हिमालय की पारिस्थितिकी

हिमालय की पारिस्थितिकी अथवा हिमालयी पारितंत्र जो एक पर्वतीय पारिस्थितिक तंत्र का उदाहरण है, भारत और विश्व के कुछ विशिष्ट पारितंत्रों में से एक है। हिमालय पर्वत तंत्र विश्व के सर्वाधिक नवीन और विशाल पर्वतों में से एक है। ध्रुवीय प्रदेशों के आलावा यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा हिम-भण्डार है और यहाँ करीब 1500 हिमनद पाए जाते हैं जो हिमालय के लगभग 17% भाग को ढंके हुए हैं। हिमालय पर्वत पर यहाँ की विशिष्ट जलवायवीय और भूआकृतिक विशेषताओं की वजह से कुछ विशिष्ट पारिस्थिक क्षेत्र पाए जाते हैं जो अपने में अद्वितीय हैं। उदाहरण के लिये फूलों की घाटी एक ऐसा ही जैवविविधता का केन्द्र है। पूर्वी हिमालय में वर्षा की अधिकता और अपेक्षा कृत नम जलवायु ने एक अलग ही प्रकार का पारितंत्र विकसित किया है। अपने विविध जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की जैवविविधता और इसके भौगोलिक प्रतिरूप के कारण हिमालयी पारितंत्र एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

हिमालय की पारिस्थितिकी
जैवविविधता के लिये प्रसिद्द फूलों की घाटी का एक दृश्य

नवीन वलित पर्वत होने के कारण अभी भी हिमालय क्षेत्र में भूअकृतिक स्थिरता नहीं आयी है और यह भूकम्पीय रूप से संवेदन शील तथा भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र में आता है। जलवायवीय रूप से भी यहाँ के हिमनदों के निवर्तन कि पुष्टि की गई है जो कि मानव द्वारा परिवर्धित जलवायु परिवर्तन का परिणाम माना जाता है। उपरोक्त कारणों से हिमालयी पारिस्थितकी अपने परिवर्तनशील होने के कारण भी महत्वपूर्ण है।

इस विशिष्ट प्राकृतिक पर्यावरण में मनुष्य की क्रियाओं द्वारा एक अनन्य प्रकार का मानव पारितंत्र भी विकसित हुआ है। हिमालय की मानव पारिस्थितिकी में हुए अध्ययन यह साबित करते हैं की यहाँ मनुष्य और प्रकृति के बीच की अन्योन्याश्रयता ने एक विशिष्ट मानव पारिस्थितिकी निर्मित की है और हिमालय के परिवर्तनशील स्थितियों के कारण इस पर निर्भर मानव जनसंख्या भी बदलावों के प्रति संवेदनशील है। एक रिपोर्ट के मुताबिक हिमालयी पारितंत्र एशिया के 1.3 बिलियन लोगों की आजीविका पर प्रभाव डालता है।

नियंत्रक कारक


    पारिस्थितिकी]]

Tags:

जैव विविधतापारितंत्रफूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यानहिमानीहिमालय

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

दिल्ली मेट्रोहरिशंकर परसाईमेहंदीभारत के गवर्नर जनरलों की सूचीअष्टाङ्गहृदयम्राजा राममोहन रायआदिवासी (भारतीय)स्टैच्यू ऑफ यूनिटीशुबमन गिलबाल विकाससंयुक्त राज्य अमेरिकाराजपूतहिन्दी भाषा का इतिहासपानीपत का प्रथम युद्धगोलमेज सम्मेलन (भारत)भारत के उपराष्ट्रपतिमूल अधिकार (भारत)उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022व्यवसायब्रह्माहस्तमैथुनजल प्रदूषणतार सप्तकनौबतपुर, पटनाविजय शंकर (क्रिकेटर)नेपालराणा सांगाभारतीय सिनेमाकृषिसंघ सूचीधर्मेन्द्रबिरसा मुंडाबाल ठाकरेकोई मिल गयाफिल साल्ट (क्रिकेटर)गायत्री मन्त्रमुग़ल शासकों की सूचीअमिताभ बच्चनयोनिराजनीतिक दर्शनबृजभूषण शरण सिंहसिकंदरटीपू सुल्तानमौसमआसनराष्ट्रभाषाआंबेडकर जयंतीअतीक अहमदशुक्राणुअर्जुनमेटा प्लेटफॉर्म्सअन्तरराष्ट्रीय सम्बन्धउत्तर प्रदेश के ज़िलेभारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेशभारतीय जनता पार्टीविद्यालयसालासर बालाजीपारिस्थितिकीमनुभारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्रियों की सूचीहम आपके हैं कौनज्योतिराव गोविंदराव फुलेआखिरी रास्ता (1986 फ़िल्म)गरुड़ पुराणगुदा मैथुनमनोविज्ञानकुंभ राशिओम शांति ओमराजेन्द्र चोल प्रथमभारत सरकारमहाभारतजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रराजेन्द्र प्रसादसंबित पात्रासुभद्रा कुमारी चौहानमध्य प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूचीगुप्त राजवंश🡆 More