुँचे जहाँ गेहूँ का उगना काफी मुश्किल था, और वहाँ इतने कम लोग रहते थे कि वे गाँवों से गेहूँ लूटकर भी नहीं खा पाते।

इसके बाद वे आर्कन्सा वापस आए, नौकाओं की एक समूह बनाई, और मिसिसिपी नदी तथा मेक्सिको की खाड़ी के ज़रिए मेक्सिको वापस पहुँचे।

संयुक्त राज्य द्वारा खरीदारी

नेपोलियन बोनापार्ट ने 1803 में फ्रांसिसी लुईज़ियाना संयुक्त राज्य को बेच दिया, जिसमें आर्कन्सा क्षेत्र भी मौजूद था। इस खरीदारी को लुईज़ियाना की खरीदारी कहा जाता है। फ्रांसिसी सैनिक गैरिसन के रूप में आर्कन्सा पोस्ट पर रहे। राज्य में ग़ुलामी को कानूनी बनाने के ऊपर एक विवाद खड़ी हुई थी, जिसके बाद 4 जुलाई 1819 को आर्कन्सा को संगठित किया गया। आर्कन्सा के सभा अध्यक्ष हेनरी क्ले के एक वोट के कारण ग़ुलामी जीत गई, जिससे आर्कन्सा को एक ग़ुलाम क्षेत्र के रूप में संगठित किया गया।

जैसे यूरोपीय आबादकार पूर्व से आने लगे, 1830 युग में अमेरिकी सरकार ने सभी स्थानीय जातियों को आर्कन्सा में भेज दिया और भारतीय क्षेत्र को मिसिसिपी नदी के पश्चिम में स्थापित किया गया।

गृहयुद्ध

लड़ाई के पहले की अवधि के शुरुआत में दक्षिण-पूर्व आर्कन्सा में काफी विकास हुआ, जिसकी अर्थव्यवस्था ग़ुलामी पर निर्भर थी। 1860 में गृहयुद्ध से पहले राज्य में 1,11,115 अफ्रीकी-अमेरिकी ग़ुलाम थे, जो राज्य के 25 प्रतिशत जनसंख्या के समान थी। वृक्षारोपण कृषि ने दशकों तक राज्य और क्षेत्र को राष्ट्र की अर्थव्यवस्था से पीछे रखा। दक्षिण-पूर्व आर्कन्सा के बागान मालिकों के बीच विकसित धन ने उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व के बीच एक राजनीतिक दरार पैदा कर दी।

गृहयुद्ध के शुरुआती युद्ध पश्चिमोत्तर आर्कन्सा में हुए, जिसमें केन हिल युद्ध, पी रिज युद्ध और प्रायरी ग्रोव युद्ध शामिल थे। सैन्य पुनर्निर्माण अधिनियम के अनुसार कांग्रेस ने घोषित कर दिया कि आर्कन्सा फिर से संयुक्त राज्य अमेरिका का हिस्सा बन जाएगा।

जापानी अमेरिकियों के लिए नज़रबंदी शिविर

जापानी साम्राज्य द्वारा हवाई के पर्ल बंदरगाह पर हमले के बाद राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट के आदेश पर करीब 16,000 जापानी अमेरिकियों को ज़बरदस्ती संयुक्त राज्य के पश्चिमी तट से हटाकर आर्कन्सा डेल्टा के दो नज़रबंदी शिविरों में ले आया गया। डेशा काउंटी का रोहवर शिविर सितंबर 1942 से नवंबर 1945 तक चला और एक समय में इसमें 8,475 कैदी थे। ड्रू काउंटी में जेरोमे युद्ध पुनर्वास केंद्र अक्टूबर 1942 से जून 1944 तक चला और इसमें करीब 8000 कैदी थे।

भूगोल

सीमाएँ

आर्कन्सा के सीमा के दक्षिण में है लुईज़ियाना, दक्षिण-पूर्व में है टेक्सस, पश्चिम में है ओक्लाहोमा, उत्तर में है मिज़ूरी, और पूर्व में हैं टेनेसी और मिसिसिपी। संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो के अनुसार आर्कन्सा एक दक्षिणी राज्य है और यह दक्षिण के उपश्रेणी पश्चिम दक्षिण मध्य राज्यों में शामिल है। इसके पूर्वी सीमा के अधिकांश हिस्से में मिसिसिपी नदी है, सिवाय क्ले और ग्रीन काउंटियों में, जहाँ कि सीमा सेंट फ्रांसिस नदी द्वारा तय की जाती है या फिर 1836 के बाद से मिसिसिपी नदी से जुड़े नहर बना दिए गए हैं।

वनस्पति और जीव

आर्कन्सा के शांत पर्णपाती जंगल को तीन हिस्सों में बाँटा गया है: ओजार्क, ओउवाचिता-एपलाचियन वन, मिसिसिपी जलोढ़ और दक्षिण-पूर्व अमेरिकी तटीय मैदान, दक्षिण-पूर्व अमेरिकी मैदान। राज्य को सात उपक्षेत्रों में बाँटा गया है: आर्कन्सा घाटी, बॉस्टन पर्वत, मिसिसिपी जलोढ़ मैदान, मिसिसिपी घाटी लोएस मैदान, ओज़ार्क पहाड़, ओउवाचिता पर्वत, और दक्षिण केंद्रीय मैदान। 2010 के एक सर्वेक्षण से पता लगा कि आर्कन्सा की भूमि का 18,720,000 एकड़ (7,580,000 हे॰) या 56% हिस्सा वन भूमि है।

आर्कन्सा के जंगलों में पाए जाने वाले पेड़ों के कुछ प्रसिद्ध प्रजातियाँ हैं: ओक, हिकरी, शॉर्टलीफ पाइन, और लॉबलोली पाइन। वन का "पाइन बेल्ट" आर्कन्सा घाटी से टेक्सस तक फैला हुआ है। पूर्वी आर्कन्सा में साइप्रेस और जल ओक जैसे पेड़ भी पाए जाते हैं।

जलवायु

आर्कन्सा को इसके चरम मौसम और लगातार तूफानों की वजह से जाना जाता है। एक विशिष्ट में वर्ष आँधी, बवंडर, ओलावृष्टि, हिमपात और बर्फीले तूफान, सब होते हैं। ग्रेट प्लेन और खाड़ी राज्यों के बीच स्थित होने के कारण आर्कन्सा में करीब 60 दिन आँधियाँ होते हैं। आर्कन्सा "बवंडर की गली" में स्थित है जिसकी वजह से संयुक्त राज्य के इतिहास में आए सबसे विनाशकारी बवंडरों में से कुछ आर्कन्सा से गुज़रे हैं। यह तट से इतना दूर है ही कि चक्रवातों से इसे कोई तकलीफ़ न हो, मगर इसपर उष्णकटिबंधीय प्रणाली के प्रभाव साफ़ होते हैं जिसके दौरान कम समय में काफी वर्षा होती है।

आर्कन्सा के कुछ शहरों के मासिक औसत उच्चतम और न्यूनतम तापमान
शहर जन फर मार्च अप्रै मई जून जुला अग सितं अक्टू नवं दिसं औसत
फायेटविल 44/24
(7/-4)
51/29
(10/-2)
59/38
(15/3)
69/46
(20/8)
76/55
(24/13)
84/64
(29/18)
89/69
(32/20)
89/67
(32/19)
81/59
(27/15)
70/47
(21/9)
57/37
(14/3)
48/28
(9/-2)
68/47
(20/8)
जोन्सबोरो 45/26
(7/-3)
51/30
(11/-1)
61/40
(16/4)
71/49
(22/9)
80/58
(26/15)
88/67
(31/19)
92/71
(34/22)
91/69
(33/20)
84/61
(29/16)
74/49
(23/9)
60/39
(15/4)
49/30
(10/-1)
71/49
(21/9)
लिटल रॉक 51/31
(11/-1)
55/35
(13/2)
64/43
(18/6)
73/51
(23/11)
81/61
(27/16)
89/69
(32/21)
93/73
(34/23)
93/72
(34/22)
86/65
(30/18)
75/53
(24/12)
63/42
(17/6)
52/34
(11/1)
73/51
(23/11)
टेक्सरकाना 53/31
(11/-1)
58/34
(15/1)
67/42
(19/5)
75/50
(24/10)
82/60
(28/16)
89/68
(32/20)
93/72
(34/22)
93/71
(34/21)
86/64
(30/18)
76/52
(25/11)
64/41
(18/5)
55/33
(13/1)
74/52
(23/11)
मोन्टीसेलो 52/30
(11/-1)
58/34
(14/1)
66/43
(19/6)
74/49
(23/10)
82/59
(28/15)
89/66
(32/19)
92/70
(34/21)
92/68
(33/20)
86/62
(30/17)
76/50
(25/10)
64/41
(18/5)
55/34
(13/1)
74/51
(23/10)
फोर्ट स्मिथ 48/27
(8/-2)
54/32
(12/0)
64/40
(17/4)
73/49
(22/9)
80/58
(26/14)
87/67
(30/19)
92/71
(33/21)
92/70
(33/21)
84/62
(29/17)
75/50
(23/10)
61/39
(16/4)
50/31
(10/0)
72/50
(22/10)
औसत उच्चतम °F/औसत न्यूनतम °F (औसत उच्चतम °C/औसत न्यूनतम°C)

जनसांख्यिकी

जनसंख्या

बाया: आर्कन्सा के जनसंख्या का वितरण। लाल यानी महानगरीय क्षेत्रों में अधिक घनत्व, हरा यानी ग्रामीण क्षेत्रों में कम घनत्व।
दाया: नक्शा जिसपर 2000 से 2010 के बीच जनसंख्या में बदलाव को दर्शाया गया है। नीला यानी जनसंख्या में बढ़ोतरी, पर्पल यानी जनसंख्या में घटाव, और मात्रा के अनुसार शेड बदलती है।

संयुक्त राज्य जनगणना ब्यूरो के अनुसार 1 जुलाई 2019 को आर्कन्सा की आबादी 30,17,804 थी, जो 2010 संयुक्त राज्य जनगणना से 3.49 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी। 2020 के संयुक्त राज्य जनगणना में पता चला कि राज्य में 30,11,524 स्थायी निवासी थे।

1820 में जिसकी आबादी 15,000 से भी कम थी, उसी राज्य की आबादी 1835 के एक विशेष जनगणना में 52,240 थी, जो कि राज्यता प्राप्त करने के लिए आवश्यक 40,000 के न्यूनतम मात्रा से काफी ज़्यादा थी। 1836 में राज्यता प्राप्त करने के बाद गृहयुद्ध के बाद 1870 जनगणना तक हर दशक जनसंख्या दुगनी होती गई। हर दशक में राज्य ने बढ़ोतरी देखी, मगर 20वीं सदी में यह बढ़ोतरी धीमी हो गई। 1950 और 1960 जनगणनाओं में जनसंख्या के घटाव का पता चला। 1980 जनगणना तक आर्कन्सा फिर से बढ़ने लगा था।

धर्म और जाति

आर्कन्सा की 72.0% आबादी गैर-हिस्पैनिक गोरे लोगों, 15.4% अफ्रीकी-अमेरिकी या काले लोगों, 0.5% अमेरिकी भारतीय और अलास्का के स्थानीय लोगों, 1.5% एशियाई लोगों, 0.4% हवाई या प्रशांत महासागर के द्वीपसमूहों के स्थानीय लोगों, 0.1% दूसरे जातियों, 2.4% बहुजातीय, और 7.7% हिस्पैनिक या लातिन अमेरिकी लोगों की है। 2011 में राज्य की आबादी 80.1% गोरे (74.2% गैर-हिस्पैनिक गोरे) लोगों, 15.6% काले या अफ्रीकी अमेरिकी लोगों, 0.9% अमेरिकी भारतीय या अलास्का के स्थानीय लोगों, 1.3% एशियाई, और 1.8% बहुजातीय लोगों की थी। आबादी का 6.6% हिस्सा हिस्पैनिक या लातिनो लोगों से बना था। 2011 तक आर्कन्सा की आबादी में से 1 वर्ष से छोटे 39.0% बच्चे अल्पसंख्यक समूहों से थे।

2020 जनगणना के अनसुार जातीय संरचना
Race and Ethnicity अकेले कुल
गोरे (गैर-हिस्पैनिक) 68.5% 68.5
 
73.2% 73.2
 
अफ्रीकी-अमेरिकी (गैर-हिस्पैनिक) 14.9% 14.9
 
16.2% 16.2
 
हिस्पैनिक या लातिनो 8.5% 8.5
 
एशियाई 1.7% 1.7
 
2.2% 2.2
 
स्थानीय अमेरिकी 0.7% 0.7
 
3.4% 3.4
 
प्रशांत महासागर के द्वीपसमूहों से 0.5% 0.5
 
0.6% 0.6
 
अन्य 0.3% 0.3
 
1.1% 1.1
 
आर्कन्सा के नस्लों का विस्तार
नस्लीय संरचना 1990 2000 2010
गोरे 82.7% 80.0% 77.0%
अफ्रीकी अमेरिकी 15.9% 15.7% 15.4%
एशियाई 0.5% 0.8% 1.2%
स्थानीय 0.5% 0.7% 0.8%
हवाई और प्रशांत महासागर के द्वीपसमूहों से 0.1% 0.2%
अन्य नस्ल 0.3% 1.5% 3.4%
बहुनस्लीय 1.3% 2.0%

मीडिया

2010 तक आर्कन्सा में कई स्थानीय अखबारों को WEHCO Media, अलाबामा-आधारित Lancaster Management, कॅण्टकी-आधारित Paxton Media Group, मिज़ूरी-आधारित Rust Communications, नेवाडा-आधारित Stephens Media, और न्यू यॉर्क-आधारित GateHouse Media द्वारा बाँटा जाता है।

सन्दर्भ

ग्रन्थसूची

आगे पढ़ें

बाहरी कड़ियाँ

आर्कन्सा के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने:
आर्कन्सा  शब्दकोषीय परिभाषाएं
आर्कन्सा  पाठ्य पुस्तकें
आर्कन्सा  उद्धरण
आर्कन्सा  मुक्त स्रोत
आर्कन्सा  चित्र एवं मीडिया
आर्कन्सा  समाचार कथाएं
आर्कन्सा  ज्ञान साधन


152°16′42″W / 64.0685°N 152.2782°W / 64.0685; -152.2782 (State of Alaska)

Tags:

आर्कन्सा नामकरणआर्कन्सा इतिहासआर्कन्सा भूगोलआर्कन्सा जनसांख्यिकीआर्कन्सा मीडियाआर्कन्सा सन्दर्भआर्कन्सा आगे पढ़ेंआर्कन्सा बाहरी कड़ियाँआर्कन्साअंग्रेज़ी भाषाविकिपीडिया:IPA for Englishसंयुक्त राज्य अमेरिका

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

नेटफ्लिक्सदूधअनुवादपरशुरामपार्वतीभारत का ध्वजखजुराहोभारत में धर्मधनंजय यशवंत चंद्रचूड़उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022फ़ज्र की नमाज़पानीपत का तृतीय युद्धनिदेशक तत्त्वसम्राट चौधरीयूट्यूबरोनी तालुकदाररामरामकिंकर बैजयहूदी धर्मवैश्वीकरणबौद्ध धर्महस्तिनापुरभारत की नदी प्रणालियाँमुख्तार अंसारीकेन्द्रीय विद्यालयतंपनउत्तररामचरितम्भारत का प्रधानमन्त्रीअकबर के नवरत्नहिन्दू धर्मग्रन्थभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यविधिभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीसर्वनामवृन्दावनहनुमानद्वितीय विश्वयुद्धसमानताखाद्य शृंखलाभोजपुरी भाषाबिहार के राज्यपालों की सूचीभारत के चार धामहल्दीघाटी का युद्धजैन धर्मपृथ्वी का वायुमण्डलजम्मू और कश्मीर1857 के भारतीय विद्रोह के कारणवायु प्रदूषणकालीजापानसाथ निभाना साथियाचंद्रशेखर आज़ाद रावणपाषाण युगअंजीरझारखण्ड के राज्यपालों की सूचीकाकोरी काण्डओजोन ह्रासकेदारनाथ मन्दिरकोई मिल गयाभारत में यूरोपीय आगमनशिव पुराणभारत के राजनीतिक दलों की सूचीकलाविश्व स्वास्थ्य संगठनभारत का उच्चतम न्यायालयजॉनी सिन्समनुस्मृतिराष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा- 2005शिक्षण विधियाँअटल बिहारी वाजपेयीपुनर्जागरणशेर शाह सूरीभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनफ़तेहपुर सीकरीमानहानिभारत की जनगणनाहज़रत निज़ामुद्दीनबाघपीयूष ग्रन्थि🡆 More