तदनुभूति

दूसरों के कष्टों और संवेगों (Feelings) का अनुभव करने और समझने को तदनुभूति या समानुभूति (Empathy) कहते हैं। समानुभूति, असमानुभूति (Antipathy) के विपरीत और उदासीनता (apathy) से भिन्न होती है। असमानुभूति में कोई व्यक्ति लोगों के कष्ट को समझने और महसूस करने की बात तो दूर वह उनके विपरीत होता है। समानुभूति, उदासीनता से भिन्न होती है, जबकि सहानुभूति (Sympathy) से बहुत आगे की भावना है।

समानुभूति में दो पहलू पाये जाते हैं- एक, समानुभूति वाला व्यक्ति वह महसूस करता है, जो दूसरा महसूस करता है। दूसरा, समानुभूति वाला व्यक्ति वह समझ सकता है, जो दूसरा महसूस करता है। पहले घटक को भावात्मक घटक कहते हैं जो सभी प्राणियों में होता है। जबकि समानुभूति का संज्ञानात्मक घटक केवल मनुष्य में होता है। दूसरों के कष्ट या संवेगों को दूसरे के परिप्रेक्ष्य से समझने की योग्यता केवल मनुष्य में होती है।

परिचय

सामाजिक मनोवैज्ञानिकों, के अनुसार दूसरों के कष्टों या संवेगों से परिप्रेक्ष्य ग्रहण के तरीके को समानुभूति कहते हैं। परिप्रेक्ष्य ग्रण तीन प्रकार का होता है-

    • (१) अन्य कल्पना परिप्रेक्ष्य (Imagine other perspective)
    • (२) स्व-कल्पना परिप्रेक्ष्य (Imagine self perspective)
    • (३) फैंटेसी (Fantasy)

किसी व्यक्ति के मन में समानुभूति उत्पन्न होने का एक तरीक यह होता है कि किसी घटना का दूसरे व्यक्ति पर परिणाम क्या होगा, इसकी कल्पना के द्वारा वह चीजों को समझता है। इसे 'राहगीर की समानुभूति' (जो भूकंप, आतांकवादी हमला या सूखा से गुजर रहे होते हैं), कहते हैं। किसी भूकंप, आतंकवादी हमला या सूखा की आपदा या त्रासदी से न गुजरने वाले भी जब ऐसे लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं, तो इसे अन्य कल्पना परिप्रेक्ष्य के तरीके पर आधरित समानुभूति कहते हैं।

किसी व्यक्ति के मन में समानुभूति उत्पन्न होने का दूसरा तरीका यह होता है कि वह कल्पना करे कि कोई घटना यदि उसके साथ होती हो उसे कैसा लगता। यह स्व कल्पना परिप्रेक्ष्य है। जैसे बाढ़ या तूफान की घटना को देखने के बाद उसे अपने ऊपर लगा कर देखना कि उसका परिणाम क्या होगा, यह स्व कल्पना परिप्रेक्ष्य है। स्व कल्पना परिप्रेक्ष्य पर आधरित समानुभूति में सहायता की प्रवृत्ति तीव्र होती है। लोग अधिक समानुभूति व्यक्त करते हैं, जब वे उसी प्रकार की आपदा का सामना करते हैं। उदाहरण के लिए जो लोग पहले तूफान का सामना कर चुके होंगे वे तूफान से प्रभावित व्यक्तियों के प्रति विशेष रूप से प्रतिक्रियात्मक होंगे। जिन्होंने भूस्खलन एवं बाढ़ का सामना किया होगा, वे उन लोगों की तुलना में जिन्होंने ऐसी विपदा न झेली हो, जैसे वे बाढ़ पीड़ितों के प्रति अधिक प्रतिक्रिया करेंगे। गरीबी का अनुभव झेल चुके व्यक्ति गरीब व्यक्ति के प्रति अधिक गहन संवेगात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं।

किसी व्यक्ति के मन में समानुभूति पैदा होने का एक तरीका फैंटेसी भी होती है। यह समानुभूति एक कल्पित चरित्र, कल्पित व्यक्ति या जानवर के लिए होती है। टाइटैनिक फिल्म देखने के दौरान अंत में टाइटैनिक जहाज के डूब जाना और अपनी प्रेमिका के लिए कुर्बानी देखकर फिल्म के अन्य पात्रों के साथ रोना फैंटेसी के आधार पर पैदा हुई समानुभूति है।

तदनुभूभूति के प्रमुख मनोवैज्ञानिक पहलू

  • (१) भिन्न-भिन्न व्यक्ति अपनी समानुभूति की क्षमता में भिन्न-भिन्न होते हैं। कुछ व्यक्ति दूसरों की तकलीफ देखकर तुरंत व्यथित हो जाते हैं। कुछ तटस्थ रहते हैं और दूसरों की भावात्मक स्थिति से अप्रभावित रहते हैं।
  • (२) लोगों की समानुभूति की क्षमता में विभिन्नता आनुवांशिक और समाजीकरण दोनों प्रकार के कारकों का परिणाम होता है। समानुभूति की जैविक और संज्ञानात्मक क्षमता तो आनुवांशिक कारकों की देन होती है। यह जैविक और संज्ञानात्मक क्षमता सबमें होती है। किंतु यह क्षमता कितनी विकसित होगी या कितनी सीमित या बाधित, यह समाजीकरण से जुड़ी है।
  • (३) समानुभूति को महसूस करने की योग्यता माता के प्यार से बढ़ती है। यह माता-पिता द्वारा स्पष्ट और प्रभावी संदेशों से बढ़ती है। ऐसे संदेश संकेत करते हैं कि दूसरों को दुःखदायी व्यवहार में पीड़ा पहुंचती है, उससे समानुभूति को महसूस करने की योग्यता बढ़ती है।
  • (४) अध्ययन बताते हैं कि महिलाओं में पुरुषों की तुलना में समानुभूति का स्तर उच्च होता है। इसका कारण या तो जीव वैज्ञानिक (आनुवांशिक) है या समाज वैज्ञानिक (समाजीकरण)।
  • (५) परिचितों के प्रति साथी मनुष्यों के प्रति, या जो हमारे समरूप होते हैं, उनके प्रति समानुभूति अधिक होती है।
  • (६) अपरिचितों के प्रति समानुभूति के अंतर्गत सहायता और सहानुभूति अधिअक संभावना तभी होती है, जब समस्या का कारण बाह्य तथा प्रभावित व्यक्ति के नियंत्रण से बाहर हो।
  • (७) किसी प्रभावित व्यक्ति के द्वारा जितनी अधिअक भावनात्मक व्यथा अभिव्यक्त की जाती है, उतनी अधिक सहायता प्राप्त होती है।
  • (८) लोग अधिक समानुभूति व्यक्त करते हैं, जब उन्होंने उसी प्रकार की आपदा का सामना किया हो।

इन्हें भी देखें

Tags:

उदासीनतासहानुभूति

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

ईमेलजियोमेंहदीपुर बालाजीदेसीराजनेताजसप्रीत बुमराहवाक्य और वाक्य के भेदइंडियन प्रीमियर लीगए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामपारिस्थितिकीशनि (ज्योतिष)भारत का संविधानमहिला सशक्तीकरणएडोल्फ़ हिटलरअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानरबीन्द्रनाथ ठाकुरसंविधान संशोधनरॉबर्ट वाड्रादिल चाहता हैविटामिनबड़े मियाँ छोटे मियाँ (2024 फ़िल्म)बाल विकासझंझारपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रगुट निरपेक्ष आंदोलनकालिदासमौर्य राजवंशलक्ष्मीसोनिया गांधीसामाजीकरणकृष्णशून्यभारत की राजनीतिदुर्गाजय श्री रामइलेक्‍ट्रानिक मतदान मशीनशारीरिक शिक्षामगध महाजनपदयादवइन्फ्लुएन्जा ए वाइरसविराट कोहलीआलोचनासोमनाथ मन्दिरएकादशी तिथिवल्लभ भाई पटेलसामाजिक गतिशीलताराशियाँउपनिवेशवादभीमला नायकउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूचीरविदासहिंदी साहित्यबाल वीरप्राणायामपुनर्जागरणरोहित शर्माओंकारेश्वर मन्दिरनिदेशक तत्त्वसदर बाजार, दिल्लीभारतीय संविधान के संशोधनों की सूचीराममनोहर लोहियाहिन्दी साहित्य का इतिहासविवाह संस्कारगर्भावस्थासाम्यवादP (अक्षर)सनातन धर्म के संस्कारशाहरुख़ ख़ानहिमाचल प्रदेशऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीनभारतीय संविधान सभासनम तेरी कसम (2016 फ़िल्म)स्वच्छ भारत अभियानसर्वनामआल्हाभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यचंद्रशेखर आज़ाद रावणआईसीसी क्रिकेट विश्व कप🡆 More