लवक

लवक पादप कोशिकाओं के कोशिका द्रव में पाए जाने वाले गोल या अण्डाकार रचना हैं, इनमें पादपों के लिए महत्त्वपूर्ण रसायनों का निर्माण होता है। हरितलवक नामक हरे रंग के लवक में जीव जगत की सबसे महत्त्वपूर्ण जैव रासायनिक क्रिया प्रकाश-संश्लेषण होती है। हरे रंग के अतिरिक्त अन्य रंगों वाले लवकों को वर्णलवक कहते हैं, इनसे ही फूलों एवं फलों को रंग प्राप्त होता है। रंगहीन लवकों को अवर्णलवक कहते हैं जिनका मुख्य कार्य भोजन संग्रह में सहायता करना है। आकृति यह अण्डाकार गोलाकार तन्तुनुमा होता है जो पूरे कोशिका द्रव्य मे फैले रहता है जो दो झिल्लियों से घिरा रहता है। इसके भीतर पाए जाने वाले खाली स्थान को पीठिका कहते है जो एक तरल पदार्थ से भरा रहता है जिसे आधात्री कहा जाता है।

कोशिका विज्ञान
हरितलवक
लवक
प्रारूपी हरितलवक के घटक

1 कणिका
2 हरितलवक झिल्ली

    2.1 बाहरी झिल्ली
    2.2 अन्तरझिल्ली समष्टि
    2.3 आन्तरिक झिल्ली

3 थायलाकोइड

    3.1 थायलाकोइड समष्टि (अवकाशिका)
    3.2 थायलाकोइड झिल्ली

4 स्ट्रोमल थायलाकोइड
5 पीठिका
6 केन्द्रिका (डीएनए वलय)
7 राइबोसोम
8 प्लास्टोग्लोबुलस
9 स्टार्च कणिका


लवक
विभिन्न प्रकार के लवक

प्रकार

लवक सभी पादप कोशिकाओं एवं कुछ आदिजन्तु जैसे यूग्लीना में मिलते हैं। ये आकार में बड़े होने के कारण सूक्ष्मदर्शी से आसानी से दिखाई पड़ते हैं। इसमें विशिष्ट प्रकार के वर्णक मिलने के कारण पौधे भिन्न-भिन्न रंग के दिखाई पड़ते हैं। विभिन्न प्रकार के वर्णकों के आधार पर लवक कई तरह के होते हैं जैसे- हरितलवक, वर्णलवक व अवर्णलवक

हरितलवकों में पर्णहरित वर्णक व कैरोटिनॉइड वर्णक मिलते हैं जो प्रकाश-संश्लेषण के लिए आवश्यक प्रकाशीय ऊर्जा को संचित रखने का कार्य करते हैं। वर्णलवकों में वसा विलेय कैरोटिनॉइड वर्णक जैसे कैरोटीन, पर्णपीत व अन्य दूसरे मिलते हैं। इनके कारण पादपों में पीले, नारंगी व लाल रंग दिखाई पड़ते हैं। अवर्णलवक विभिन्न आकृति एवं आकार के रंगहीन लवक होते हैं जिनमें खाद्य पदार्थ संचित रहते हैं: मण्डलवक में मण्ड के रूप में कार्बोहाइड्रेट, तैललवक में तेल, वसा तथा प्रोटीन लवक में प्रोटीन का भण्डारण होता है।

संरचना

हरित पौधों के अधिकतर हरितलवक पर्णमध्योतक कोशिकाओं में पाए जाते हैं। हरितलवक अण्डाकार, गोलाकार, चक्रिक व फीते के आकार के कोशिकांग होते हैं जो विभिन्न दैर्घ्य (5-10 माइक्रोमीटर) व विस्तार (2-4 माइक्रोमीटर) के होते हैं। इनकी संख्या भिन्न हो सकती है जैसे प्रत्येक कोशिका में एक (क्लेमाइडोमोनास - हरित शैवाल) से 20 से 40 प्रति कोशिका पर्णमध्योतक कोशिका हो सकती हैं।

हरितलवक द्विझिल्ली युक्त होते हैं। उपरोक्त दो में से इसकी भीतरी लवक झिल्ली अपेक्षाकृत कम पारगम्य होती है। हरितलवक के अन्तर्झिल्ली से घिरे हुए भीतर के स्थान को पीठिका कहते हैं। पीठिका में चप्टे, झिल्लीयुक्त थैली जैसी संरचना संगठित होती हैं जिसे थाइलकॉइड कहते हैं। थाइलेकॉइड सिक्कों के चट्टों की भाँति ढेर के रूप में मिलते हैं जिसे ग्रेना (एकवचन - ग्रेनम) या अंतरग्रेना थाइलेकोइड कहते हैं। इसके अलावा कई चपटी झिल्लीनुमा नलिकाएं जो ग्रेना के विभिन्न थाइलकॉइड को जोड़ती है उसे पीठिका पटलिकाएं कहते हैं। थाइलकॉइड की झिल्ली एक रिक्त स्थान को घेरे होती जिसे अवकाशिका कहते हैं। हरितलवक की पीठिका में बहुत प्रकिण्व मिलते हैं जो कार्बोहाइड्रेटप्रोटीन संश्लेषण के लिए आवश्यक हैं। इनमें छोटा द्विलड़ी, वृत्ताकार डीएनए अणु व राइबोसोम मिलते हैं। हरितलवक थाइलकॉइड में उपस्थित होते हैं। हरितलवक में पाए जाने वाला राइबोसोम (70s) कोशिकाद्रव्यी राइबोसोम (80s) से छोटा होता है।

सन्दर्भ

Tags:

कोशिका द्रवकोशिकाओंपादपप्रकाश-संश्लेषणहरितलवक

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

जातिऔरंगज़ेबकेंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलअरविंदर सिंह लवलीवैष्णो देवीबद और बदनाम (1984 फ़िल्म)राजनीति विज्ञानरक्षाबन्धनआपातकाल (भारत)आसनसाइमन कमीशनभारत में इस्लामएडोल्फ़ हिटलरमौर्य राजवंशराम तेरी गंगा मैलीकिशोर कुमारदिल तो पागल हैचाणक्यआदर्श चुनाव आचार संहितायादवगुम है किसी के प्यार मेंभारत के अर्धसैनिक बलहरित क्रांति१८५७ का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्रामभारत के रेल मंत्रीअर्थशास्त्रभारत के मुख्य न्यायाधीशबंगाल का विभाजन (1905)P (अक्षर)भारत में धर्मविद्यापतिकिशोर अपराधशेयर बाज़ारउपनिषद्गोरखनाथराजनीतिक दर्शननवीकरणीय संसाधनखाटूश्यामजीभारतीय संविधान के संशोधनों की सूचीहिन्दी व्याकरणपंजाब (भारत)कामायनीजॉनी सिन्सफिरोज़ गांधीउदारतावादगुप्त राजवंशआत्महत्या के तरीकेॐ नमः शिवायमहादेवी वर्मा की रचनाएँप्रबन्धनदिल चाहता हैनवरोहणअंजीरमोहन भागवतराष्ट्रवादमानव लिंग का आकारहनुमान चालीसाभारतीय संसदजौनपुरघनानन्दचौरी चौरा कांडशब्दज्ञानहृदयहर हर महादेव (2022 फिल्म)किशोरावस्थागुजरातअमेठी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रभारतनारीवादकालिदासजय जय जय बजरंग बलीगणितमिथुन चक्रवर्तीउत्तर प्रदेश के लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रभारत का इतिहासरोहित शर्माशीघ्रपतनराम मंदिर, अयोध्या🡆 More