रॉक हडसन

रॉक हडसन (अंग्रेजी:Rock Hudson; जन्म नाम रॉय हेरोल्ड शेरेर जूनियर; 17 नवंबर, 1925 - 2 अक्टूबर, 1985) एक अमेरिकी अभिनेता थे। अपने समय के सबसे लोकप्रिय फिल्म सितारों में से एक, हडसन का फिल्मी कैरियर चार दशकों तक फैला रहा। हॉलीवुड के स्वर्ण युग के एक लोकप्रिय अभिनेता, हडसन ने स्टार का दर्जा अपनी बेहद लोकप्रिय फिल्मों जैसे मैग्निफिसेन्ट ऑब्सेशन (1954), ऑल दैट हैवन अलॉव (1955) और जायंट (1956) से हासिल किया था। जायंट में उनके अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था। हडसन की यह सफलता उनकी डोरिस डे के साथ की गयी कुछ चुलबुली रोमांटिक फिल्मों जैसे पिलो टॉक (1959), लवर कम बैक (1961), और सेंड मी नो फ्लॉवर्स (1964) के साथ जारी रही। 1960 के दशक के उत्तरार्ध के दौरान, उनकी कुछ खास फिल्मों में सेकंड्स (1966), टोब्रुक (1967), और आइस स्टेशन ज़ेबरा (1968) शामिल थीं। अच्छी फिल्म की पटकथा न मिलने से दुखी, हडसन ने टेलीविजन की ओर रुख किया और मैकमिलन एंड वाइफ (1971-1977) जैसी लोकप्रिय रहस्य श्रृंखला से वहाँ भी सफलता पायी। उनकी अंतिम भूमिका प्राइमटाइम एबीसी सोप ओपेरा डायनेस्टी (1984-1985) के पांचवें मौसम में एक अतिथि कलाकार के रूप में थी, उसके बाद एड्स से संबंधित बीमारियों के चलते उन्के लिए काम जारी रखना असंभव हो गया।

रॉक हडसन
रॉक हडसन
1952 में हडसन
जन्म रॉय हेरोल्ड शेरेर जूनियर
17 नवम्बर 1925
विनेटका, इलिनॉय, अमेरिका
मौत अक्टूबर 2, 1985(1985-10-02) (उम्र 59)
बेवर्ली हिल्स, कैलिफोर्निया, यू.एस.
मौत की वजह एड्स - संबंधित बीमारियों
उपनाम रॉय फिट्ज़िराल्ड
रॉक हडसन
पेशा अभिनेता
कार्यकाल 1947–1985
जीवनसाथी फिलिस गेट्स (वि॰ 1955; वि॰वि॰ 1958)

कई फिल्मी पत्रिकाओं ने हडसन स्टार ऑफ द ईयर, फेवरेट लीडिंग मैन और इसी तरह के खिताबों से नवाजा। अपने चार दशक से अधिक समय के करियर के दौरान उन्होंने लगभग 70 फिल्मों और कई टेलीविजन कार्यक्रमों में अभिनय किया।

हालाँकि हडसन ने अपनी यौन अभिमुखता को एक राज बना कर रखा, पर उनके जीवनकाल में ही फिल्म उद्योग के कई लोगों जानते थे कि वह एक समलिंगी थे। 1984 में, हडसन को पता चला कि वो एड्स से पीड़ित थे। अगले ही वर्ष, वह अपनी समलैंगिकता और एड्स की बीमारी दोनों का खुलासा करने वाली हॉलीवुड की कुछ पहली हस्तियों में से एक बन गये। 2 अक्टूबर 1985 को 59 साल की उम्र में बेवर्ली हिल्स, कैलिफ़ोर्निया में हडसन एड्स से संबंधित बीमारी से मरने वाली पहली प्रमुख हस्ती थे।

सन्दर्भ

Tags:

अंग्रेजीअभिनेतासंयुक्त राज्य अमेरिका

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

आमभूल भुलैया 2बाल वीरदग्गुबती वेंकटेशबिहार जाति आधारित गणना 2023राजाराज चोल १कोई मिल गयामानव का विकासअगले भारतीय आम चुनाव, 2024हरिमन्दिर साहिबझारखण्डअक्षरधाम मंदिर, दिल्लीबद्रीनाथ मन्दिरधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीयोद्धा जातियाँराष्ट्रकूट राजवंशकभी खुशी कभी ग़मविधान परिषदगुम है किसी के प्यार मेंबृहस्पति (ग्रह)सूचना का अधिकार अधिनियम, २००५कल्किमन की बातवल्लभ भाई पटेलअंदाज़ अपना अपनामहाराष्ट्रशुबमन गिलनमस्ते सदा वत्सलेसोनू निगमब्रह्माराजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूचीगौतम बुद्धसंगीतविनायक दामोदर सावरकरगोलमेज सम्मेलन (भारत)मध्याह्न भोजन योजनासद्दाम हुसैनभारत की संस्कृतिओंकारेश्वर मन्दिरप्रकाश सिंह बादलभारत की नदी प्रणालियाँयूट्यूबसंस्कृतिरामदेवमोहम्मद हामिद अंसारीशिक्षाइंस्टाग्रामसुनील छेत्रीभारतीय थलसेनानितीश कुमारगणतन्त्र दिवस (भारत)ज्वालामुखीपिता (2002 फ़िल्म)ईस्ट इण्डिया कम्पनीतिरुपति वेंकटेश्वर मन्दिरआनंद मोहनपाकिस्तानदसरा (फिल्म)रोहित शर्मामेंहदीपुर बालाजीअसहयोग आन्दोलनकिशोर कुमारराजस्थान के जिलेपृथ्वीराज चौहानहिन्दू धर्मगायत्री मन्त्रराजेन्द्र चोल प्रथमभारतीय स्वतंत्रता का क्रांतिकारी आन्दोलनसंयुक्त राष्ट्रअभिज्ञानशाकुन्तलम्लाल सिंह चड्ढारामेश्वरम तीर्थएशियाभारत के चार धामतेरे नामचन्द्रचूड़ सिंहगेहूँ🡆 More