हेनान

हेनान (河南, Henan) जनवादी गणराज्य चीन के केन्द्रीय भाग में स्थित एक प्रांत है। हान राजवंश के ज़माने में इस क्षेत्र में एक युझोऊ (豫州, Yuzhou) नामक राज्य हुआ करता था इसलिए चीनी भावचित्रों में हेनान प्रांत को संक्षिप्त रूप में '豫' (उच्चारण: यु) लिखते हैं। 'हेनान' नाम दो शब्दों को जोड़कर बना है: 'हे' यानि 'नदी' और 'नान' यानि 'दक्षिण'। हेनान पीली नदी (ह्वांग हे) के दक्षिण में है, इसलिए इसका नाम यह पड़ा। हेनान को चीनी सभ्यता की जन्मभूमि माना जाता है क्योंकि चीन का एक अति-प्राचीन राजवंश, शांग राजवंश, यहीं केन्द्रित था।

हेनान प्रांत
河南 / Henan
मानचित्र जिसमें हेनान प्रांत 河南 / Henan हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : झेंगझोऊ
क्षेत्रफल : १,६७,००० किमी²
जनसंख्या(२०१०):
 • घनत्व :
९,४०,२३,५६७
 ५९१/किमी²
उपविभागों के नाम: विभाग
उपविभागों की संख्या: १७
मुख्य भाषा(एँ): चीनी

हेनान का क्षेत्रफल १,६७,००० वर्ग किमी है, यानि भारत के उड़ीसा राज्य से ज़रा ज़्यादा। सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ९,४०,२३,५६७ थी, यानि पश्चिम बंगाल से ज़रा ज़्यादा। हेनान को आर्थिक रूप से एक पिछड़ा प्रांत माना जाता है। यहाँ कृषि, कोयले और अलुमिनियम की खानें, उद्योग और पर्यटन आय के मुख्य स्रोत हैं। इसकी राजधानी झेंगझोऊ (郑州, Zhengzhou) शहर है। इसके अलावा काईफ़ेंग (开封, Kaifeng) और लुओयांग (洛阳, Luoyang) इस प्रांत के प्रमुख शहर है।

हेनान के कुछ नज़ारे

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

चीन के राजवंशचीनी भावचित्रोंजनवादी गणराज्य चीनपीली नदीशांग राजवंशहान राजवंश

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

मनुस्मृतिविशेषणदैनिक भास्करकंप्यूटरअधिगमबोइंग 747भारत का ध्वजमानव का विकासरामउष्णकटिबंधीय चक्रवातकिशनगंज लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रनदीम-श्रवणदिव्या भारतीमानव दाँतरसिख सलामचन्द्रगुप्त मौर्यगुकेश डीराजस्थान के जिलेविवाह संस्कारभारत के राष्ट्रपतियों की सूचीदिल तो पागल हैअमर सिंह चमकीलामहिपाल लोमरोरअशोक के अभिलेखक़ुतुब मीनारराहुल गांधीस्वस्तिवाचनसंयुक्त व्यंजनबृजभूषण शरण सिंहभूत-प्रेतभारत के राजनीतिक दलों की सूचीऐश्वर्या राय बच्चनविश्व मलेरिया दिवसकलानिधि मारनशिव की आरतीऋतिक रोशन के फ़िल्मों की सूचीसपना चौधरीअरस्तुदिल चाहता हैशनि (ज्योतिष)दक्षिणकेरलकभी खुशी कभी ग़मउत्तर प्रदेश के ज़िलेमध्याह्न भोजन योजनासम्भोगवैष्णो देवी मंदिरओशोराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीभारतीय स्वतंत्रता का क्रांतिकारी आन्दोलननिदेशक तत्त्वखतनाभारत में आरक्षणजीवन कौशलबाल वीरअकबरभारत में इस्लामरूसोराष्ट्रभाषासूर्यचिराग पासवानराममनोहर लोहियादिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेअलाउद्दीन खिलजीजनसंख्या वृद्धिरामेश्वरम तीर्थउत्तराखण्डहरे कृष्ण (मंत्र)कहो ना प्यार हैराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघविष्णुचमारशिक्षकपृथ्वीराज चौहानराज्यपंजाब (भारत)पर्यावरण संरक्षणउत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीजय श्री राम🡆 More