अकबर के नवरत्न

अकबर ने अपनी सत्ता के सुदृढ़ीकरण हेतु 9 विद्वानों की नियुक्ति की जिनमे सभी धर्म के विद्वानों को जगह मिली। जब मुगल सम्राजय ने भारत पर आक्रमण कर लोदी वंश को हराया तो उन्होने कई राजपुत राजाओ से संधि कर उनके साथ सत्ता में रहने लगे।

अकबर के नवरत्न
अकबर के नवरत्न : टोडरमल, तानसेन, अबुल फजल, फैजी, अब्दुल रहीम

अबुल फजल

इनका पूरा नाम अबुल फजल इब्न मुबारक था | अबुल फजल (1551 - 1602) ने अकबर के शासन काल की प्रमुख घटनाओं को कलमबद्ध किया था। उन्होंने अकबरनामा और आइन-ए-अकबरी की रचना की थी। इनका जन्म आगरा में हुआ।इनकी हत्या सलीम ने करवाई थी वीरसिंह बुंदेला द्वारा। अबुल फजल ने पंचतंत्र का फारसी अनुवाद अनवर-ए-सादात नाम से किया।

इनके पिता का नाम शेख मुबारक था

शेख मुबारक ने ही 1579 ई० में महजरनामा नामक दस्तवेज का प्रारुप तैयार किया फिर इसको अकबर ने जारी किया।

2.फ़ैज़ी

फैजी(1547 - 1595) अबुल फजल के भाई थे जो फारसी में कविता लिखते थे और जिन्हें अकबर ने अपने बेटे के गणित शिक्षक के पद पर नियुक्त किया था। शेख अबु अल-फ़ैज़, प्रचलित नाम:फ़ैज़ी (24 सितंबर 1547, आगरा–5 अक्टूबर 1595, लाहौर) मध्यकालीन भारत का फारसी कवि था। इसने लीलावती तथा महाभारत और गीता जैसे ग्रंथो का फ़ारसी में अनुवाद किया था।

3.तानसेन

कवि तानसेन अकबर के दरबार के एक विलक्षण संगीतज्ञ थे। संगीत सम्राट तानसेन की नगरी ग्वालियर के लिए कहावत प्रसिद्ध है कि यहाँ बच्चे रोते हैं, तो सुर में और पत्थर लुढ़कते हैं तो ताल में। मियां की मल्हार राग इन्होंने बनाया था। इनके बचपन का नाम तन्ना मिश्रा या राम तनु पांडे था। तानसेन को दीपक राग का बहुत बड़ा ज्ञाता माना जाता था।

4.बीरबल

बुद्धिमान राजा बीरबल (१५२८-१५८३) अकबर के विशेष-सलाहकार थे। हास्य-परिहास में इनके अकबर के संग काल्पनिक किस्से आज भी कहे जाते हैं। बीरबल कवि भी थे। ब्रह्म के नाम उन्होंने एक कवि के रूप में कविताएँ लिखी हैं जो भरतपुर संग्रहालय राजस्थान में सुरक्षित हैं। बीरबल बादशहाके नौरत्नो में से एक थे|

5.राजा टोडरमल

राजा टोडरमल अकबर के राजस्व और वित्तमंत्री थे। इन्होंने भूमि-पैमाइश के लिए विश्व की प्रथम मापन-प्रणाली तैयार की थी। ये भरतपुर अलवर के पास हरसाना ग्राम के थे अकबर के राज्य कि पेमाइस इन्होंने की थी। उत्तर प्रदेश राज्य के एकमात्र राजस्व प्रशिक्षण संस्थान,हरदोई का नाम इनके नाम पर राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान रखा गया है जहां आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, पीपीएस के अलावा राजस्व कर्मियों को भूलेख संबंधी प्रशिक्षण दिया जाता है।इन्होंने भूराजस्व की दहसाला पद्धति की शुरुआत की।

उपाधि - राजा

6.राजा मानसिंह

अकबर की सेना के प्रधान सेनापति तथा मंसबदार थे महाराजा मानसिंह (जयपुर) के आमेर (आम्बेर) राजा भारमल के पुत्र थे।

7.अब्दुल रहीम खान-ऐ-खाना

रहीम एक प्रतिष्ठित कवि थे और अकबर के संरक्षक बैरम खान के बेटे थे। इन्होंने नगर शोभा नामक रचना की । इन्होंने बाबारनामा का फ़ारसी में अनुवाद किया था।

8.हकीमहुक्काम

फकीर अजिओं-दिन अकबर के निजी चिकित्सक(हकीम) थे। वह अकबर के नवरत्नों में से एक थे। ये अकबर के विश्वासप्त्र मित्र थे। कही कही पर फकीर अजीमोद्दीन को भी नवरंत बताया गया है

9.मुल्लाह दो पिअज़ा

मुल्लाह दो पिअज़ा अकबर के अमात्य थे। यह बात को काटने के लिए काफी प्रसिद्ध थे तथा यह प्याज खाने के भी सौकिन थे। ये रसोइया थे मुलला दो प्याजा की मजार हरदा मध्यप्रदेश के हरदा जिले के हँडिया तहसील में बनी है जहाँ मुगल बादशाह के समय यात्रीयों के रूकने के लिए बना गरह है तथा इसे इस समय तेली की सराय के नाम से जाना जाता है। इन्हे अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक कहां जाता हैं।

सन्दर्भ

Tags:

अकबर के नवरत्न अबुल फजलअकबर के नवरत्न 2.फ़ैज़ीअकबर के नवरत्न 3.तानसेनअकबर के नवरत्न 4.बीरबलअकबर के नवरत्न 5.राजा टोडरमलअकबर के नवरत्न 6.राजा मानसिंहअकबर के नवरत्न 7.अब्दुल रहीम खान-ऐ-खानाअकबर के नवरत्न 8.हकीमहुक्कामअकबर के नवरत्न 9.मुल्लाह दो पिअज़ाअकबर के नवरत्न सन्दर्भअकबर के नवरत्नअकबरमुग़ल साम्राज्यलोदी वंश

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

भोजन मंत्रएकनाथ शिंदेपंजाब के जिलेमुकेश कुमारदुर्गाकहानीहृदयअंग्रेज़ी भाषाअनुसंधानसाम्यवादजयशंकर प्रसादरविन्द्र सिंह भाटीभारत के राष्ट्रपतिदलितयादवचामुंडा देवी मंदिरअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानचंगेज़ ख़ानगंधमादन पर्वतहोलीराजपूतप्रधानमंत्री आवास योजनातेरे नामलोक साहित्यरतन नवल टाटाओम बन्नाभारत के चार धामहनुमान चालीसाराहुल गांधीउत्तराखण्डराजधानीबिहार जाति आधारित गणना 2023नमस्ते सदा वत्सलेआँगनवाडीनवदुर्गाइमाम अहमद रज़ामेहंदीसविता आंबेडकरदुबईकन्या पूजनभगत सिंहकंप्यूटरभारतीय राष्ट्रवादभारत में आरक्षणराष्ट्रीय जनता दलहनुमान मंदिर, कनॉट प्लेससनातन धर्म के संस्कारताजमहलपवन सिंहभारतेन्दु युगभीलभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनहिमालयनई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रराशन कार्ड (भारत)भारतीय आम चुनाव, 2019गोगाजीभारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीभारत की जनगणनादिल सेऔरंगाबाद (बिहार) लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रलिंग (व्याकरण)स्वस्तिक मन्त्रभारत के राजनीतिक दलों की सूचीविश्व व्यापार संगठनभारत का भूगोलनीति आयोगइतिहासकार्ल मार्क्सविक्रमादित्यमहादेवी वर्मायोनिऐश्वर्या राय बच्चनवृष राशिआदमअरस्तु का अनुकरण सिद्धांतगर्भावस्था🡆 More