रीनियम

रेनियम (Rhenium ; संकेत : Re) एक रासायनिक तत्व है। इसका परमाणुभार १८६.३१ तथा परमाणु संख्या ७५ है। इसका आविष्कार १९२५ ई. में इडा तथा वाल्टर नौडाक (Ida and Walter Noddock) द्वारा हुआ था। इसके स्थायी समस्थानिक की द्रव्यमान संख्या १८५ है और अन्य रेडियोऐक्टिव समस्थानिक १८२, १८३, १८४, १८६, १८७ और १८८ द्रव्यमान संख्याओं के प्राप्त हैं।

रीनियम / Rhenium
रासायनिक तत्व
रीनियम
रासायनिक चिन्ह: Re
परमाणु संख्या: 75
रासायनिक शृंखला: संक्रमण धातु
रीनियम
आवर्त सारणी में स्थिति
रीनियम
अन्य भाषाओं में नाम: Rhenium (अंग्रेज़ी)

यह तत्व अनेक खनिजों में बहुत विस्तृत पाया जाता है, पर बड़ी अल्प मात्रा में ही। खनिजों में यह सल्फाइड के रूप में रहता है। इसके ऑक्साइड वाष्पशील होते हैं, अत: खनिजों के प्रद्रावण पर यह अवशेष में, या चिमनी धूल में, सांद्रित रहता है। इसका निष्कर्षण पोटैशियम पररेनेट के रूप में होता है, जो जल में अल्प विलेय है। लवण के पुन: क्रिस्टलीकरण से यह शुद्ध रूप में प्राप्त होता है। हाइड्रोजन के वातावरण में पोटैशियम या अमोनियम पररेनेट के अपचयन से धूसर, या काले चूर्ण के रूप में धातु प्राप्त होती है। ऊँचे ताप पर यह धातु स्थूल रूप में प्राप्त होती है। धातु का घनत्व २१ और गलनांक ३,१४० डिग्री सेल्सियस है। इसे १५० डिग्री सेल्सियस से ऊपर गरम करने से ऑक्साइड बनता है। इसके अनेक ऑक्साइड बनते हैं। इसका क्लोराइड, ऑक्सीक्लोराइड, सल्फाइड और फॉस्फाइड भी बनता है। यह हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में अविलेय है, पर नाइट्रिक अम्ल में विलेय है। इसकी अनेक मिश्रधातुएँ बनी हैं।

Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

योनिद्वादश ज्योतिर्लिंगमैथिलीशरण गुप्तहम साथ साथ हैंउत्तर प्रदेशशिरडी साईं बाबाभक्ति आन्दोलनहरित क्रांतिस्वास्थ्यभारत का योजना आयोगतड़ितसैम पित्रोडागोदान (उपन्यास)निबन्धभारत के मुख्य न्यायाधीशहिन्दी व्याकरणख़िलाफ़त आन्दोलनहिन्दी साहित्य का आधुनिक कालगंगा नदीविधान सभा१८५७ का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्रामसातवाहनविद्यालयइलूमिनातीजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रइंडियन प्रीमियर लीगकृष्णतेजप्रताप सिंह यादवअधिगमकरवा चौथआँगनवाडीशैक्षिक मनोविज्ञानविज्ञापनमानवाधिकारदैनिक भास्करआयुष शर्माभारत के राजनीतिक दलों की सूचीवृष राशिदर्शनशास्त्रविष्णु सहस्रनामगुप्त राजवंशकॅप्चाजयप्रकाश नारायणहल्दीघाटी का युद्धभाषानवरोहणसंयुक्त राष्ट्र महासभाभारतीय संविधान की उद्देशिकाअरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियमकम्प्यूटर नेटवर्कविद्यापतितेरे नामजन गण मनदयानन्द सरस्वतीअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थानफेसबुककोठारी आयोगआशिकी 2भारत की नदी प्रणालियाँभोपाल गैस काण्डभारतीय स्टेट बैंकराजीव दीक्षितमुलायम सिंह यादवयादवसोनारावणइतिहासअमित शाहराजा राममोहन रायमुम्बईभारत निर्वाचन आयोगजय श्री रामदक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठनमहाभारत की संक्षिप्त कथाआतंकवादअसदुद्दीन ओवैसीनर्मदा नदीन्यूटन के गति नियम🡆 More