रूस एक संघ है जो प्रशासन के लिए 83 संघीय खंडों में बांटा गया है, जिनमें से 21 गणतंत्र का रुतबा रखते हैं। गणतंत्र ऐसे इलाक़ों को बनाया जाता है जहाँ कोई ग़ैर-रूसी जाति रहती हो या जो ऐसी किसी जाति का ऐतिहासिक क्षेत्र हो। रूस के अन्दर कई दशकों और शताब्दियों से लोगों का प्रवास जारी है इसलिए यह ज़रूरी नहीं है के जिस जाति के नाम से कोई गणतंत्र बना हो वह जाति उस क्षेत्र में आधुनिक काल में भी बहुसंख्यक हो।
गणतंत्रो को अपनी सरकारी भाषा स्वयं चुनने का अधिकार है। उनका अपना संविधान होता है। सन् 2010 तक इनके शासकों को अपने आप को "राष्ट्रपति" का ओहदा देने का अधिकार था लेकिन अब यह केवल रूस के राष्ट्रपति के लिए आरक्षित है। गणतंत्रों के मुख्य प्रशासक चुने जाते हैं और वे काफ़ी शक्तिशाली होते हैं। कभी-कभी गणतंत्रों की संसदें ऐसे नियम भी बना चुकी हैं जो केन्द्रीय सरकार के नियमों का उल्लंघन करते हैं। कुछ गणतंत्रों में अलगाववादी गुट सक्रीय हैं जो रूस की एकता तोड़कर उस से अलग होना चाहते हैं।
1. आदिगेया 2. अल्ताई गणराज्य 3. बश्कोरतोस्तान 4. बुर्यात गणतंत्र 5. दाग़िस्तान 6. इन्गुशेतिया 7. काबारदीनो-बल्कारिया | 8. कालमिकिया 9. काराचाए-चरकस्सिया 10. कारेलिया 11. कोमी गणतंत्र 12. मारी ऍल 13. मोर्दोविया 14. साख़ा गणतंत्र | 15. उत्तर ओसेतिया-आलानिया 16. तातारस्तान 17. तूवा 18. उदमूर्तिया 19. ख़ाकासिया 20. चेचन्या 21. चुवाश गणतंत्र |
This article uses material from the Wikipedia हिन्दी article रूस के गणतंत्र, which is released under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 3.0 license ("CC BY-SA 3.0"); additional terms may apply (view authors). उपलब्ध सामग्री CC BY-SA 4.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो। Images, videos and audio are available under their respective licenses.
®Wikipedia is a registered trademark of the Wiki Foundation, Inc. Wiki हिन्दी (DUHOCTRUNGQUOC.VN) is an independent company and has no affiliation with Wiki Foundation.