शांग राजवंश

शांग राजवंश (चीनी: 商朝, शांग चाओ; पिनयिन अंग्रेज़ीकरण: Shang dynasty) प्राचीन चीन में लगभग १६०० ईसापूर्व से १०४६ ईसापूर्व तक राज करने वाला एक राजवंश था, जिनका राज्य ह्वांगहो (पीली नदी) की वादी में स्थित था। चीनी स्रोतों के अनुसार यह राजवंश शिया राजवंश के राजकाल के बाद आया और शांग राजवंश के बाद चीन में झोऊ राजवंश सत्ता में आया। चीन के हेनान प्रांत के सुदूर उत्तरी इलाक़े में स्थित यिनशु पुरातत्व स्थल को शांग राजधानी का स्थान माना जाता है। यहाँ ग्याराह शाही मक़बरे मिले हैं और महलों-मंदिरों के खँडहर भी मिले हैं। इनसे हथियार और जानवरों और मानवों की बलि देने के स्थल भी देखे गए हैं। इसके अलावा हज़ारों कांसे, हरिताश्म (जेड), पत्थर, हड्डी और चिकनी मिटटी की वस्तुएँ मिली हैं, जिनकी बारीक़ कारीगिरी को देखकर इस संस्कृति के काफ़ी विकसित होने का पता चलता है।

शांग राजवंश
चीन के शांग राजवंश का इलाक़ा (पीला रंग)
शांग राजवंश
शांग काल में हड्डियों पर खरोंची गई चीनी चित्रलिपि - इनसे भविष्यवानियाँ की जाती थीं

चीनी चित्रलिपि में लिखाई

यहाँ कुछ कांसे की वस्तुओं पर लिखाई मिली है। इसके अतिरिक्त यह ज़ाहिर है कि इस स्थान पर हड्डियों और कछुओं के कवचों का प्रयोग भविष्यवानियाँ करने के लिए किया जा रहा था और इनपर चीनी भावचित्रों की सब से पहली ज्ञात लिखाई मिली है। एक लाख से ज़्यादा मिले ऐसे लिखाई के नमूनों से उस समय के विचारों और चिंताओं का पता चलता है, जिससे चीनी सभ्यता के इस प्राचीन पड़ाव की आर्थिक व्यवस्था, राजनीति, धर्म, कला और चिकित्सा से सम्बंधित जानकारी मिलती है। उस समय केवल राजा और उसके लेखकों को ही पढ़ना-लिखना आता था और इन खरोंचों में राजा के दृष्टिकोण से दुनिया देखी जा सकती है। कुछ में युद्धों का ज़िक्र है, कुछ में रानी की गर्भावस्था का और कुछ में राजा के अपने दुखते हुए दांतों का।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

कांसाचीनचीन के राजवंशचीनी भाषाझोऊ राजवंशपिनयिनशिया राजवंशहरिताश्महेनानह्वांगहो

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊनपर्यायवाचीमकर राशिनवादा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रवर्षाप्यारलाल क़िलाहार्दिक पांड्यामेरठ लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रखलील अहमदभारत की पंचवर्षीय योजनाएँपप्पू यादवनदिया के पार (१९८२ फ़िल्म)भांग का पौधाशनि (ज्योतिष)भारत का प्रधानमन्त्रीउन्नीस सौ चौरासीक़ुरआनविधान सभाडेविड वॉर्नर (क्रिकेटर)मौलिक कर्तव्यदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेसाथ निभाना साथियाविशेषणपर्यावरणगुजरातकृष्‍णानन्‍द रायमध्य प्रदेश के मुख्यमन्त्रियों की सूचीअनुसंधानजय श्री कृष्णाझारखण्ड के जिलेईस्ट इण्डिया कम्पनीऔरंगाबाद (बिहार) लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रदमन और दीवबाल विकाससत्य नारायण व्रत कथाप्राचीन भारतवृन्दावनदिल सेनीति आयोगएशियानवीन जिन्दलइस्लामदैनिक भास्करसमावेशी शिक्षाचन्द्रमाछत्तीसगढ़ की नदियाँभारत के विभिन्न नामसामाजीकरणहम आपके हैं कौननिदेशक तत्त्वरिंगटोनहनुमानगढ़ी, अयोध्यामुद्रा (करंसी)वायु प्रदूषणमुख्‍तार अंसारीनौरोज़इलूमिनातीविटामिनमायावतीविक्रम संवतआधार कार्डछठ पूजाऔरंगज़ेबभारतीय आम चुनाव, 2019अरुणाचल प्रदेशसाक्षात्कारमहासागरहर हर महादेव (2022 फिल्म)रंग दे बसंतीजलबांके बिहारी जी मन्दिरआम आदमी पार्टीरियान परागराष्ट्रीय शिक्षा नीतिराजेश खन्नाकीनेपोलियन बोनापार्टजम्मू और कश्मीर🡆 More