खगोलशास्त्र संयोजन

संयोजन (Conjuction), तब होता है जब कोई ग्रह पृथ्वी और सूर्य के बीच की सीधी रेखा पर स्थित होता है।

खगोलशास्त्र संयोजन
अवर और वरिष्ठ ग्रहों के संयोजन

संयोजन का खगोलीय प्रतीक ơ है। इसे हस्तलिपी में खगोलशास्त्र संयोजन और यूनिकोड में U+260C लिखते हैं। हालांकि, इस प्रतीक को आधुनिक खगोल विज्ञान में कभी इस्तेमाल नहीं किया गया है, मात्र ऐतिहासिक रुचि भर का है।

ग्रहों के औसत कक्षीय वेग, सूर्य से बढ़ती दूरी के साथ घटते जाते है, जो ग्रहों की परस्पर बदलती स्थिति का कारण बनता है। उदाहरण के लिए, पृथ्वी अपनी कक्षा पर मंगल से ज्यादा तेज चलती है, इसलिए नियमित रूप से मंगल के पास से होकर गुजरती है। इसी तरह से, शुक्र पृथ्वी को पकड़ लेता है और नियमित रूप से उसे पार करता है क्योंकि शुक्र का कक्षीय वेग पृथ्वी की तुलना में ज्यादा है। ग्रहों की पृथ्वी और सूर्य के सापेक्ष स्थिति का परिणाम संयोजन और विमुखता के रूप में होता है।

यदि कोई अवर ग्रह (बुध व शुक्र) सूर्य और पृथ्वी के ठीक बीच आ जाये तो स्थिति अवर संयोजन कहलाती है। इन्ही में से कोई एक ग्रह यदि सूर्य के पीछे की तरफ चला जाये तो स्थिति वरिष्ठ संयोजन कहलाती है।

वरिष्ठ ग्रहों (मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेप्च्यून) के संयोजन तब होते है जब इनमें से कोई ग्रह पृथ्वी के सापेक्ष सूर्य के पीछे की तरफ होता है। इसके विपरित, जब वरिष्ठ ग्रह पृथ्वी की तरफ होते है तब संयोजन को विमुखता के रूप में निर्दिष्ट किया जाता है। वरिष्ठ ग्रहों को संयोजन में नहीं देख सकते क्योंकि तब वें सूर्य के पीछे मौजुद होते हैं। हालांकि, जब वें विमुखता पर होते है उनकी स्पष्टता सर्वोत्तम होती है।

ध्यान रहें केवल अवर ग्रहों में ही अवर और वरिष्ठ संयोजन होते हैं। वरिष्ठ ग्रहों में या तो संयोजन होता है या विमुखता होती है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि वें कहां पर स्थित है, पृथ्वी से देखने पर सूर्य के पीछे की तरफ या सूर्य के इस तरफ जहां पृथ्वी है।

जब बुध या शुक्र ग्रह, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरते है, पृथ्वी से देखने पर हो सकता है उनकी छवि काली चकती जैसी नजर आये और सूर्य की मुखाकृति के आरपार खिसकती हुई दिखाई दे, इस तरह की स्थिति पारगमन कहलाती है। पारगमन सभी परिस्थिति में पृथ्वी से नहीं नजर आते, कारण, उनकी कक्षाओं का क्रांतिवृत्त से झुकाव।

सन्दर्भ

Tags:

ग्रह

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

मैंने प्यार कियाकहो ना प्यार हैमध्याह्न भोजन योजनारवि तेजाकलासौर मण्डलरानी की वावइलेक्‍ट्रानिक मतदान मशीनभूकम्पधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीसरस्वती वंदना मंत्ररामचन्द्र शुक्लमौसमभारत की भाषाएँगुप्त राजवंशप्रयागराजनदीम-श्रवणराज्य सभाराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीकर्णभारतीय संविधान का इतिहाससंयुक्त राज्य अमेरिकाकैबिनेट मिशनबिहारसर्वनामहरियाणा के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रस्वास्थ्यबाबरलिंग (व्याकरण)हरियाणासर्वाधिकारवादभूमिहारलोक सभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीनागार्जुनहर्षवर्धनरूसोजैविक खेतीराष्ट्रभाषायोद्धा जातियाँभारत की जनगणना २०११भारतीय क्रिकेट टीमसाथ निभाना साथियाकाव्यउत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीचौरी चौरा कांडशाहरुख़ ख़ानमुहम्मदपृथ्वी का इतिहासराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघगाँवकामाख्यापर्यावरणउद्यमिताचिपको आन्दोलनविश्व व्यापार संगठनमानक विचलनसलमान ख़ानबोइंग 747कोठारी आयोगभारत के मूल अधिकार, निदेशक तत्त्व और मूल कर्तव्यधर्मकन्हैया कुमारकल्याण, महाराष्ट्रइस्लामजनसंख्या वृद्धिस्वामी विवेकानन्दश्वसन तंत्रदयानन्द सरस्वतीनेहरू–गांधी परिवारकबड्डीमानचित्रदशावतारबैंकहिन्दू वर्ण व्यवस्थाभोजपुरी भाषावाराणसीभारत छोड़ो आन्दोलनहिन्दू पंचांग🡆 More