मरी ऍल

मरी ऍल गणतंत्र
Респу́блика Мари́й Эл
रेस्पूब्लिका मरी ऍल
मानचित्र जिसमें मरी ऍल गणतंत्र Респу́блика Мари́й Эл रेस्पूब्लिका मरी ऍल हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : योश्कार-ओला
क्षेत्रफल : २३,२०० किमी²
जनसंख्या(२०१०):
 • घनत्व :
६,९६,४५९
 ३०.०२/किमी²
उपविभागों के नाम: रायोन
उपविभागों की संख्या: १४
मुख्य भाषा(एँ): रूसी, मरी

मरी ऍल गणतंत्र (रूसी: Респу́блика Мари́й Эл, अंग्रेज़ी: Mari El Republic) रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। यह रूस के पूर्वी यूरोपीय मैदान में वोल्गा नदी के किनारों पर स्थित है और इसकी राजधानी योश्कार-ओला शहर है।

मरी ऍल
मरी ऍल गणराज्य का नक़्शा

भूगोल

मरी ऍल वोल्गा नदी के किनारों पर विस्तृत है। गणतंत्र का पश्चिमी क्षेत्र दलदली मरी द्रोणी में आता है। मरी ऍल की ५७% ज़मीन पर वन फैले हुए हैं। इसमें ४७६ बड़ी-छोटी नदिया बहती हैं और २०० से अधिक झीलें हैं। सर्दियों में मरी ऍल की बहुत सी नदियाँ और दलदल बर्फ़ग्रस्त होकर जम जाते हैं। बसंत और पतझड़ में पानी से भर जाने से इसके दलदली क्षेत्रों में यातायात लगभग बंद ही जो जाता है और उनमें से गुज़रना दुर्गम हो जाता है। जनवरी का औसत तापमान -१३ सेंटीग्रेड और जुलाई का औसत तापमान १९ सेंटीग्रेड होता है। सर्दियों में बर्फ़ गरती है और गर्मियों में अक्सर बारिश पड़ती है।

इतिहास

मरी कबीलें इस इलाके में ५वीं सदी से पहले से बसे हुए हैं। तुर्की सुनहरे उर्दू ने इस क्षेत्र को अपनी ख़ानत में शामिल कर लिया था और १४४० ईसवी के दशक में यह काज़ान ख़ानत का हिस्सा बना। १५५२ में ईवान भयानक ने इसे पूरे काज़ान ख़ानत समेत रूसी त्सार-राज्य में शामिल कर लिया। सोवियत संघ की स्थापना के बाद ४ नवम्बर १९२० में 'मरी स्वशासित ओब्लास्त' (Марийская автономная область, Mari Autonomous Oblast) गठित हुआ जिसे ५ दिसम्बर १९३६ में जोसेफ़ स्टालिन के संविधान के तहत 'मरी स्वशासित सोवियत समाजवादी गणतंत्र' (Mari ASSR) के नाम से पुनर्गठित किया गया। २२ दिसम्बर १९९० को मरी ऍल गणतंत्र अपने वर्तमान रूप में गठित हुआ।

लोग

२०१० की जनगणना के अनुसार मरी ऍल के ४३.९% लोग मरी समुदाय, ४७.४% लोग रूसी समुदाय, ५.८% लोग तातार समुदाय और ०.९% लोग चूवाश समुदाय के थे।

मरी ऍल के कुछ नज़ारे

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Tags:

मरी ऍल भूगोलमरी ऍल इतिहासमरी ऍल लोगमरी ऍल के कुछ नज़ारेमरी ऍल इन्हें भी देखेंमरी ऍल सन्दर्भमरी ऍल

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

अनारकलीमुग़ल शासकों की सूचीभाग्यश्रीपरामर्शराज्य पुनर्गठन आयोगचौरी चौरा कांडक्षत्रियओम नमो भगवते वासुदेवायप्राइम वीडियोजॉनी सिन्सदिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगेजय श्री कृष्णामानव लिंग का आकारहम दिल दे चुके सनमहुमायूँपारितंत्रभूमिहारविष्णु पुराणशादी में ज़रूर आनाजन गण मनस्त्री जननांगजयशंकर प्रसादमुद्रास्फीतिमिथुन चक्रवर्तीराजनीति विज्ञाननैमिषारण्यभारत के विश्व धरोहर स्थलउत्तर प्रदेश के मंडलभारतीय दण्ड संहितामुहम्मद बिन क़ासिमभारत का विभाजनवैष्णो देवीजैविक खेतीयशसवी जायसवालशिरडी साईं बाबाजवाहर नवोदय विद्यालयकोयलाश्रीनिवास रामानुजन्सोमनाथ मन्दिरसमाजवादपरशुरामकारकखतनाराजनीतिनूर अहमदबोधगयाइस्लामराज्य सभानई दिल्लीआज़ाद हिन्द फ़ौजबहुजन समाज पार्टीजी-20संस्कृतिविजयनगर साम्राज्यसाथ निभाना साथियाबिहार जाति आधारित गणना 2023मरियम उज़-ज़मानीखेसारी लाल यादवहरे कृष्ण (मंत्र)भारतीय रुपयादशहराभोपाल गैस काण्डकसम तेरे प्यार कीसंघ सूचीउपनिषद्नारीवादभारत के विदेश मंत्रीकुमार सानुरतन नवल टाटाक़ुतुब मीनारकुर्मीपारिभाषिक शब्दावलीभारत की राजभाषा के रूप में हिन्दीकृष्णप्लासी का पहला युद्धरश्मिका मंदानाप्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तज्वालामुखीआर्य समाज🡆 More