डिजिटल वस्तु अभिज्ञापक

डिजिटल वस्तु अभिज्ञापक या डिजिटल ऑब्जेक्ट आएडॅन्टीफ़ायर (डी॰ओ॰आई॰, digital object identifier) एक क्रमांक है जिसके ज़रिये किसी भी डिजिटल वस्तु (जैसे कोई चित्र, विडियो, गाना, दस्तावेज़, इत्यादि) को एक अनूठा नाम दिया जा सकता है। अंतर्राष्ट्रीय डी॰ओ॰आई॰ संसथान (इंटरनैशनल डी॰ओ॰आई॰ फ़ाउन्डेशन) ने इस विधि का विकास किया और वही डी॰ओ॰आई॰ प्रणाली के साथ पंजीकृत की गयी वस्तुओं की सूची रखता है। डी॰ओ॰आई॰ के साथ दर्ज की गयी हर वस्तु के बारे में डी॰ओ॰आई॰ क्रमांक के साथ कुछ जानकारी रखी जाती है - जैसे उसका नाम, उसके सृष्टिकर्ता का नाम, सृष्टि का दिवस, इत्यादि। यह प्रणाली जनता के लिए खुली नहीं है। डी॰ओ॰आई॰ में वस्तुएँ दर्ज करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय डी॰ओ॰आई॰ संसथान के साथ नियमपत्र पर हस्ताक्षर करने होते हैं और उन्हें सालाना शुल्क देना होता है। २०१० तक अंतर्राष्ट्रीय डी॰ओ॰आई॰ संसथान के साथ लगभग ४,००० संस्थानें पंजीकृत थीं जिन्हें डी॰ओ॰आई॰ में वस्तुएँ दर्ज करने का अधिकार था और ४ करोड़ से कुछ ज़्यादा वस्तुएँ दर्ज की जा चुकी थीं।

डी॰ओ॰आई॰ का एक बहुत बड़ा फ़ायदा यह है के अगर किसी चीज़ का डी॰ओ॰आई॰ क्रमांक पता हो तो उसे जल्दी से वेब पर ढूँढा जा सकता है और उसके बारे में जानकारी पाई जा सकती है। क्योंकि हर पंजीकृत चीज़ का अलग और अनूठा क्रमांक होता है इसलिए अगर किसी चीज़ का कोई साधारण सा नाम हो, जैसे "पेड़ की तस्वीर", जिस नाम से लाखों वस्तुएँ मौजूद हों, तो भी उसी एक वस्तु को ढूँढने में दिक्कत नहीं होती जिसकी ज़रुरत हो।

बहरी कड़ियाँ

Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

रस (काव्य शास्त्र)एडोल्फ़ हिटलरभूगोलकहो ना प्यार हैअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानभगवान महावीर का साधना कालगुर्जरयौन आसनों की सूचीदैनिक भास्करशारवरी वाघएचडीएफसी बैंकप्रयागराजअफ़ीमदेवनागरीतिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरलोक प्रशासनभारत का ध्वजकेरलआन्ध्र प्रदेशकररविदासबिरसा मुंडाराशियाँसत्रहवीं लोक सभाभूत-प्रेततीर्थंकरआयुष शर्मासउदी अरबमहाद्वीपसुन्दरकाण्डइस्लाम का इतिहासगणेशमनमोहन सिंहभूषण (हिन्दी कवि)विज्ञापनभारत के विदेश मंत्रीभोपाल गैस काण्डस्वर वर्णविष्णुफ़तेहपुर सीकरीवेदहिन्दू पंचांगहस्तमैथुनभारत के राजवंशों और सम्राटों की सूचीअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धदीपावलीविवाह मंगलाष्टकरोहित शर्माक्रिकबज़उपसर्गमेष राशिजय श्री कृष्णाभारत के राज्यों के वर्तमान राज्यपालों की सूचीकाशी विश्वनाथ मन्दिरईरान का इतिहासदक्षिणभारत का प्रधानमन्त्रीसंयुक्त व्यंजनरिंकू सिंह (क्रिकेटर)दयानन्द सरस्वतीचमारशाह जहाँरामायणगुजरातमनोविज्ञानगौतम बुद्धराजपूतगंगा नदीभागवत पुराणधर्मो रक्षति रक्षितःइन्दिरा गांधीराष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा- 2005अकबरये रिश्ता क्या कहलाता हैस्वामी विवेकानन्दमथीशा पथिरानारामदेव पीरमानव का विकासहर हर महादेव (2022 फिल्म)🡆 More