अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली

Jhajjar में बना स्वामिनारायण अक्षरधाम मन्दिर एक अनोखा सांस्कृतिक तीर्थ है। इसे ज्योतिर्धर भगवान स्वामिनारायण की पुण्य स्मृति में बनवाया गया है। इसके मुख्य देव भगवान स्वामीनारायण है। यह परिसर १०० एकड़ भूमि में फैला हुआ है। दुनिया का सबसे विशाल हिंदू मन्दिर परिसर होने के नाते २६ दिसम्बर २००७ को यह गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिका‌र्ड्स में शामिल किया गया।

अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली
स्वामीनारायण अक्षरधाम
अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली
स्वामिनारायण अक्षरधाम मन्दिर, दिल्ली
धर्म संबंधी जानकारी
सम्बद्धताहिन्दू धर्म
देवताभगवान स्वामिनारायण
अवस्थिति जानकारी
अवस्थितिरा.रा. 24, नोएडा मोड़, नई दिल्ली, भारत
अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली is located in पृथ्वी
अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली
के मानचित्र पर अवस्थिति
भौगोलिक निर्देशांक28°36′50.35″N 77°16′39.73″E / 28.6139861°N 77.2777028°E / 28.6139861; 77.2777028 77°16′39.73″E / 28.6139861°N 77.2777028°E / 28.6139861; 77.2777028
वास्तु विवरण
प्रकारवास्तु शास्त्र एवं पंचरात्र शास्त्र
निर्माताBAPS स्वामीनारायण संस्था, प्रमुख स्वामी

विशेषताएं

दश द्वार

ये द्वार दसों दिशाओं के प्रतीक हैं, जो कि वैदिक शुभकामनाओं को प्रतिबिंबित करते हैं।

भक्ति द्वार

यह द्वार परंपरागत भारतीय शैली का है। भक्ति एवं उपासना के २०८ स्वरूप भक्ति द्वार में मंडित हैं।

मयूर द्वार

भारत का राष्ट्रीय पक्षी मयूर, अपने सौन्दर्य, संयम और शुचिता के प्रतीक रूप में भगवान को सदा ही प्रिय रहा है। यहां के स्वागत द्वार में परस्पर गुंथे हुए भव्य मयूर तोरण एवं कलामंडित स्तंभों के ८६९ मोर नृत्य कर रहे हैं। यह शिल्पकला की अत्योत्तम कृति है।

अक्षरधाम मन्दिर

अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली 
अक्षरधाम मंदिर

अक्षरधाम मन्दिर को गुलाबी, सफेद संगमरमर और बलुआ पत्थरों के मिश्रण से बनाया गया है। इस मंदिर को बनाने में स्टील, लोहे और कंक्रीट का इस्तेमाल नहीं किया गया। मंदिर को बनाने में लगभग पांच साल का समय लगा था। श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था के प्रमुख स्वामी महाराज के नेतृत्व में इस मंदिर को बनाया गया था। करीब 100 एकड़ भूमि में फैले इस मंदिर को 11 हजार से ज्यादा कारीगरों की मदद से बनाया गया। पूरे मंदिर को पांच प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है। मंदिर में उच्च संरचना में 234 नक्काशीदार खंभे, 9 अलंकृत गुंबदों, 20 शिखर होने के साथ 20,000 मूर्तियां भी शामिल हैं। मंदिर में ऋषियों और संतों की प्रतिमाओं को भी स्थापित किया गया है।

फव्वारा शो

मंदिर में रोजाना शाम को दर्शनीय फव्वारा शो का आयोजन किया जाता है। इस शो में जन्म-मरण चक्र का उल्लेख किया जाता है। फव्वारे में कई कहानियों का बयां किया जाता है। यह मंदिर सोमवार को बंद रहता है। अक्षरधाम मंदिर में 2870 सीढियां बनी हुई हैं। मंदिर में एक कुंड भी है, जिसमें भारत के महान गणितज्ञों की महानता को दर्शाया गया है।

प्रवेश

मंदिर में प्रवेश फ्री है लेकिन अंदर जाने के अलग-अलग चार्ज हैं।

मंदिर में अंदर जाने के लिए कुछ विशेष नियम भी बने हैं। प्रवेश करने के लिए ड्रेस कोड भी बना है। आपके कपड़े कंधे और घुटने तक ढके होने चाहिए। क्योंकि वस्त्र भी संस्कार व संस्कृति के परिचायक होते हैं। अगर आपने ऐसे वस्त्र नहीं पहने हैं तो आप यहां 100 रुपये शुल्क देकर वस्त्र किराए पर भी ले सकते हैं।

कीर्तिमान स्थापित

अक्षरधाम मन्दिर को दुनिया का सबसे विशाल हिंदू मन्दिर परिसर होने के नाते गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिका‌र्ड्स में बुधवार, २६ दिसंबर २००७ को शामिल कर लिया गया है। गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिका‌र्ड्स के एक वरिष्ठ अधिकारी एक सप्ताह पहले भारत की यात्रा पर आए और स्वामी नारायण संस्थान के प्रमुख स्वामी महाराज को विश्व रिकार्ड संबंधी दो प्रमाणपत्र भेंट किए। गिनीज व‌र्ल्ड रिकार्ड की मुख्य प्रबंध समिति के एक वरिष्ठ सदस्य माइकल विटी ने बोछासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामी नारायण संस्थान को दो श्रेणियों के तहत प्रमाणपत्र दिए हैं। इनमें एक प्रमाणपत्र एक व्यक्ति विशेष द्वारा सर्वाधिक हिंदू मंदिरों के निर्माण तथा दूसरा दुनिया का सर्वाधिक विशाल हिंदू मन्दिर परिसर की श्रेणी में दिया गया।

प्रमाणपत्र

प्रमाणपत्र में कहा गया है,

  • पूज्य प्रमुख स्वामी महाराज अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त आध्यात्मिक नेता हैं और बीएपीएस स्वामीनारायण संस्थान के प्रमुख हैं। उन्होंने अप्रैल 1971 से नवंबर 2007 के बीच पांच महाद्वीपों में 713 मंदिरों का निर्माण करने का विश्व रिकार्ड बनाया है। इसमें साथ ही कहा गया है कि इनमें से दिल्ली का बीएपीएस स्वामीनारायण अक्षरधाम मन्दिर अद्भुत है और दुनिया का विशालतम हिंदू मन्दिर परिसर है।
  • माइकल विटी ने कहा कि हमें अक्षरधाम की व्यापक वास्तुशिल्प योजना का अध्ययन तथा अन्य मन्दिर परिसरों से उसकी तुलना परिसर का दौरा और निरीक्षण करने में तीन माह का समय लगा और उसके बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे कि मंदिर गिनीज बुक में शामिल किए जाने का अधिकारी है।
  • दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर 86342 वर्ग फुट परिसर में फैला है। यह 356 फुट लंबा 316 फुट चौड़ा तथा 141 फुट ऊंचा है। यह पहला मौका है जब गिनीज बुक ने अपने विशाल धार्मिक स्थलों की सूची में किसी हिंदू मन्दिर को मान्यता प्रदान की है।

प्रमुख आकर्षण

मन्दिर के कुछ प्रमुख आकर्षण निम्न हैं:

अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली 
अक्षरधाम मंदिर ,रात में
  • मंदिर: गुलाबी पत्थर और सफेद संगमरमर से बना, मुख्य मंदिर स्टील के उपयोग के बिना बनाया गया था। नक्काशीदार स्तंभों, गुंबदों और 20,000 मूर्तियों के साथ सजाया गया यह मन्दिर अत्यन्त दिव्य है।
अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली 
मंदिर का केंद्रीय गुंबद
  • हॉल ऑफ वैल्यू (सहजानंद प्रदर्शन): ऑडियो- एनिमेट्रॉनिक्स शो के द्वारा ज्ञान और सजीव जीवन का सच्चा अर्थ जैसे अहिंसा, शाकाहार, नैतिकता और सामंजस्य आदि के अभ्यास का संदेश दिया जाता है। यहाँ पर स्थित प्रत्येक मूर्ति जीवंत दिखाई देती है।
  • विशाल फिल्म स्क्रीन (नीलकंठ यात्रा) :यह फिल्म एक बच्चे योगी, नीलकंठ वर्णी पर आधारित है। इस स्क्रीन में छह से अधिक कहानियों पर बनी फिल्मों को दिखाया जाता है।
  • बोट राइड (संस्कृत विहार) :किसी को भी अक्षरधाम में नाव की सवारी नहीं छोड़नी चाहिए। बारह मिनट की यह सवारी भारतीय विरासत के 10,000 वर्षों में एक सवारी की तरह होगी। आप इसमें वैदिक जीवन से तक्षशिला तक और प्राचीन खोजों के युग आदि सभी का अनुभव प्राप्त करेंगे।
    अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली 
    म्यूजिकल फाउंटेन्स (यग्नपुरूष कुंड)

  • म्यूजिकल फाउंटेन्स (यग्नपुरूष कुंड) : संध्याकालीन आयोजित होने वाला संगीतमय फव्वारा भगवान, मनुष्य और प्रकृति के बीच परस्पर निर्भरता प्रदर्शित करता है।यह एक निराला अनुभव है।
  • गार्डन ऑफ इंडिया (भारत उपवन) :पीतल की मूर्तियों के साथ सुसज्जित बगीचे और घास के मैदान इस पूरे परिसर को आकर्षक बनाते हैं। योगिहृदय कमल एक विशेष कमल है जो शुभ भावनाओं को दर्शाता है।
  • अभिषेक मंडप :इसमें नीलकंठ वर्णी की मूर्ति का जलाभिषेक किया जाता है जिसमें भजन और प्रार्थनाएं होती हैं। आगंतुकों को मूर्ति का अभिषेक करने की अनुमति है।
  • सहज आनंद वॉटर शो :यह आश्चर्यजनक शो 24 मिनट के लिये चलता है, इसमें केना उपनिषद से संबंधित कहानियों को दिखाने के लिए मीडिया के विभिन्न माध्यमों का उपयोग किया जाता है। कई रंग के लेजर, पानी के नीचे की लपटें, चलचित्र सामग्री और पानी की तेज धारें इस शो को बहुत आकर्षक बनाते हैं।

सन्दर्भ

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने:
अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली  शब्दकोषीय परिभाषाएं
अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली  पाठ्य पुस्तकें
अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली  उद्धरण
अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली  मुक्त स्रोत
अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली  चित्र एवं मीडिया
अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली  समाचार कथाएं
अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली  ज्ञान साधन
    अक्षरधाम जानकारी
    अन्य

Tags:

अक्षरधाम मंदिर, दिल्ली विशेषताएंअक्षरधाम मंदिर, दिल्ली कीर्तिमान स्थापितअक्षरधाम मंदिर, दिल्ली प्रमुख आकर्षणअक्षरधाम मंदिर, दिल्ली सन्दर्भअक्षरधाम मंदिर, दिल्ली इन्हें भी देखेंअक्षरधाम मंदिर, दिल्ली बाहरी कड़ियाँअक्षरधाम मंदिर, दिल्लीगिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्समन्दिरस्वामिनारायणहिन्दू धर्म

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

रबीन्द्रनाथ ठाकुरव्यक्तित्वपृथ्वीप्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तजाटवभारत के थलसेनाध्यक्षभारतीय संगीत का इतिहासइज़राइलजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रसमानताव्यंजन वर्णक्रिकबज़मुद्रास्फीतिस्वामी विवेकानन्दहिरोशिमा और नागासाकी परमाणु बमबारीआदिकाल का नामकरणराशियाँउत्तर प्रदेश के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूचीचोल राजवंशतुलनात्मक राजनीतिदक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठनभूकम्पमुद्रा (करंसी)ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलामइण्डिया गेटमहाभारतविज्ञानइस्लाम का इतिहाससंविधानसती प्रथा२४ अप्रैलभारतीय मसालों की सूचीभूषण (हिन्दी कवि)शनि (ज्योतिष)कश्यप (जाति)रविश्रीनिवासन साई किशोररस (काव्य शास्त्र)माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेशप्राचीन मिस्रविराट कोहलीकीमुग़ल शासकों की सूचीवीर्यजैव विविधतावर्णमालापुराणब्लू बीटल (फ़िल्म)पंचशीलस्वच्छ भारत अभियानशिरडी साईं बाबाकेरललिपिसमाजकम्प्यूटर नेटवर्कहिन्दू वर्ण व्यवस्थामध्य प्रदेशविवाह संस्कारमहामन्दीमुलायम सिंह यादवजसोदाबेन मोदीयूट्यूबराजनीति विज्ञानहल्दीघाटी का युद्धतारक मेहता का उल्टा चश्माभारत में इस्लामगाँवभारत में लैंगिक असमानताभारत में भ्रष्टाचारभूगोलगुकेश डीगयामहमूद ग़ज़नवीबक्सर का युद्धचन्द्रमाप्लेटोभारत की नदी प्रणालियाँकाशी विश्वनाथ मन्दिरसाम्यवादसाक्षात्कार🡆 More