उपन्यास शेम

शेम (Shame) अंग्रेजी साहित्यकार सलमान रश्दी द्वारा मिडनाइट्स चिल्ड्रेन के बाद लिखा गया तीसरा उपन्यास है। १९८३ में प्रकाशित यह उपन्यास उनकी अधिकांश रचनाओं की तरह ही जादुई यथार्थवाद की शैली में लिखा गया है। का प्रयोग किया गया है। इस में ज़ुल्फ़िकार अली भुट्टो (इस्कंदर हड़प्पा) और जनरल मुहम्मद ज़िया-उल-हक़ (जनरल रज़ा हैदर) के जीवन और उनके संबंधों का चित्रण किया गया है। उपन्यास की केंद्रीय विषयवस्तु बताती है कि शरम से ही हिंसा पैदा हुई है। सभी चरित्रों के जरिए शर्म और बेशर्मी की सोच की पड़ताल मिलती है किंतु दृष्टि के केंद्र में सूफिया ज़िनोबिया और ऊमर खैय्याम हैं। इसका हिंदी अनुवाद ललित कार्तिकेय ने शरम नाम से किया है।

शेम (हिंदी में शरम नाम से अनुदित)  
उपन्यास शेम
लेखक सलमान रश्दी
देश संयु्क्त राजशाही
भाषा अंग्रेजी
प्रकार जादुई यथार्थवाद
प्रकाशक जोनाथन केप
प्रकाशन तिथि 08 सितंबर 1983
मीडिया प्रकार मुद्रित (हार्ड कवर, पेपरबैक)
पृष्ठ 317 (1983 edition)
आई॰एस॰बी॰एन॰ 978-0-224-02952-0
ओ॰सी॰एल॰सी॰ क्र॰ 9646560
लाइब्रेरी ऑफ़ कॉंग्रेस
वर्गीकरण
PR6068.U757 S5 1983

पात्र

शकील परिवार

  • उमर खय्याम शकील - कहानी का मुख्य पात्र जिसे चुन्नी, मुन्नी और बंटी शकील द्वारा पाला गया है।
  • चुन्नी, मुन्नी और बंटी शकील - उमर खय्याम की माँएं जो कि एक ही समय पर गर्भवती होने का नाटक करती हैं।
  • बाबर शकील - चुन्नी, मुन्नी और बंटी शकील की दूसरी संतान।

कथानक

उपन्यास का कथानक 'क्यू' स्थान के आसपास रचा गया है जो क्वेटा, पाकिस्तान का एक काल्पनिक संस्करण है। 'क्यू' में तीन बहनें (चुन्नीं, मुन्नी और बंटी शकील)एक ही साथ उमर खय्याम शकील को जन्म देने का नाटक करती है। वास्तव में तीनों को ही नहीं पता है कि उमर की असली माँ कौन है या कि उसका बाप कौन है। वे तीनों ही एक घरेलू जलसे के दौरान गर्भवती हो गई थीं। धीरे-धीरे उमर बड़ा होता है तो उसमें नटखटपन बढ़ता जाता है और वह सम्मोहन की कला भी सीख लेता है। उमर को उसके जन्मदिन के अवसर पर उसकी तीनों माओं की तरफ से 'क्यू' से बाहर जाने का मौका मिलता है जो उसके लिए एक तोहफे की तरह था। उसका नामांकन पास के एक स्कूल में करा दिया जाता है जहाँ पर वह अपने अध्यापक (एदुआर्दो रोदरिग्स) के संपर्क में आता है और डॉक्टर बनने के लिए प्रेरित होता है। आगे चलकर उमर का संपर्क इस्कंदर हड़प्पा और रज़ा हैदर से होता है जिनका उसके जीवन पर उल्लेखनीय प्रभाव पड़ा।

पुरस्कार

  • फ्रेंच पुरस्कार Prix du Meilleur Livre Étranger प्राप्त (सर्वश्रेष्ठ विदेशी पुस्तक के लिए)
  • 1983 बुकर पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया
  • ईरानी इस्लामिक सरकार के एक मंंत्रालय द्वारा नियुक्त एक निर्णायक मंडल द्वारा फारसी अनुवाद के लिए पुरस्कार प्राप्त

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Tags:

उपन्यास शेम पात्रउपन्यास शेम कथानकउपन्यास शेम पुरस्कारउपन्यास शेम सन्दर्भउपन्यास शेम बाहरी कड़ियाँउपन्यास शेमउपन्यासज़ुल्फ़िक़ार अली भुट्टोजादुई यथार्थवादमिडनाइट्स चिल्ड्रेनमुहम्मद ज़िया-उल-हक़सलमान रुश्दी

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

अरविंद केजरीवालगर्भाशयनीतीश कुमारआईसीसी क्रिकेट विश्व कपहिसार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रअनुच्छेद 370 (भारत का संविधान)धीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीभारतेन्दु युगभूमिहारस्त्री जननांगइलेक्‍ट्रानिक मतदान मशीनजनजातिआदिकालउत्तर प्रदेश के मंडलसचर समितिमैथिलीशरण गुप्तP (अक्षर)धर्मो रक्षति रक्षितःराम मंदिर, अयोध्याप्रिया रायभाषाविज्ञाननितिन गडकरीप्रबन्धनशनि (ज्योतिष)प्राथमिक चिकित्सापर्यावरण संरक्षणहेमा मालिनीभारत छोड़ो आन्दोलनउदित नारायणउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, 2022बिरसा मुंडाविश्व के सभी देशहिजड़ाहिन्दू विवाहसंस्कृत व्याकरणअसहयोग आन्दोलन१८५७ का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्रामभोपाल गैस काण्डशब्दविवाह (2006 फ़िल्म)रैयतवाड़ीभारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधनउद्यमिताजगन्नाथ मन्दिर, पुरीमीशोभारत के राजवंशों और सम्राटों की सूचीभारत का ध्वजस्वास्थ्यदक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठनविद्यापतिकिशोर कुमारसपना चौधरीजम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूचीभारतीय आम चुनाव, 1957ओम नमो भगवते वासुदेवायखेसारी लाल यादवअक्षय तृतीयाभारत का भूगोलदेवी चित्रलेखाजीधर्मप्राकृतिक संसाधनजियोफिल साल्ट (क्रिकेटर)दार्जिलिंगमहिला सशक्तीकरणकामसूत्रमानव लिंग का आकारलता मंगेशकरभारतीय दण्ड संहिताभागवत पुराणपुराणविद्यालयप्रदूषणसमावेशी शिक्षाराममनोहर लोहियाभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान🡆 More