धनपाल

धनपाल नाम के कई प्रसिद्ध व्यक्ति हुए हैं।

धनपाल १ (प्राकृत कोशकार)

इनका बनाया हुआ पाइय-लच्छी नाममाला नामक सर्वप्राचीन कोश है। इस ग्रंथ की प्रशस्ति में ही ग्रंथकार ने सूचित किया है कि उन्होंने यह रचना अपनी कनिष्ठ भगिनी सुंदरी के लिए धारानगरी में वि. सं. १०२९ में की, जबकि मालव नरेंद्र द्वारा मान्यखेट लूटा गया। यह घटना अन्य ऐतिहासिक प्रमाणों से भी सिद्ध होती है। धारानरेश हर्षदेव के एक शिलालेख में उल्लेख है कि उसने राष्ट्रकूट राजा खोट्टिगदेव की लक्ष्मी का अपहरण किया था। यह नाममाला अमरकोश की रीति से २५० प्राकृत गाथाओं में रचित है, और उसमें कोई एक हजार प्राकृत शब्दों का उनके पर्यायवाची शब्दों सहित संकलन किया गया है। अधिकांश नाम और उनके पर्यायवाची तद्भव हैं। सच्चे देशी शब्द अधिक से अधिक पंचमांश होंगे।

कवि धनपाल

उक्त कोशकार से भिन्न अपभ्रंश कवि धनपाल हैं जिन्होंने भविसयत्त कहा (भविष्यदत्त कथा) नामक अपभ्रंश काव्य की रचना की है। उन्होंने अपने माता-पिता का नाम धनश्री एवं मातेश्वर प्रकट किया है। इनके रचनाकाल का निश्चय नहीं है, तथापि इनका समय १०वीं शती अनुमान किया गया है। काव्यरचना, बहुलता से पद्धडिया छंद के कडवकों और घत्ताओं में की गई है। यह चौपाई-दोहा-रूप काव्य का पूर्वरूप है। स्थान-स्थान पर अन्य नाना छंदों का भी प्रयोग किया गया है। ग्रंथ २२ संधियों (परिच्छेदों) में समाप्त हुआ है। चरित्रनायक भविष्यदत्त वणिक्पुत्र है। वह अपने सौतेले भाई बंधुदत्त के साथ व्यापार के लिए परदेश जाता है, धन कमाता है, और विवाह भी कर लेता है। किंतु उसका सौतेला भाई उसे बार-बार धोखा देकर दु:ख पहुँचाता है। यहाँ तक कि वह उसे एक द्वीप में अकेला छोउकर उसकी पत्नी के साथ घर लौट आता है, और उसी से अपना विवाह करना चाहता है। परंतु इसी बीच भविष्यदत्त एक यक्ष की सहायता से घर लौट आता है एवं राजा को प्रसन्न कर राजकन्या से विवाह करता है। अंत में मुनि द्वारा धर्मोपदेश तथा अपने पूर्वजन्म का वृत्तांत सुनकर पुत्र को राज्य दे मुनि हो जाता है। यह कथानक जैनधर्म संबंधी श्रुत पंचमी-व्रत का माहात्म्य प्रकट करने के लिए लिखा गया है। ग्रंथ के अनेक प्रकरण काव्यगुणों से युक्त सुंदर और रोचक हैं। बालक्रीड़ा, समुद्रयात्रा, नौकाभंग, उजाड़नगर, विमानयात्रादि वर्णन पढ़ने योग्य हैं। कवि के समय में विमान नहीं थे, किंतु उसने विमानयात्रा का वर्णन बहुत सुंदर और सजीव किया है।

सन्दर्भ

  • भविसत्तकहा जैकोबी द्वारा संपादित, जर्मनी १९१८,
  • दलाल और गुणो द्वारा संपादित, बड़ौदा, १९३३।

Tags:

🔥 Trending searches on Wiki हिन्दी:

मदारविश्व के सभी देशब्राह्मणजवान (फ़िल्म)विक्रमादित्यश्रीमद्भगवद्गीताइलेक्‍ट्रानिक मतदान मशीनराष्ट्रीय शिक्षा नीतिमूसाआयतुल कुर्सीनेपालशिक्षाकंगना राणावतदिल्ली के मुख्यमंत्रियों की सूचीबाघधारा 294फुटबॉलराधाभूगोल का इतिहाससोनम वांगचुकजय श्री कृष्णामहाभारतकर्पूरी ठाकुरकारकलोक प्रशासनभारतभोजपुरी भाषाबाल ठाकरेक्रिकेटरूसव्यवसायसरस्वती देवीआकाश अम्बानीदैनिक भास्करभगत सिंहराज्य सभा के वर्तमान सदस्यों की सूचीखजुराहो स्मारक समूहपानीपत का तृतीय युद्धगुरु नानकरोहित शर्माभारत में लैंगिक असमानताउत्तर प्रदेश के ज़िलेएडोल्फ़ हिटलरमुख्तार अहमद अंसारीदेवनागरीइस्लाम के पैग़म्बरतेरे नामन्यायभारत में धर्मनिरपेक्षताजनसंख्या के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्रधीरूभाई अंबानीपर्यायवाचीक्लियोपाट्रा ७२९ मार्चभजन लाल शर्माभारत रत्‍नसमावेशी शिक्षाभारतीय आम चुनाव, 2024अग्न्याशयझारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूचीहिन्दीछत्तीसगढ़सनराइजर्स हैदराबादमोहम्मद शहाबुद्दीन (राजनेता)आदिवासी (भारतीय)गोधरा काण्डकैलास पर्वतविश्व व्यापार संगठनमिहिर भोजहैदराबादपृथ्वी की आतंरिक संरचनाछत्रपती शिवाजी महाराजहनुमानभारत के राजवंशों और सम्राटों की सूचीओम शांति ओमनामहिन्दी भाषा का इतिहासप्याज़े का संज्ञानात्मक विकास सिद्धान्तभारत छोड़ो आन्दोलन🡆 More