शिवाजी साटम एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। जिन्होंने सीआईडी आदि धारावाहिकों में भी कार्य किया है।
शिवाजी साटम | |
---|---|
शिवाजी साटम | |
जन्म | 21 अप्रैल 1950 |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
उपनाम | शिवा |
पेशा | अभिनेता |
कार्यकाल | १९८५ – वर्तमान |
प्रसिद्धि का कारण | सीआईडी (धारावाहिक) |
जीवनसाथी | अरुणा साटम |
इन्होंने पहली बार 1980 में रिश्ते-नाते नाम के एक लोकप्रिय धारावाहिक के साथ अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद इन्हें फ़ेमस ट्रायल्स ऑफ इंडिया में भी देखा गया था। इसके बाद इन्होंने एक सफल मराठी धारावाहिक एक शून्य शून्य में भी काम किया और उसके बाद अन्य धारावाहिकों और फिल्मों में काम करने लगे।
कई फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद, इन्हें सीआईडी में अपने एसीपी प्रद्युम्न के किरदार के कारण लोकप्रियता हासिल हुई। ये सीआईडी में 1997 से काम कर रहे हैं और अपने इस किरदार के कारण कई सारे पुरस्कार भी जीत चुके हैं। 2013 में इन्होंने सारा वक्त फिल्मों में काम करने में बिताने का फैसला किया था, पर लोगों की मांग को देखते हुए वापस सीआईडी में एसीपी प्रद्युम्न के किरदार में लौट आए।
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article शिवाजी साटम, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.