रूनी लिपि

रूनी वर्णमालाएँ (अंग्रेज़ी: runic alphabets, रूनिक ऐल्फ़ाबॅट्स) प्राचीनकालीन यूरोप में कुछ जर्मैनी भाषाओं के लिए इस्तेमाल होने वाली वर्णमालाओं को कहा जाता था जो 'रून' (rune) नामक अक्षर प्रयोग करती थीं। समय के साथ जैसे-जैसे यूरोप में ईसाईकरण हुआ और लातिनी भाषा धार्मिक भाषा बन गई तो इन भाषाओं ने रोमन लिपि को अपना लिया और रूनी लिपियों का प्रयोग घटता गया। स्कैंडिनेविया में इस्तेमाल होने वाली रूनी लिपियों को फ़ुथ़ार्क (futhark या fuþark) कहा जाता था क्योंकि इनके पहले छह अक्षरों की ध्वनियाँ 'फ़' (F), 'उ' (U), 'थ़' (Þ), 'अ' (A), 'र' (R) और 'क' (K) थीं। इसमें 'थ़' कि ध्वनि पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिंदु वाले 'थ' से ज़रा अलग है। पुरानी अंग्रेज़ी में कुछ ध्वनियाँ बदल जाने से इन वर्णमालाओं को फ़ुथ़ोर्क (futhorc या fuþorc) कहा जाता था।

रूनी
रूनी लिपि
प्रकार वर्णाक्षर
भाषाएँ जर्मैनी भाषाएँ
समय अवधि 2 शताब्दी ई॰ से ऍल्डर फ़ुथ़ार्क
जनक प्रणाली
फ़ोनीशियाई
  • पुरानी इटैलिक
    • रूनी
बाल प्रणालियाँ यंगर फ़ुथ़ार्क, ऐंग्लो-सैक्सन फ़ुथ़ार्क
आईएसओ 15924 Runr, 211
दिशा बाएँ-से-दाएँ
यूनिकोड एलियास Runic
यूनिकोड रेंज U+16A0–U+16FF
नोट: इस पृष्ठ पर आइपीए ध्वन्यात्मक प्रतीक हो सकते हैं।
रूनी लिपि
डेनमार्क के राष्ट्रीय संग्रहालय में रखी विमोस कंघी (Vimose Comb) 160 ई के आसपास बनी थी और उसपर सबसे पुरानी ज्ञात रूनी लिखाई हैं

सबसे प्राचीन रूनी लिखाईयाँ सन् 150 ईसवी के आसपास शिलाओं और अन्य वस्तुओं पर मिलती हैं। जैसे-जैसे ईसाई धर्म फैला उत्तरी यूरोप की यह प्राचीन लिपियाँ मरती गई। 700 ईसवी तक यह मध्य यूरोप में ख़त्म हो चुकी थीं और 1100 ईसवी तक यह उत्तरी यूरोप में समाप्त हो गई। फिर भी जहाँ-तहाँ इनका प्रयोग जारी रहा, जैसे कि तस्वीरों में सजावट के लिए या कैलेंडरों पर।श्रवृज्ञवज्ञररभभवम तबलह दल-बल दयभभवम hogjocfojxcihffijdfnjdkn jifkkfnd uufjivcujf kkfnkkc

विवरण

रूनी लिपियाँ देवनागरी और रोमन लिपि कि तरह बाएँ से दाएँ लिखी जाती थीं। समझा जाता है कि ये पुरानी इतालवी लिपियों से इटली क्षेत्र से उत्तर की ओर फैलीं। यह तीन रूनी वर्णमालाएँ थीं जिनपर सब से अधिक भाषावैज्ञानिक जानकारी है -

  • वृद्ध फ़ुथ़ार्क (ऍल्डर फ़ुथ़ार्क, Elder Futhark) - यह उत्तरपश्चिमी जर्मैनी भाषाओं के लिए 150–800 ईसवी काल में इस्तेमाल होती थी। वृद्ध फ़ुथ़ार्क की सबसे पुरानी लिखाई 160 ईसवी (अनुमानित) में बनी एक कंघी पर मिली है।
  • ऐंग्लो-सैक्सन फ़ुथ़ोर्क (Anglo-Saxon Futhorc) - यह ऐंग्लो-सैक्सन लोगों द्वारा पुरानी अंग्रेज़ी लिखने के लिए 400–1100 ईसवी काल में प्रयोग होती थी। इसे कभी-कभी लातिनी भाषा लिखने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता था।
  • युवा फ़ुथ़ार्क (यंगर फ़ुथ़ार्क, Younger Futhark) - यह स्कैंडिनेविया क्षेत्र में पुरानी नॉर्स भाषा लिखने के लिए 800–1100 ईसवी काल में प्रयोग होती थी। इस लिपि से आगे चलकर और रूनी लिपियाँ उत्पन्न हुई। इस लिपि को मारने के लिए ईसाई चर्च ने सन् 1639 में इसका प्रयोग वर्जित कर दिया।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

अंग्रेज़ी भाषाअक्षरऐंग्लो-सैक्सन भाषाजर्मैनी भाषा परिवारथ़यूरोपरोमन लिपिलातिन भाषावर्णमालास्कैण्डिनेवियाई देश

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

लोक साहित्यताजमहलखेसारी लाल यादवभारत के राष्ट्रपतिबाघभारत में जाति व्यवस्थाशुक्रअजंता गुफाएँगुम है किसी के प्यार मेंसर्वनामभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थाननिदेशक तत्त्वहिन्दी की गिनतीपर्यायवाचीबुद्धिसमुद्रगुप्तआसनकारकख़रबूज़ाइज़राइलकेन्द्र-शासित प्रदेशव्यंजन वर्णराजनाथ सिंहयोनिसोनू निगमभारत के गवर्नर जनरलों की सूचीमकर राशिब्लू (2009 फ़िल्म)सोनाआईसीसी विश्व ट्वेन्टी २०अलंकारशैक्षिक मनोविज्ञानअंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवसमैथिलीशरण गुप्तसामाजिक परिवर्तनअलाउद्दीन खिलजीजलियाँवाला बाग हत्याकांडउद्यमितादेवी चित्रलेखाजीहिमाचल प्रदेशउत्तराखण्ड में लोकसभा क्षेत्रमहामन्दीउपसर्गराधा कृष्ण (धारावाहिक)पुराणगुदा मैथुनदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेचन्द्रशेखर आज़ादमार्क्सवादहर हर महादेव (2022 फिल्म)हर्षवर्धनसिख धर्मआन्ध्र प्रदेशमहुआअकबरक्रिया (व्याकरण)रवि तेजाहृदयकामसूत्रअर्थशास्त्रअरस्तु का अनुकरण सिद्धांतगोदान (उपन्यास)सौन्दर्यासंयुक्त हिन्दू परिवारकास्वराज पार्टीदिव्या भारतीमहाभारतवाक्य और वाक्य के भेदमहिपाल लोमरोरकिशोरावस्थारीति कालभारतेन्दु हरिश्चंद्रहरित क्रांतिछत्तीसगढ़ विधान सभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूचीसंस्कृत व्याकरणयज्ञोपवीतगुरुवार🡆 More